कक्षा 7 गणित प्रकाश एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 7 गणित के एनसीईआरटी समाधान सत्र 2026-27 के लिए नई पाठ्यपुस्तक गणित प्रकाश (भाग 1 और भाग 2) पर आधारित हैं। ये समाधान सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार हिंदी माध्यम में तैयार किए गए हैं। प्रत्येक अध्याय के प्रश्नों का हल सरल भाषा में, चरणबद्ध तरीके से दिया गया है। सभी समाधान पीडीएफ तथा वीडियो दोनों रूप में निःशुल्क उपलब्ध हैं – बिना किसी पंजीकरण या लॉगिन के।
गणित प्रकाश भाग 1 – सत्र 2026-27 के समाधान
- अध्याय 1. हमारे आस-पास बड़ी संख्याएँ
- अध्याय 2. अंकगणितीय व्यंजक
- अध्याय 3. दशमलव बिंदु से परे एक झलक
- अध्याय 4. अक्षर-संख्याओं से व्यंजक
- अध्याय 5. समांतर और प्रतिच्छेदी रेखाएँ
- अध्याय 6. संख्याओं का खेल
- अध्याय 7. तीन प्रतिच्छेदी रेखाओं की कहानी
- अध्याय 8. भिन्नों के साथ काम
गणित प्रकाश भाग 2 के समाधान
- अध्याय 1. पूर्णांक
- अध्याय 2. अज्ञात की खोज
- अध्याय 3. सर्वांगसमता
- अध्याय 4. राशियों की तुलना
- अध्याय 5. आँकड़ों का प्रबंधन
- अध्याय 6. ठोस आकार और उनका चित्रण
- अध्याय 7. सममिति
गणित प्रकाश क्या है?
गणित प्रकाश एनसीईआरटी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी 2020) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ-एसई 2023) के अनुसार तैयार की गई कक्षा 7 की नई गणित की पाठ्यपुस्तक है। इसका अर्थ है – ‘गणित का प्रकाश’। यह पुस्तक रटने की बजाय समझ और अनुभव पर आधारित है। यह दो भागों में उपलब्ध है।
गणित प्रकाश पुरानी पुस्तक से कैसे अलग है?
| पुरानी पुस्तक (2026 तक) | गणित प्रकाश (2026-27 से) |
|---|---|
| एक खंड – 13 अध्याय | दो भाग – भाग 1 (8 अध्याय) + भाग 2 (7 अध्याय) |
| रटने पर आधारित अभ्यास | समझ और गतिविधि-आधारित शिक्षण |
| पूर्णांक, भिन्न, सरल समीकरण आदि | बड़ी संख्याएँ, व्यंजक, रेखाएँ, संख्या खेल आदि |
| पुरानी एनसीएफ पर आधारित | एनईपी 2020 और एनसीएफ-एसई 2023 पर आधारित |
पुराने पाठ्यक्रम के समाधान (सत्र 2026 और उससे पहले)
⚠️ नोट: यह सेक्शन उन विद्यार्थियों के लिए है जो पुरानी एनसीईआरटी पुस्तक (गणित – कक्षा 7) के अनुसार पढ़ रहे थे। सत्र 2026-27 से यह पुस्तक अब प्रचलन में नहीं है।
कक्षा 7 गणित समाधान एनसीईआरटी ऐप
7वीं गणित की प्रत्येक प्रश्नावली के प्रश्नों का पूरा विवरण तिवारी अकादमी वैबसाइट समाधानों में दिया गया है जो नवीनतम एनसीईआरटी किताब 2026-27 पर आधारित हैं। गणित के साथ-साथ वैदिक गणित का अभ्यास भी करें ताकि आप अपनी गणना में सुधार कर सकें तथा इसे और तेज़ कर सकें। आप कक्षा 7 गणित का ऑफलाइन एप्लिकेशन भी डाउनलोड कर सकते हैं जो, एक बार डाउनलोड करने के बाद, बिना इंटरनेट के काम करता है।
कक्षा 7 गणित गणित प्रकाश में अच्छे अंक कैसे पाएँ?
गणित एक अभ्यास का विषय है, रटने का नहीं। कक्षा 7 में नई पाठ्यपुस्तक गणित प्रकाश (भाग 1 और भाग 2) के आने के बाद पाठ्यक्रम पूरी तरह बदल गया है। अब केवल सूत्र याद करना काफी नहीं — छात्रों को अवधारणाएँ समझनी होंगी और आइए, पता लगाएँ जैसे खंडों में खुद सोचकर प्रश्न हल करने होंगे। यदि आप प्रतिदिन नियम से पढ़ते हैं और सही तरीका अपनाते हैं, तो गणित प्रकाश में 100% अंक लाना बिल्कुल संभव है। नीचे दिए गए 5 चरणों को अपनाएँ और परीक्षा में बेहतरीन परिणाम पाएँ।
- Step 1 : गणित प्रकाश की पुस्तक को ध्यान से पढ़ें और आइए, पता लगाएँ स्वयं हल करें
- Step 2 : प्रत्येक अध्याय के प्रश्नों को कम से कम तीन बार दोहराएँ
- Step 3 : पीडीएफ और वीडियो समाधान का सही तरीके से उपयोग करें
- Step 4 : प्रतिदिन 2 घंटे गणित को दें और हस्तलिखित नोट्स बनाएँ
- Step 5 : एनसीईआरटी एग्जेम्प्लर और सैंपल पेपर का अभ्यास करें और तनावमुक्त रहें
Step 1 : गणित प्रकाश की पुस्तक को ध्यान से पढ़ें और आइए, पता लगाएँ स्वयं हल करें

Step 2 : प्रत्येक अध्याय के प्रश्नों को कम से कम तीन बार दोहराएँ

Step 3 : पीडीएफ और वीडियो समाधान का सही तरीके से उपयोग करें

Step 4 : प्रतिदिन 2 घंटे गणित को दें और हस्तलिखित नोट्स बनाएँ

Step 5 : एनसीईआरटी एग्जेम्प्लर और सैंपल पेपर का अभ्यास करें और तनावमुक्त रहें

कक्षा 7 गणित एनसीईआरटी को पढ़ने का तरीका
एनसीईआरटी कक्षा 7 गणित की किताब से पहले अध्याय को एक बार ध्यान से पढ़ें और उनके उदाहरणों को पढ़कर करने का अभ्यास करें। उसके बाद प्रश्नावली के प्रश्नों को स्वयं हल करें। ऐसा करते समय किसी की मदद न लें। प्रश्न हल हो चाहे न हो, बार बार प्रयास करें। जरूरत पड़ने पर एनसीईआरटी के ही उदाहरणों की मदद ले सकते हैं। कुछ देर बाद आप देखेंगे की प्रश्न आपसे होने लगते हैं। कई बार प्रयास करने के बाद भी यदि कोई प्रश्न न आए तो उसके लिए कक्षा 7 एनसीईआरटी समाधान देखें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
गणित प्रकाश कक्षा 7 में कितने भाग हैं?
सत्र 2026-27 से कक्षा 7 की गणित की पुस्तक ‘गणित प्रकाश’ दो भागों में उपलब्ध है। भाग 1 में 8 अध्याय और भाग 2 में 7 अध्याय हैं।
क्या गणित प्रकाश के समाधान हिंदी में उपलब्ध हैं?
हाँ, तिवारी अकादमी पर गणित प्रकाश कक्षा 7 के सभी अध्यायों के समाधान हिंदी माध्यम में उपलब्ध हैं। ये पूरी तरह निःशुल्क हैं।
गणित प्रकाश का कौन सा अध्याय सबसे कठिन है?
गणित प्रकाश भाग 1 में ‘संख्याओं का खेल’ (अध्याय 6) और भाग 2 में ‘सर्वांगसमता’ (अध्याय 3) अपेक्षाकृत कठिन हैं। इनके लिए वीडियो समाधान अवश्य देखें।
क्या पुरानी कक्षा 7 गणित के समाधान अभी भी मिलते हैं?
हाँ, पुरानी एनसीईआरटी पुस्तक (सत्र 2026 और उससे पहले के 13 अध्याय) के समाधान भी तिवारी अकादमी पर अलग सेक्शन में उपलब्ध हैं।
गणित प्रकाश कहाँ से डाउनलोड करें?
गणित प्रकाश भाग 1 और भाग 2 एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in से निःशुल्क डाउनलोड की जा सकती है।
