कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 3 शब्द तथा वाक्य
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 3 शब्द तथा वाक्य से संबंधित सभी ग्रामर के प्रश्न उत्तर सीबीएसई और अन्य बोर्ड के लिए सत्र 2025-26 के अनुसार यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 2 हिंदी व्याकरण के पाठ 2 में हमने वर्णों के बारे में पढ़ा था। अब हम इन वर्णों से बनाने वाले शब्दों और फिर शब्दों से बनाने वाले वाक्यों को बनाना सीखेंगे। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पाठ के अंत में अभ्यास के लिए प्रश्नों उत्तर भी दिए गए हैं।
कक्षा 2 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 3 शब्द तथा वाक्य
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 3 शब्द तथा वाक्य
शब्द तथा वाक्य
शब्द एक या अनेक वर्गों के योग से बनता है। प्रत्येक शब्द स्वतंत्र होता है। सभी शब्द का कोई-न-कोई अर्थ होता है। जैसे:
कलश, भवन, बत्तख
अगर हम इन शब्दों को इस प्रकार लिखें: शलक, वभन, तखब तो इनका कोई अर्थ नहीं निकलता है अतः वर्गों का ऐसा समूह शब्द कहलाता है, जिसका कोई अर्थ हो।
वाक्य बच्चों, आपने शब्दों के बारे में पढ़ा कि वर्णों के मेल से शब्द बनते हैं। ठीक इसी तरह शब्दों के सही मेल से वाक्य बनते हैं। जैसेः
बच्चे, खेल, मैदान हैं, में, रहे आदि।
लेकिन, जब हम इन्हीं शब्दों को सही क्रम में लगाकर एक साथ लिखेंगे, तो वह सार्थक वाक्य बन जाएगा। जैसेः
बच्चे मैदान में खेल रहे हैं।
जिन शब्द समूहों का कोई-न-कोई अर्थ हो, वे वाक्य कहलाते हैं।
स्मरणीय तथ्य
1. स्वर तथा व्यंजनों के मेल से शब्द बनते हैं।
2. शब्दों के मेल से वाक्य बनते हैं।
3. वाक्यों के मेल से भाषा बनती है।
नीचे दिए गए प्रश्नों के विकल्पों में से सही उत्तर छांटकर उत्तर लिखिए:
1. सार्थक वर्णों का समूह कहलाता है।
(A) स्वर
(B) शब्द
(C) वाक्य
2. निरर्थक शब्दों का अर्थ नहीं होता
(A) हाँ
(A) नहीं
उत्तर:
1. B
2. A
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।
वर्णों के समूह को शब्द कहते हैं। जैसे: क + ल + श = कलश
नीचे दिए गए वर्णों को सही क्रम में लिखकर सार्थक शब्द बनाइए
जगका
नतरब
लबिली
मोससा
गलशम
शालापाठ
उत्तर:
कागज़
बरतन
बिल्ली
समोसा
शलगम
पाठशाला
निम्नलिखित वाक्यों को सुव्यवस्थित कीजिए:
1. घोड़ा है तेज दौड़ता।
2. है रही खेल नेहा।
3. उसके जाएँगे घर कल पिताजी।
उत्तर:
1. घोड़ा तेज दौड़ता है।
2. नेहा खेल रही है।
3. कल पिताजी उसके घर जायेंगे।
हिन्दी व्याकरण अध्याय 3 कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?
इस अध्याय में शब्दों से वाक्य रचना है। जो कि व्याकरण की दृष्टी से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विद्यार्थी NCERT कक्षा 2 व्याकरण का अध्याय 3 को कैसे आसानी से सीख सकते हैं?
छात्र शब्दों के संयोजन को समझकर आसानी से वाक्यों के निर्माण को समझ सकते हैं।
हिन्दी व्याकरण कक्षा 2 के अध्याय 3 से छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा?
इस अध्याय के पश्चात छात्र आसानी से वाक्य निर्माण कर सकते हैं।









