कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 14 मुहावरे
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 14 मुहावरे तथा उसके उदहारण स्टेट बोर्ड और सीबीएसई सत्र 2025-26 के लिए विद्यार्थी यहाँ से निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। हिंदी व्याकरण में मुहावरों का प्रयोग कक्षा 3 के विद्यार्थी यहाँ पहली बार करते हैं। मुहावरे के प्रयोग से हम किसी बड़े वक्तव्य को भी कुछ ही शब्दों में बता सकते हैं। अभ्यास के लिए कई मुहावरे तथा उनके अर्थ प्रश्न उत्तर के रूप में दिए गाए हैं।
कक्षा 3 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 14 मुहावरे
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 14 मुहावरे
मुहावरे
अधिक सुंदर वाक्य बनाने के लिए कभी-कभी मुहावरों का प्रयोग किया जाता है। उससे भाषा प्रभावशाली बन जाती है।
‘मुहावरा’ शब्दों का ऐसा समूह होता है जिसका विशेष अर्थ होता है। जैसे:
(क) विदेशी लोग ताजमहल को देखकर दाँतों तले उँगली दबा लेते हैं।
(ख) पेट में चूहे कूद रहे हैं, माँ जल्दी खाना दो।
ऊपर के वाक्यों में ‘दाँतों तले उँगली दबा लेना, और पेट में चूहे कूदना इन दो वाक्यांशों का विशेष अर्थ है। दाँतों तले उँगली दबाने का अर्थ यह नहीं है कि कोई व्यक्ति अपनी उँगली को दाँतों तले दबा रहा है। उसी प्रकार पेट में चूहे कूदने का अर्थ यह नहीं है कि किसी व्यक्ति के पेट में चूहे हैं और वे कूद रहे हैं। दाँतों तले उँगली दबाना और पेट में चूहे कूदना मुहावरे हैं। अतः हम कह सकते हैं कि विशेषण अर्थ प्रकट करने वाला कथन मुहावरा कहलाता है।
| मुहावरे | अर्थ |
|---|---|
| आँख का तारा | बहुत प्यारा |
| पीठ थपथपाना | शाबाशी देना |
| नौ दो ग्यारह होना | भाग जाना |
| कान भरना | चुगली करना |
| लाल-पीला होना | गुस्सा करना |
| मुहावरे | अर्थ |
|---|---|
| पेट में चूहे कूदना | बहुत भूख लगना |
| खोदा पहाड़ निकला चूहा | परिश्रम का फल बहुत कम मिलना |
| अंगारों पर पैर रखना | खतरा मोल लेना |
| टाँग अड़ाना | अड़चन डालना |
| हाथ मलना | पछताना |
मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग
| मुहावरा | अर्थ | वाक्य में प्रयोग |
|---|---|---|
| नाक में दम करना | बहुत दुखी करना | आजकल मच्छरों ने नाक में दम कर रखा है। |
| अपना उल्लू सीधा करना | अपना काम निकालना | आजकल हर आदमी अपना उल्लू सीधा करता है। |
| दाल न गलना | काम न बनना | चलते बनो, यहाँ तुम्हारी दाल नहीं गलेगी। |
| नाक कटवाना | बेइज्जती करना | उसने चोरी करके अपने माता-पिता की नाक कटवा दी। |
| ऊँट के मुँह में जीरा | जरूरत से बहुत कम | दो लड्डू तो मेरे लिए ऊँट के मुँह में जीरे के समान है। |
| गुदड़ी का लाल | छिपा हुआ गुणी | लाल बहादुर शास्त्री तो गुदडी के लाल थे। |
| मुहावरा | अर्थ | वाक्य में प्रयोग |
|---|---|---|
| घुटने टेकना | हार मान लेना | शत्रु ने भारतीय सैनिकों के सामने घुटने टेक दिए। |
| फूला न समाना | बहुत खुश होना | अपने बेटे के परीक्षा में प्रथम आने पर पिता फूला नहीं समाया। |
| अगर-मगर करना | टाल-मटोल करना | अपना गृहकार्य करने में अगर-मगर नहीं करनी चाहिए। |
| खाक छानना | बेकार घूमना | राजेश नौकरी के लिए खाक छानता फिर रहा है। |
| ईद का चाँद होना | बहुत दिनों के बाद दिखाई देना | शुक्र है, आप आए तो, आजकल आप ईद के चाँद हो गए है। |
| दाँत खट्टे करना | बुरी तरह हराना | कारगिल में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानियों के दाँत खट्टे कर दिए। |
स्मरणीय तथ्य
कुछ कथन वाक्य में आकर विशेष अर्थ देते हैं।
विशेष अर्थ देने वाले कथन मुहावरे कहलाते हैं।
विशेष अर्थ प्रदान करने वाले शब्द क्या कहलाते हैं?
विशेष अर्थ देने वाले कथन मुहावरे कहलाते हैं।
‘पीठ थपथपाना’ मुहावरा का अर्थ क्या होता हैं?
शाबाशी देना
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से छांटकर लिखिए:
फूला न समाना
सही मुहावरों का प्रयोग कर वाक्य पूरे कीजिए
आँख का तारा, मुँह में पानी भर आना, पीठ थपथपाना, पेट में चूहे कूदना
1. प्रथम आने पर दादाजी ने मेरी _______।
2. अंकित अपने माता-पिता की ________।
3. मिठाईयाँ देखकर मेरे ________।
4. भूख के मारे नेहा के _______ लगे।
उत्तर:
1. पीठ थपथपाई
2. आँख का तारा है
3. मुँह में पानी भर आया
4. पेट में चूहे कूदने लगे
मुहावरों और उनके अर्थों के सही जोड़े बनाइए
| मुहावरा | अर्थ |
|---|---|
| कान खड़े होना | शर्म आना। |
| आँखें चुराना | किसी के काम में अड़चन पैदा करना। |
| ठोकरे खाना | बहुत गुस्सा करना। |
| टाँग अड़ाना | काम के लिए तैयार होना। |
| लाल-पीला होना | तकलीफ उठाना। |
| कमर कसना | चौकन्ना होना। |
उत्तर:
| मुहावरा | अर्थ |
|---|---|
| कान खड़े होना | चौकन्ना होना। |
| आँखें चुराना | शर्म आना। |
| ठोकरे खाना | तकलीफ उठाना। |
| टाँग अड़ाना | किसी के काम में अड़चन पैदा करना। |
| लाल-पीला होना | बहुत गुस्सा करना। |
| कमर कसना | काम के लिए तैयार होना। |
कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण का अध्याय 14 को छात्र कितने समय में तैयार कर सकते हैं?
छात्र इस अध्याय को दो दिन में आसानी से तैयार कर सकते हैं।
क्या कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण अध्याय 14 को छात्र आसानी से तैयार कर सकते हैं?
मुहावरों को आसानी से तैयार करने के लिए उनके अर्थ को जानना आवश्यक है और उसी के आधार पर वाक्य का निर्माण भी कर सकते हैं।
क्या हिन्दी व्याकरण कक्षा 3 के अध्याय 14 छात्रों के लिए रुचिकर है?
मुहावरे हमेशा से सभी के लिए उत्सुकता का विषय रहा है। छात्र तालिका बनाकर मुहावरे उनके अर्थ और सम्बन्धित वाक्य तैयार कर सकते हैं।
हिन्दी व्याकरण कक्षा 3 के अध्याय 14 को पढ़ते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए?
इस अध्याय को पढ़ते समय छात्र इस बात का ध्यान रखें की अर्थ सटीक हो तथा सम्बन्धित वाक्य भी सार्थक होना चाहिए।










