कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 10 विलोम शब्द
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 10 विलोम शब्द और विलोम शब्दों पर आधारित अन्य उदाहरण यहाँ सीबीएसई सत्र 2025-26 के लिए मुफ़्त दिए गए हैं। विलोम शब्दों का प्रयोग भी अन्य शब्दों की तरह ही वाक्यों में किया जाता है ताकि वाक्यों की सुन्दरता बनी रहे। अधिक अभ्यास के लिए छात्र नीचे दिए गाए अभ्यास के प्रश्नों को अवश्य हल करें। याद करने के लिए भी किस शब्द और विलोम शब्द दिए गए हैं।
कक्षा 2 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 10 विलोम शब्द
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 10 विलोम शब्द
विलोम शब्द
एक-दूसरे का विपरीत अर्थ देने वाले शब्दों को विलोम या विपरीतार्थक शब्द कहते हैं। नीचे दी गई तालिका से विलोम शब्द को आसानी से समझ सकते हैं।
| शब्द | विलोम शब्द |
|---|---|
| सुबह | शाम |
| एक | अनेक |
| मोटी | पतली |
| बड़ा | छोटा |
ऊपर की तालिका में, सुबह – शाम, एक – अनेक, मोटी – पतली, बड़ा – छोटा ऐसे शब्द हैं जो एक-दूसरे का उल्टा अर्थ देते हैं। ये विलोम शब्द हैं।
कुछ अन्य विलोम शब्द:
| शब्द | विलोम शब्द |
|---|---|
| सूखा | गीला |
| साफ | गंदा |
| पूरा | आधा |
| पाप | पुण्य |
| छोटा | बड़ा |
| शब्द | विलोम शब्द |
|---|---|
| अमीर | गरीब |
| कमजोर | मजबूत |
| सुखी | दुखी |
| पास | दूर |
| पक्का | कच्चा |
| शब्द | विलोम शब्द |
|---|---|
| सुख | दुःख |
| दुश्मन | दोस्त |
| स्वामी | सेवक |
| अंदर | बाहर |
| शहर | गाँव |
| शब्द | विलोम शब्द |
|---|---|
| देश | विदेश |
| दोष | गुण |
| दोस्त | दुश्मन |
| गर्मी | सर्दी |
| अस्त | उदय |
| शब्द | विलोम शब्द |
|---|---|
| कम | ज्यादा |
| पक्का | कच्चा |
| असली | नकली |
| एक | अनेक |
| भला | बुरा |
| मोटा | पतला |
स्मरणीय तथ्य
• कुछ शब्द एक-दूसरे का उल्टा अर्थ देते हैं।
• विपरीत अर्थ देने वाले शब्द विलोम कहलाते हैं।
एक’ शब्द का विलोम क्या होता है?
एक का विलोम शब्द अनेक होता है।
विपरीत अर्थ देने वाले शब्द क्या कहलाते हैं?
विपरीत अर्थ देने वाले शब्द विलोम शब्द कहलाते हैं।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से छांटकर लिखिए:
विलोम शब्द कहलाते हैं:
विलोम शब्द किसे कहते हैं?
किसी शब्द के विपरीत अर्थ को विलोम शब्द कहते हैं।
विलोम शब्दों का मिलान कीजिए:
| कॉलम 1 | कॉलम 2 |
|---|---|
| दिन | घृणा |
| एक | रात |
| वीर | अनेक |
| गुण | कायर |
| प्रेम | दोष |
उत्तर:
| कॉलम 1 | कॉलम 2 |
|---|---|
| दिन | रात |
| एक | अनेक |
| वीर | कायर |
| गुण | दोष |
| प्रेम | घृणा |
हर शब्द के सामने तीन शब्द हैं। सही विलोम शब्द छांटकर लिखिए:
1. सच्चा = अच्छा, झूठा, पक्का
2. हल्का = भारी, खुश, मुलायम
3. सरल = सीधा, आसान, कठिन
4. शुरू = खत्म, शुरूआत, आरंभ
उत्तर:
1. झूठा
2. भारी
3. कठिन
4. खत्म
रेखाकिंत शब्दों के विलोम शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए: (आगे, देर से, छोटा, गरीब, नुकसान)
1. पंक्ति में मेरे _____ पाँच लोग खड़े थे और पीछे दस लोग।
2. आपको इस दवाई से फायदा होगा। ____ नहीं होगा।
3. रेलगाड़ी कल _____ आई थी। आज जल्दी आ रही है।
4. समीर पहले बहुत ____ था। एकदम अमीर बन गया।
उत्तर:
1. आगे
2. नुकसान
3. देर से
4. गरीब
नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखए:
1. धनी का विलोम
2. अंधकार का विलोम
3. परिश्रमी का विलोम
1. उत्तर का विलोम
2. पताल का विलोम
3. डरपोक का विलोम
उत्तर:
1. गरीब
2. प्रकाश
3. आलसी
4. पश्चिम
5. आकाश
6. निडर
हिन्दी व्याकरण अध्याय 10 कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?
इस अध्याय में विलोम शब्दों के बारे में कहा गया है। हर एक सार्थक शब्द का एक विलोम शब्द होता है इसलिए विद्यार्थियों को इस अध्याय का अध्ययन अच्छी तरह से करना चाहिए।
एनसीईआरटी कक्षा 2 व्याकरण का अध्याय 10 को कैसे आसानी से सीख सकते हैं?
शब्दों के साथ विलोम शब्दों की एक सारणी बनानी चाहिए। जिससे इन्हें याद कराने में आसानी हो।
हिन्दी व्याकरण कक्षा 2 के अध्याय 10 से छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा?
व्याकरण के अध्ययन में छात्र विभिन्न शब्दों के विलोम शब्द इस अध्याय के माध्यम से सीख सकते हैं।







