कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 10 सामान्य अशुद्धियाँ
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 10 सामान्य अशुद्धियाँ और उससे संबंधित कुछ प्रश्न सत्र 2025-26 के लिए संशोधित रूप में यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। अक्सर बच्चे वाक्यों को लिखते समय मात्राओं में या अक्षरों में गलती कर देते हैं और पूरे वाक्य का अर्थ ही बदल जाता है। कुछ इसी प्रकार की सामान्य त्रुटियों के बारे में ही कक्षा 1 हिंदी व्याकरण का पाठ 10 प्रकाश डालता है। अभ्यास में दिए गए प्रश्नों को ध्यान से करने पर इन गलतियों को कम किया जा सकता है।
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 10 सामान्य अशुद्धियाँ
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 10 के लिए एनसीईआरटी समाधान सामान्य अशुद्धियाँ
सामान्य अशुद्धियाँ
वर्तनी संबंधी अशुद्धियाँ सामान्यतया शब्दों से सम्बन्धित होती है। किसी वाक्य में अगर कोई अशुद्ध शब्द लिख देते हैं तो इसे वर्तनी संबंधी अशुद्धी कहते हैं।
निम्नलिखित शब्दों में से शुद्ध शब्द छांटकर लिखिए:
चिड़ीया – चिड़िया
पैर – पेर
डाकीया – डाकिया
कीसान – किसान
पोदा – पौधा
बदल – बादल
कीताब – किताब
गाए – गाय
गीलास – गिलास
उत्तर:
निम्नलिखित सारणी से शुद्ध और अशुद्ध शब्दों का अंतर जान सकते हैं:
| अशुद्ध शब्द | शुद्ध शब्द |
|---|---|
| चिड़ीया | चिड़िया |
| पेर | पैर |
| डाकीया | डाकिया |
| कीसान | किसान |
| पोदा | पौधा |
| बदल | बादल |
| अशुद्ध शब्द | शुद्ध शब्द |
|---|---|
| गाए | गाय |
| गीलास | गिलास |
| अनुकुल | अनुकूल |
| पूण्य | पुण्य |
| उँचाई | ऊँचाई |
| कीताब | किताब |
| अशुद्ध रूप | शुद्ध रूप |
|---|---|
| उपर | ऊपर |
| प्रतिकुल | प्रतिकूल |
| बुढा | बूढ़ा |
| सुर्य | सूर्य |
| सिंदुर | सिंदूर |
| अशुद्ध रूप | शुद्ध रूप |
|---|---|
| हिन्दूस्तान | हिन्दुस्तान |
| तुफान | तूफान |
| उपरोक्त | उपर्युक्त |
| दुंगा | दूँगा |
| पुरुस्कार | पुरस्कार |
| अशुद्ध रूप | शुद्ध रूप |
|---|---|
| गुंगा | गूँगा |
| हिंदु | हिंदू |
| रूपया | रुपया |
| रुप | रूप |
| उंगली | ऊँगली |
इ, ई की मात्रा की अशुद्धियों के उदाहरण:
| अशुद्ध शब्द | शुद्ध शब्द |
|---|---|
| उन्नती | उन्नति |
| नारि | नारी |
| निरोग | नीरोग |
| पुष्टी | पुष्टि |
| पत्नि | पत्नी |
| परिक्षा | परीक्षा |
| अशुद्ध रूप | शुद्ध रूप |
|---|---|
| परस्थिति | परिस्थिति |
| अद्वितिय | अद्वितीय |
| प्राप्ती | प्राप्ति |
| मट्टी | मिट्टी |
| कवियत्री | कवयित्री |
| गयी | गई |
| उपरीलिखित | उपरिलिखित |
| निरस | नीरस |
| अशुद्ध रूप | शुद्ध रूप |
|---|---|
| सृष्टी | सृष्टि |
| मंत्रीमंडल | मंत्रिमंडल |
| सूचिपत्र | सूचीपत्र |
| शिघ्र | शीघ्र |
| पत्नि | पत्नी |
| शक्ती | शक्ति |
स, श और ष की अशुद्धियों के उदाहरण
| अशुद्ध रूप | शुद्ध रूप |
|---|---|
| नमष्कार | नमस्कार |
| पुस्प | पुष्प |
| कलस | कलश |
| प्रसंशा | प्रशंसा |
| पुरष्कार | पुरस्कार |
| प्रशाद | प्रसाद |
| अशुद्ध रूप | शुद्ध रूप |
|---|---|
| भष्म | भस्म |
| वास्प | वाष्प |
| साशन | शासन |
| स्मसान | श्मशान |
शुद्ध लेखन में उच्चारण का विशेष स्थान होता है। शुद्ध उच्चारण से ही शुद्ध लेखन संभव है।
स्मरणीय तथ्य
भाषा की शुद्धता एवं उच्चारण के लिए शुद्ध लेखन आवश्यक है।
निम्नलिखित प्रश्नों के सही शब्द छांटकर उत्तर लिखिए:
1. लोकी – लैकी
2. हीरण – हिरण
3. चाकु – चाकू
4. सुरज – सूरज
उत्तर:
1. लोकी
2. हिरण
3. चाक़ू
4. सूरज
हिन्दी व्याकरण अध्याय 10 कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?
व्याकरण की दृष्टी से भाषा की शुद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। कक्षा 1 के विद्यार्थियों को मात्रा की शुद्धता का बहुत ज्यादा महत्त्व है।
NCERT कक्षा 1 व्याकरण का अध्याय 10 को सीखने का आसान तरीका क्या है?
कक्षा 1 के विद्यार्थियों को अगर वर्णमाला का ज्ञान अच्छी तरह से है तो मात्रात्मक अशुद्धियों की पहचान आसानी से कर सकते हैं। इस प्रकार शब्द रचना और वाक्य रचना में उन्हें आसानी होगी।
हिन्दी व्याकरण कक्षा 1 के अध्याय 10 से छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा?
छात्र इस अध्याय से शब्द रचना में होने वाली वर्तिनी संबंधी गलतियों से बच सकते हैं तथा शुद्ध शब्द और वाक्य बना सकते हैं।





