कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 12 विलोम शब्द
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 12 विलोम शब्द तथा उसके उदहारण स्टेट बोर्ड और सीबीएसई के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यहाँ से निशुल्क डाउनलोड किए जा सकते हैं। कक्षा 3 के विद्यार्थी हिंदी व्याकरण में विलोम शब्द पहले भी पढ़ चुके हैं। यहाँ पाठ 12 में और भी नए शब्दों के विलोम शब्दों के बारे में बढ़ेंगे। अभ्यास में दिए गए प्रश्नों के अधिक से अधिक अभ्यास करने शब्दों के विलोम लिखने में गलतियाँ कम होती हैं।
कक्षा 3 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 12 विलोम शब्द
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 12 विलोम शब्द
विलोम शब्द
एक दूसरे का विपरीत (उल्टा) अर्थ बताने वाले शब्दों को विलोम या विपरीतार्थक शब्द कहते हैं।
नीचे दिए गए चित्रों को ध्यान से देखिए:
दिन – रात
बड़ा – छोटा
ठंडा – गर्म
ऊपर चित्रों में दिन-रात, ठंडा-गर्म, बड़ा-छोटा ऐसे शब्द हैं जो एक-दूसरे का उल्टा अर्थ देते हैं। ये विलोम शब्द हैं।
कुछ विलोम शब्द नीचे दिए गए हैं। उन्हें पढ़िए और याद कीजिए:
| शब्द | विलोम शब्द |
|---|---|
| नया | पुराना |
| सुबह | शाम |
| बंद | खुला |
| ऊपर | नीचे |
| दाएँ | बाएँ |
| गंदा | साफ |
| शब्द | विलोम शब्द |
|---|---|
| भलाई | बुराई |
| मोटा | पतला |
| मुश्किल | आसान |
| बदबू | खुशबू |
| लाभ | हानि |
| हलका | भारी |
| शब्द | विलोम शब्द |
|---|---|
| तेज | धीरे |
| लेना | देना |
| रोगी | निरोगी |
| सुख | दुःख |
| रात | दिन |
| आज | कल |
| शब्द | विलोम शब्द |
|---|---|
| अनेक | एक |
| आलसी | परिश्रमी |
| हित | अहित |
| जीत | हार |
| राजा | रंक |
| शोक | हर्ष |
| शब्द | विलोम शब्द |
|---|---|
| प्रकाश | अन्धकार |
| ऊपर | नीचे |
| जाना | आना |
| रोगी | नीरोगी |
| दुख | सुख |
| शब्द | विलोम शब्द |
|---|---|
| रात | दिन |
| मृत्यु | अमर |
| गरीब | अमीर |
| गरमी | सर्दी |
| हँसना | रोना |
| अधिक | कम |
| शब्द | विलोम शब्द |
|---|---|
| प्रश्न | उत्तर |
| सबल | निर्बल |
| गीला | |
| जन्म | मरण |
| पूरा | आधा |
| निर्बल | बलवान |
| शब्द | विलोम शब्द |
|---|---|
| कच्चा | पक्का |
| स्वामी | सेवक |
| कोमल | कठोर |
| अल्प | अधिक |
| वीर | कायर |
| पक्का | कच्चा |
| शब्द | विलोम शब्द |
|---|---|
| अँधेरा | उजाला |
| मजबूत | कमजोर |
| दोस्त | दुशमन |
| उदय | अस्त |
| पास | दूर |
स्मरणीय तथ्य
1. विपरीत अर्थ वाले शब्द एक-दूसरे का उलटा अर्थ देते हैं।
2. विपरीत अर्थ वाले शब्दों को विलोम शब्द भी कहते हैं।
विपरीत अर्थ वाले शब्द क्या कहलाते हैं?
विपरीत अर्थ वाले शब्द विलोम शब्द कहलाते हैं।
उजाला शब्द का विलोम क्या होता है?
उजाला का विलोम शब्द अँधेरा होगा।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से छांटकर लिखिए:
विलोम शब्द कहलाते हैं:
स्वतंत्र का सही विलोम शब्द को चिह्नित करो:
विलोम शब्द किसे कहते हैं?
जो शब्द किसी शब्द का विपरीत अर्थ देते हैं उन्हें विलोम शब्द कहते हैं।
विलोम शब्द लिखकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
1. अंकित एक ईमानदार लड़का है और कमल _______ है।
2. सूर्य पूर्व दिशा में उदय होता है पश्चिम में ______ होता है।
3. श्रेया मूर्ख है, जबकि नेहा ______ है।
4. राजेश के प्रश्न का उचित _______ दो।
5. अमन अपने घर में रहता है और सोहन ________ के घर में रहता है।
उत्तर:
1. बेईमान
2. अस्त
3. बुद्धिमान
4. उत्तर
5. किराए
जोड़े मिलाइए:
| स्तंभ-क | स्तंभ-ख |
|---|---|
| मानव | विपक्ष |
| पाप | मूर्ख |
| पक्ष | पुण्य |
| पंडित | दानव |
उत्तर:
| स्तंभ-क | स्तंभ-ख |
|---|---|
| मानव | दानव |
| पाप | पुण्य |
| पंडित | मूर्ख |
| पक्ष | विपक्ष |
निम्नलिखित के विलोम शब्द लिखिए:
आयात, कृतज्ञा, अमृत, अवनति, दुर्जन, पतन, पोषक, जड़, जय, अस्त, नास्तिक
उत्तर:
| शब्द | विलोम शब्द |
|---|---|
| आयात | निर्यात |
| कृतज्ञा | कृतघ्न |
| अमृत | बिष |
| अवनति | उन्नति |
| दुर्जन | सज्जन |
| पतन | उत्थान |
| पोषक | शोषक |
| जय | पराजय |
| अस्त | उदय |
| नास्तिक | आस्तिक |
कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण का अध्याय 12 को छात्र कितने समय में तैयार कर सकते हैं?
इस अध्याय की विषय वास्तु साधारण है तथा इस सम्बन्ध में पहले की कक्षाओं में भी अध्ययन किया जा चुका है इसलिए एकदिन में छात्र इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं।
क्या कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण अध्याय 12 को छात्र आसानी से तैयार कर सकते हैं?
सबसे पहले शब्दों के अर्थ जानना आवश्यक है इससे उस शब्द का विपरीत अर्थ वाले शब्द को भी आसानी से जान सकते हैं। सभी की सारणी बनाकर तैयार कर सकते हैं जिससे याद करने में आसानी हो।
हिन्दी व्याकरण कक्षा 3 के अध्याय 12 को पढ़ते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए?
शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्दों का चयन ध्यान से करना चाहिए जो शब्द सबसे सटीक बैठता हो उसे ही लिखना चाहिए।










