एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान जिज्ञासा

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान जिज्ञासा के सवाल जवाब यहाँ से हिंदी मीडियम में निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 6 के छात्रों की मदद करने के लिए, हमने वर्ग 6 विज्ञान समाधान से संबंधित सभी सामग्रियों को नए सिलेबस के अनुसार संशोधित किया है। अब कक्षा 6 विज्ञान के लिए एनसीईआरटी समाधान नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अपडेट किए गए हैं।
कक्षा 6 विज्ञान जिज्ञासा के प्रश्न उत्तर
अध्‍याय 1. विज्ञान का अनूठा संसार
अध्‍याय 2. सजीव जगत में विविधता
अध्‍याय 3. उचित आहार – स्वस्थ शरीर का आधार
अध्‍याय 4. चुंबकों को जानें
अध्‍याय 5. लंबाई एवं गति का मापन
अध्‍याय 6. हमारे आस-पास की सामग्री
अध्‍याय 7. ताप एवं उसका मापन
अध्‍याय 8. जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा
अध्‍याय 9. दैनिक जीवन में पृथक्करण विधियाँ
अध्‍याय 10. सजीव – विशेषताओं का अन्वेषण
अध्‍याय 11. प्रकृति की अमूल्य संपदा
अध्‍याय 12. पृथ्वी से परे


कक्षा 6 विज्ञान समाधान का पीडीएफ प्रारूप ऑफ़लाइन उपयोग करने के लिए भी उपलब्ध है। आप कक्षा 6 एनसीईआरटी सॉल्यूशंस ऐप से भी सभी विषयों के समाधान पा सकते हैं।

अध्याय 1. भोजन के घटक
अध्याय 2. वस्तुओं के समूह बनाना
अध्याय 3. पदार्थो का पृथक्करण
अध्याय 4. पौधो को जानिए
अध्याय 5. शरीर में गति
अध्याय 6. सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
अध्याय 7. गति एवं दूरिओं का मापन
अध्याय 8. प्रकाश – छायाएँ एवं परावर्तन
अध्याय 9. विधुत तथा परिपथ
अध्याय 10. चुंबकों द्वारा मनोरंजन
अध्याय 11. हमारे चारों ओर वायु
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान जिज्ञासा

कक्षा 6 विज्ञान की परीक्षा में आसानी से अच्छे अंक कैसे प्राप्त करें?

छठी कक्षा में विज्ञान की तैयारी करना, परीक्षा के लिए समझना और सीखना आसान है। कक्षा 6 विज्ञान में कुल मिलाकर 11 अध्याय हैं। छठी कक्षा विज्ञान की वार्षिक परीक्षा में सभी अध्यायों से प्रश्न पूंछे जाएँगे। वार्षिक परीक्षा विज्ञान कक्षा 6 की तैयारी यहाँ उपलब्ध युक्तियों और तरीकों का पालन करके आसान बना सकते हैं। तैयारी के दौरान एनसीईआरटी विज्ञान समाधान का उपयोग करके छठी कक्षा की विज्ञान परीक्षा में बहुत अच्छे अंक अर्जित करने के चरणों की रूपरेखा यहाँ दी गई है।

Step 1 : ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म से सहायता प्राप्त करें, सदैव ऑफ़लाइन अध्ययन करें।

Step 1 : ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म से सहायता प्राप्त करें, सदैव ऑफ़लाइन अध्ययन करें।
कक्षा 6 विज्ञान के लिए अधिकांश प्रमुख संस्थान अपने शिक्षण को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों के लिए तैयार कर रहें हैं। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। ऑनलाइन पठन सामग्री प्राप्त करके, छात्रों को सदैव ऑफ़लाइन अध्ययन ही करना करना चाहिए। टीवी या फोन जैसे सभी विकर्षणों से छुटकारा पाना चाहिए और लेखन का अभ्यास करना चाहिए। अधिकांश छात्रों के लिए जो अपनी सफलता को 100% तक बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं, यह लेख उन्हें छोटी-छोटी बातों और युक्तियों के माध्यम से मार्गदर्शन करेगा जिनका उपयोग छात्र अपने दैनिक अध्ययन में कर सकते हैं।

Step 2 : विज्ञान पाठ्यक्रम में अपने पसंदीदा अध्याय शुरूआत करें।

जबकि ऑनलाइन कक्षाएँ समय बर्बादी को कम करती हैं और छात्रों को अपने समय के अनुरूप समाधान के उत्तम उपयोग करने के लिए मदद करती हैं। यह केवल मदद ही नहीं करती अपितु चुनौतियाँ भी पैदा करती हैं। पारंपरिक कक्षा में, शिक्षक पाठ्यक्रम की व्याख्या करने के लिए शुरू से समझाते हुए कक्षा लेते हैं। लेकिन ऑनलाइन में आपको सावधान रहना होगा क्योंकि यहाँ आप अपने विकास या पतन के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं। अगर आप इस लेख को पढ़ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आप इसे समझ भी गए हैं। आप जानते हैं कि भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में आपकी सबसे अधिक रुचि किसमें है। 6ठी कक्षा के विज्ञान के अध्याय भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान का एक संयोजन हैं। कक्षा में इस पर चर्चा हो, इससे पहले ही इसे पढ़ना शुरू करें।
Step 2 : विज्ञान पाठ्यक्रम में अपने पसंदीदा अध्याय शुरूआत करें।

Step 3 : उत्तर तक पहुँचने से पहले मूल अवधारणा को समझें।

Step 3 : उत्तर तक पहुँचने से पहले मूल अवधारणा को समझें।
अगला कदम यह है कि अध्यायों को स्वयं पढ़ें और अध्याय की अवधारणा को अपनी भाषा में लिखकर समझें। अलग-अलग तरीकों से अध्यायों को याद करने के अधिक मजेदार तरीके खोजें। पाठ को इस प्रकार पढ़ें कि उठते बैठते आपके दिमाक में वही चलता रहे। स्पष्टीकरण उत्तर को देखने से पहले इसका उत्तर देने का प्रयास स्वयं करें। इससे आपको उस विषय में रुचि बढ़ाने में मदद मिलेगी जो कभी आपके लिए इतना दिलचस्प नहीं था। यदि अध्याय को संक्षेपित करके पढ़ें और अपने सहपाठियों से अध्याय के विभिन्न प्रश्नों पर चर्चा करें। ऐसा करना, उस पाठ पर आप की पकड़ मजबूत बनाता है।

Step 4 : पढ़ने के लिए सही स्थान देखें और मूल बातों को पढ़ने पर ध्यान दें।

अपने अध्ययन की मेज को, अपने पेन, नोटबुक और लैपटॉप के साथ ध्यान से पढ़ाई करें। इन सभी को ध्यान भंग करने वाले तत्वों से दूर रखें ताकि कुछ भी आपको पढ़ते समय कोई परेशान न करे। जब आप विज्ञान के किसी अध्याय को पढ़ते हैं और मुख्य तथ्यों को समझने पर ध्यान देते हैं, समझ न आने पर आप अक्सर अपनी कुर्सी से उठ जाते हैं और कुछ और सोचने लगते हैं। उचित समय तथा विषय विन्यास स्थिति को बदल देगा। उदाहरणों को लिखकर, फ़ार्मुलों का उपयोग करके अभ्यास करें तथा उन प्रश्नों को हल करने के लिए लागू करें जो आपको याद रखने और बुनियादी बातों में महारत हासिल करने में मदद करेंगी। ऐसे अभ्यास प्रश्न और एमसीक्यू तिवारी अकादमी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रमुख तकनीकी शब्दों के उपयोग से बचते हुए, अक्सर सरल शब्दों में समाधानों की व्याख्या करने की सलाह दी जाती है।
Step 4 : पढ़ने के लिए सही स्थान देखें और मूल बातों को पढ़ने पर ध्यान दें।

Step 5 : प्रश्नों को याद करके लिखें, सदैव लिखकर अभ्यास करें।

Step 5 : प्रश्नों को याद करके लिखें, सदैव लिखकर अभ्यास करें।
यदि आप सभी उत्तरों को याद करने का प्रयास कर रहे हैं, तो उत्तरों को लिखकर याद करें या याद करने के बाद लिखकर अभ्यास करें। चिंता न करें। यदि आपका लक्ष्य विज्ञान में 100% अंक प्राप्त करना है तो प्रत्येक अवधारणा को गहराई से समझना अनिवार्य है। अगर किसी अभ्यास में अधिक समय लगता है तो चिंता न करें, थोड़ा-थोड़ा करके याद करें। महत्वपूर्ण प्रश्नों को अध्ययन करते समय समय सदैव शामिल करें। लेखन वह कौशल है जिसमें आपको प्रश्नों के उत्तर लिखते समय महारत हासिल करनी चाहिए। यदि आप सभी उत्तरों को बिना पाठ को समझे याद करते हैं तो हो सकता है कि परीक्षा के समय आप उनको पूरा न कर पाएँ। इन सभी स्थितियों में लेखन अभ्यास ही आपकी मदद करेगा। प्रश्नों को लिख-लिख कर याद करें और फिर प्रश्नों के उत्तर देने का अभ्यास करें और परीक्षा में 100% सफलता प्राप्त करें।

कक्षा 6 के लिए समाधान ऐप

iconicon

कक्षा 6 विज्ञान जिज्ञासा एनसीईआरटी समाधान 2025-26 के लिए

एनसीईआरटी कक्षा 6 विज्ञान जिज्ञासा पुस्तक पीडीएफ के प्रश्न उत्तर हिन्दी माध्यम के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम में भी ऑनलाइन या ऑफलाइन उपयोग करने के लिए दिए गए हैं। सभी उत्तर नवीनतम एनसीईआरटी पुस्तकों 2025-26 के आधार पर एनसीईआरटी विज्ञान पुस्तक कक्षा 6 से तैयार किए गए हैं। सीबीएसई कक्षा 6 विज्ञान जिज्ञासा सिलेबस का अनुसरण करने वाले सभी छात्र इन उत्तरों को एक संदर्भ के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

छठी कक्षा विज्ञान के लिए सर्वोत्तम समाधान एनसीईआरटी

कक्षा 6 विज्ञान जिज्ञासा के सभी अध्यायों के प्रत्येक प्रश्न का सरल तथा उत्तम उत्तर दिए गए हैं ताकि पढ़ते समय छात्रों को कोई असुविधा न हो। अपनी सोच कौशल को बढ़ाने के लिए खुद से उत्तर देने का प्रयास भी करें। कक्षा 6 के विज्ञान के प्रश्नों का समाधान विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा 6वीं कक्षा के छात्र को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। हम जानते हैं कि कक्षा 6 के छात्र के लिए विज्ञान सिलेबस प्रारूप केवल एक बुनियादी विज्ञान है और इस बुनियादी विज्ञान में मौलिक और दैनिक जीवन की श्रेणियाँ शामिल हैं।

कक्षा 6 विज्ञान एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम 2025-26

कक्षा 6 की एनसीईआरटी की किताबों में हम सबसे पहले भोजन के स्रोतों के बारे में पढ़ेंगे। भोजन कितने प्रकार का होता है और हमें कैसे भोजन करना चाहिए। इसके बाद हम यह भी सीखेंगे कि भोजन में कौन-कौन से घटक होते हैं और उन घटकों का क्या महत्व होता है। अध्याय 2 में एक जैसी वस्तुओं को एक ही समूह में रखाना और अध्याय 3 में वस्त्रों के बनाने के बारे में पढ़ेंगे। मिश्रण में से मूल पदार्थों को अलग करना अध्याय पाँच में और भौतिक तथा रसायनिक परिवर्तन के बारे में अध्याय 6 में पढ़ेंगे। इसीप्रकार अन्य पाठों में पौधों के बारे में, शरीर में गति, सजीवों के आवास तथा उनकी विशेषताओं को सीखेंगे।

कक्षा 6 विज्ञान में 90% से अधिक अंक लाने के लिए हमें प्रतिदिन कितनी देर पढ़ना चाहिए?

कक्षा 6 विज्ञान में दिए गए सभी अध्याय काफी रुचिकर हैं जब उन्हें समझकर याद किया जाए। रटने से हमें पाठ तो याद हो जाता है लेकिन पाठ में दिए गए तथ्यों का दैनिक जीवन में समावेश नहीं हो पाता है। इसके फलस्वरूप कुछ समय बाद पाठ के कुछ अंश या पूरा पाठ ही हम भूल जाते हैं। यदि कोई विद्यार्थी कक्षा 6 विज्ञान में 90% या इससे अधिक अंक लाना चाहता है तो प्रत्येक अध्याय को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा और पाठ के बीच बीच में बताई गई बातों को अपनी दिनचर्या की घटनाओं से जोड़कर देखना होगा। ऐसा करने से एक तो हमें अध्याय अच्छी तरह से समझ आ जाएगा और दूसरे हम इसे लंबे समय तक नहीं भूलेंगे। इस प्रकार पढ़े गए अधिकतर अध्याय हमें परीक्षा में याद रहते हैं और 90% या उससे अधिक अंक लाने में सहायता करते हैं।

एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक के अनुसार कक्षा 6 विज्ञान में कुल कितने पाठ हैं?

एनसीईआरटी पुस्तक 2025-26 के अनुसार, वर्ग 6 विज्ञान जिज्ञासा में कुल 12 अध्याय हैं जबकि पहले कुल 11 अध्याय थे। इनमें से कुछ भौतिक विज्ञान, कुछ रसायन विज्ञान तथा अन्य जीव विज्ञान के तथ्यों पर आधारित हैं। पुस्तक का आरंभ जीव विज्ञान के एक रोचक अध्याय से होती है जिसमें हम अपने भोजन के विभिन्न पहलुओं को समझते हैं। पुस्तक में दिए गए सभी तथ्यों को उपयुक्त चित्रों तथा परीक्षणों के माध्यम से रुचिकर बनाया गया है। विद्यार्थी किसी भी पाठ को पढ़ते समय उदासीन महसूस नहीं करते है।

वर्ग 6 के विज्ञान एनसीईआरटी पुस्तक में कौन कौन से अध्याय विद्यार्थियों के लिए कठिन माने जाते हैं?

वर्ग 6 के लिए विज्ञान के अध्याय 7 गति एवं दूरियों का मापन और अध्याय 9 विद्युत तथा परिपथ सामान्य विद्यार्थियों के लिए कठिन होते हैं क्योंकि इनमें विज्ञान के विषय-बिन्दुओं के साथ-साथ गणनाओं का भी समावेश है। जो विद्यार्थी गणनाओं में या गणित संबंधित विषयाओं में कुछ कमजोर होते हैं उन्हें ये दोनों अध्याय अपेक्षकृत अधिक कठिन लगते हैं।

कक्षा 6 के विज्ञान की पुस्तक में सबसे रुचिकर अध्याय कौन सा है?

कक्षा 6 विज्ञान एनसीईआरटी पुस्तक का अध्याय 1 भोजन के घटक सबसे अधिक रुचिकर लगता है। क्योंकि इस पाठ में हम रोज खाने वाले भोजन के बारे में बात करते हैं। इस पाठ को पढ़ने के बाद हम जान पाते हैं कि विभिन्न जीव जन्तु किस प्रकार के भोजन करते हैं और वह इस भोजन को कैसे प्राप्त करते हैं। वर्ग 6 विज्ञान में हम यह भी पढ़ते हैं कि हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन का स्रोत क्या है और वह हम तक कैसे पहुंचता है। इस अध्याय में बताई गई प्रत्येक बात हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी से बहुत अधिक संबंधित है इसलिए कक्षा 6 विज्ञान का यह अध्याय बाकी सभी अध्यायों की अपेक्षा अधिक रुचिकर और पढ़ने में आसान है।