कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 11 एनसीईआरटी समाधान – हमारे चारों ओर वायु

कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 11 के लिए एनसीईआरटी समाधान (सॉल्यूशंस) – हमारे चारों ओर वायु अभ्यास के उत्तर विस्तार से ऑनलाइन तथा ऑफलाइन पढ़ने के लिए यहाँ उपलब्ध है। यदि कोई विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ना चाहता है तो पीडीएफ़ और विडियो दोनों ही ऑनलाइन उपलब्ध हैं। आवश्यकता के अनुसार इनका प्रयोग करके परीक्षा में लाभ उठाएँ। यदि छात्र ऑफलाइन पढ़ना चाहते हैं तो तिवारी अकादमी का कक्षा 6 विज्ञान ऑफलाइन ऐप का प्रयोग करें जो प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

वायु के मुख्य घटक कौन कौन से हैं?

वायु के घटक:
वायु में एक से अधिक पदार्थ हैं। इन्हें अवयव या घटक कहते हैं। वायु के घटक निम्नलिखित हैं:

    1. जल वाष्प: जब वातावरण की वायु किसी ठण्डी सतह के संपर्क में आती है तो उसमें उपस्थित जल वाष्प संघनित होकर ठण्डी सतह पर जल की बूंदों में परिवर्तित हो जाती है। अत: हम कह सकते हैं कि वायु में जलवाष्प उपस्थित होती है।
    2. ऑक्सीजन:यह जीव जंतुओं के लिए बहुत आवश्यक होता है। वायुमंडल में लगभग 20% भाग ऑक्सीजन का होता है।
    3. नाइट्रोजन: यह घटक पेड-पौधों के लिए बहुत आवश्यक है। वायु की कुल मात्रा का लगभग 78 प्रतिशत नाइट्रोजन है।
    4. कार्बन डाइऑक्साइड: पादप एवं जन्तु श्वसन के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड गैस वातावरण में छोड़ते हैं। इसी प्रकार कई वस्तुएँ जलने पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस वातावरण में छोड़ती हैं। यही कार्बन डाइऑक्साइड गैस वायु का घटक है। वायु की कुल मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड 0.03 प्रतिशत उपस्थित होती है।
    5. धूल तथा धुआँ: ईंधन एवं पदार्थों का दहन करने से धुआँ उत्पन्न होता है। धुएँ में कुछ गैस एवं सूक्ष्म कण होते हैं। जब आप आँधी में चलते हैं तो आपके चेहरे पर छोटे-छोटे धूल के कण टकराते हैं। अत: वायु में धूल के कण उपस्थित होते हैं।
    6. वायु में ऑक्सीजन, नाइट्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड गैस के अलावा अन्य गैसें कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड आदि होती हैं। इन गैसों का एक निश्चित अनुपात होता है।

कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 11 के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

वायु के संघटक क्या हैं?

वायु में कुछ जलवाष्प, धूल के कण और गैसें होती हैं। वायु में गैसें मुख्य रूप से नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड की छोटी मात्रा और कई अन्य गैसें हैं। वास्तव में, नाइट्रोजन और ऑक्सीजन मिलकर हवा का 99% हिस्सा बनाते हैं। शेष 1% का गठन कार्बन डाइऑक्साइड और कुछ अन्य गैसों, जल वाष्प और धूल कणों द्वारा किया जाता है।

वायुमंडल की कौन-सी गैस श्वसन के लिए आवश्यक है?

वायुमंडल में ऑक्सीजन गैस श्वसन के लिए आवश्यक है।

आप यह कैसे सिद्ध करेंगे कि वायु ज्वलन में सहायक होती है।

एक जलती हुई मोमबत्ती को एक ट्रे में रखें, जिसमें पानी हो। इसे कांच के जार से ढक दें। पानी इसमें वायु की आपूर्ति को रोक देगा। ज्वलन के दौरान, ऑक्सीजन का अवशोषण होता है और कार्बन-डाइऑक्साइड का उत्सर्जन होता है। कुछ समय बाद जार के अंदर कोई ऑक्सीजन नहीं बचती है और लौ बुझ जाती है। यह सिद्ध करता है कि वायु (ऑक्सीजन) ज्वलन में सहायक होती है।

आप यह कसे दिखाएँगे कि वायु जल में घुली होती है?

कांच के बर्तन या बीकर में थोड़ा पानी लें। इसे स्टैंड पर धीरे-धीरे गर्म करें। बर्तन की आंतरिक सतह को ध्यान से देखें। पानी के उबलने से पहले, हवा के बुलबुले सतह से ऊपर की ओर उठने लगते है। ये बुलबुले पानी में घुली हवा के कारण बनते हैं।

रुई का ढेर जल में क्यों सिकुड़ जाता है?

रुई के ढेर में हवा की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। जल में डूबने पर, इस हवा का अधिकतर भाग निकल जाता है और कुछ भाग पानी द्वारा ले लिया जाता है, इसलिए यह सिकुड़ जाती है।

कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 11 का अध्ययन तथा प्रश्न उत्तर

वायुमण्डल में ऑक्सीजन गैस कैसे प्रतिस्थापित होती हैं?

जन्तु व पौधे श्वसन में वायुमण्डल से ऑक्सीजन गैस ग्रहण करते हैं व कार्बन डाइऑक्साइड गैस वायुमण्डल में बाहर छोड़ते हैं।
पौधे प्रकाश संश्लेषण के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड गैस ग्रहण करते हैं तथा ऑक्सीजन गैस बाहर छोड़ते हैं। उक्त दोनों क्रियाओं के साथ-साथ चलने से वायुमण्डल में ऑक्सीजन गैस व कार्बन डाइऑक्साइड गैस की मात्रा का अनुपात निश्चित रहता है। अत:, पौधे और जन्तु एक-दूसरे पर निर्भर हैं।

वायु के मुख्य उपयोग कौन कौन से हैं?

वायु के उपयोग:

    • वायु वस्तुओं के जलने में सहायक है।
    • वायु जीव-जन्तुओं तथा पेड़-पौधों में श्वसन क्रिया के लिए आवश्यक है।
    • वायु नावों को चलाने, ग्लाइडर तथा हवाई जहाज को उड़ाने में सहायता करती है। पक्षी चमगादड़ आदि वायु के कारण ही उड़ पाते हैं।
    • वायु फूलों के परागण में सहायक होती है। यह बीजों के प्रकीर्णन में भी सहायक है।
    • वायु बादल बनने तथा बादलों की गति के लिए आवश्यक है।
    • वायु की सहायता से पवनचक्की चलती है जो विद्युत ऊर्जा उत्पन्न करती है।

वर्ग 6 विज्ञान पाठ 11 एनसीईआरटी के प्रश्न उत्तर

पाँच क्रियाकलापों की सूची बनाइए, जो वायु की उपस्थिति के कारण संभव है।

क्रियाकलापों की सूची:

    1. जीव श्वसन के लिए वायु का उपयोग करते हैं।
    2. पौधे अपना भोजन तैयार करने के लिए वायु (कार्बन डाइऑक्साइड) का उपयोग करते हैं।
    3. वायु के उपयोग से पवन चक्कियों द्वारा बिजली उत्पादन किया जाता है।
    4. वायु ईंधन और पदार्थों को जलाने में मदद करती है।
    5. वायु पौधों के बीजों और परागों के प्रकीर्णन में मदद करती है।
    6. वायु नौकायन नौकाओं, ग्लाइडर, पैराशूट और हवाई जहाज के उड़ने में मदद करती है।
पृथ्वी के चारों ओर की वायु की परत ______________ कहलाती है।

पृथ्वी के चारों ओर की वायु की परत वायुमंडल कहलाती है।

हरे पौधों को भोजन बनाने के लिए वायु के अवयव _______________ की आवश्यकता होती है।

हरे पौधों को भोजन बनाने के लिए वायु के अवयव कार्बन डाईऑक्साइड की आवश्यकता होती है।

वायुमंडल में गैसों के आदान-प्रदान में पौधे तथा जंतु एक-दूसरे की किस प्रकार सहायता करते हैं?

पौधों और जानवरों एक दूसरे पर निर्भर रहते हैं। जानवर सांस लेते हैं अर्थात वे ऑक्सीजन का सेवन करते हैं और वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालते हैं। पौधे वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा भोजन तैयार करते हैं और ऑक्सीजन को वायुमंडल में लौटाते हैं। तो, इस तरह से वातावरण में गैसों के आदान-प्रदान में पौधे और जानवर एक-दूसरे की मदद करते हैं।

पवनचक्की कैसे कार्य करती है?

पवनचक्की एक विशाल विद्युत पंखे के समान होती है जिसे किसी दृढ़ आधार पर कुछ ऊँर्चा पर खड़ा कर दिया जाता है। वायु के गतिशील होने से उत्पन्न गतिज ऊर्जा को पवन ऊर्जा कहते हैं। जो पवनचक्की की पखुंडियों को घुमाने में सहायक होती है। पवनचक्की की पंखुड़ियों की घुर्णी गति का उपयोग कुँओं से जल खींचने तथा विद्युत उत्पन्न करने में किया जाता है। एकल पवनचक्की बहुत कम विद्युत उत्पन्न करती है। अत: किसी विशाल क्षेत्र में बहुत सारी पवनचक्की लगाई जाती हैं। इसे पवन ऊर्जा कार्य कहते हैं। राजस्थान के जैसलमेर, बाडमेर, प्रतापगढ़ जिलों में पवनचक्की का उपयोग होता है।

कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 11 अभ्यास के प्रश्न उत्तर
कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 11 के प्रश्न उत्तर