कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 12 एनसीईआरटी समाधान – कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 12 के लिए एनसीईआरटी समाधान सलूशन – कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ के प्रश्न उत्तर तथा अभ्यास के सभी सवाल जवाब सरलतम शब्दों में यहाँ दिए गए हैं। वर्ग 8 विज्ञान के विद्यार्थी पाठ 12 के सभी प्रश्न उत्तर पीडीएफ तथा विडियो में प्राप्त कर सकते हैं। ये समाधान सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए संशोधित किए गए हैं। किसी भी त्रुटि के लिए आप सीधे संपर्क कर सकते हैं। हम तुरंत ही उसे ठीक करके पुनः अपलोड कर देंगे। ऐप प्रयोग करने वाले विद्यार्थी 8वीं कक्षा विज्ञान ऑफलाइन ऐप का प्रयोग निशुल्क कर सकते हैं।

कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 12 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 12 के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

सर्दियों में स्वेटर उतारते समय चट-चट की ध्वनि सुनाई देती है। व्याख्या कीजिए।

आम तौर पर, स्वेटर ऊन से बना होता है और अन्य आंतरिक कपड़े जैसे कमीज़ कपास और संश्लेषिक तन्तु से बने होते हैं। इनमें रगड़ , स्थिर आवेश स्वेटर पर संचित हो जाता है। स्वेटर उतारते समय, स्वेटर और शरीर के बीच एक विद्युत विसर्जन होता है, जिसके परिणामस्वरूप चट –चट की ध्वनि सुनाई देती है।

जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते है तो वह अपना आवेश खो देती है, व्याख्या कीजिए।

मानव शरीर बिजली का सुचालक है। एक आवेशित वस्तु अपने आवेश को तब खो देता है जब हम उसे हाथ से छूते हैं क्योंकि आवेश हमारे शरीर से पृथ्वी पर स्थानांतरित हो जाते हैं। आवेशित वस्तु से पृथ्वी पर आवेशों के स्थानांतरण की इस प्रक्रिया को भूसंपर्कण कहते हैं।

उस पैमाने का नाम लिखिए जिस पर भूकंपों की विनाशी ऊर्जा मापी जाती है। इस पैमाने पर किसी भूकंप की माप 3 है। क्या इसे भूकम्पलेखी (सिसमोग्राफ़ी) से रिकॉर्ड किया जा सकेगा? क्या इससे अधिक हानि होगी।

भूकम्पलेखी (सिसमोग्राफ़ी) भूकंप की विनाशकारी ऊर्जा को रिकॉर्ड करता है।
हाँ, भूकम्पलेखी (सिसमोग्राफ़ी) पर 3 तीव्रता के भूकंप को माप सकता है। यह कम तीव्रता का है और इससे कोई विशेष हानि नहीं होगी।

तड़ित से अपनी सुरक्षा के तीन उपाय सुझाइए।

तड़ित के दौरान सुरक्षा उपाय:

    1. खुली जगह खतरनाक हो सकती है। कोई मकान या भवन सुरक्षित स्थान है।
    2. गरज सुनना, किसी सुरक्षित स्थान पर तुरंत पहुँचने की चेतावनी है।
    3. अंतिम गर्जन सुनने के बाद सुरक्षित स्थान से बाहर आने से पहले कुछ देर प्रतीक्षा कीजिए।
आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है, जबकि अनावेशित गुब्बारा आवेशित गुब्बारे द्वारा आकर्षित किया जाता है। व्याख्या कीजिए।

दो आवेशित गुब्बारे सतहों पर समान आवेशित होते हैं। चूँकि समान आवेश एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं, इसीलिए आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है।
आवेशित और अनावेशित एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं, इसलिए एक आवेशित किया गया गुब्बारा अनावेशित को आकर्षित करता है।

भारत के उन तीन राज्यों (प्रदेशों) की सूची बनाइए जहां भूकंपों के झटके अधिक संभावित है।

1. भारत में तीन राज्य गुजरात, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश हैं।
2. भारत में, सबसे ज्यादा खतरे वाले क्षेत्र कश्मीर, पश्चिमी और मध्य हिमालय, पूरे उत्तर-पूर्व, कच्छ के रण, राजस्थान और भारत – गंगा के मैदान हैं। दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भी भूकंप अधिक संभावित हैं।

मान लीजिए आप घर से बाहर है तथा भूकंप के झटके लगते है। आप अपने बचाव के लिए क्या सावधानियाँ बरतेंगे?

भूकंप के दौरान, मैं निम्नलिखित सावधानी बरतूंगा:

    1. मैं भवनों, वृक्षों तथा ऊपर जाती विद्युत लाइनों से दूर किसी खुले स्थान को खोजूंगा एवं धरती पर लेट जाऊंगा।
    2. यदि मैं किसी कार अथवा बस में हूँ तो बाहर नहीं निकलूँगा। ड्राइवर से कहूँगा की वह धीरे –धीरे किसी खुले स्थान पर पहुंचे। भूकंप के समाप्त होने से पहले बाहर नहीं निकलूँगा।
मौसम विभाग यह भविष्यवाणी करता है कि किसी निश्चित दिन तड़ित झंझा की संभावना है और मान लीजिए उस दिन आपके बाहर जाना है। क्या आप छतरी लेकर जाएंगे? व्याख्या कीजिए।

तड़ित झंझा के समय छाता ले जाना बिल्कुल भी अच्छा विचार नहीं है। तड़ित झंझा के दौरान, हवा की गति छाता उड़ा देगी।

कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 12 के प्रश्न उत्तर विस्तार से

कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 12 के वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर

Q1

एक वस्तु से दूसरी वस्तु पर विद्युत आवेश को स्थानान्तरित करना है। इसके लिए दोनों वस्तुओं को संयोजित किया जाना चाहिए

[A]. सूती धागे से।
[B]. प्लास्टिक की डोरी से।
[C]. ताँबे के तार से।
[D]. रबड़ के छल्ले से।
Q2

जब दो आवेशित वस्तुएं एक-दूसरे के समीप लाई जाती हैं तो वह एक-दूसरे को

[A]. आकर्षित कर सकती हैं।
[B]. प्रतिकर्षित कर सकती हैं।
[C]. आकर्षित या प्रतिकर्षित कर सकती हैं जो इस बात पर निर्भर करेगा कि उन पर किस प्रकार का आवेश है।
[D]. किसी प्रकार प्रभावित नहीं करती।
Q3

भूकंप के लिए उत्तरदायी पृथ्वी की प्लेटें पाई जाती हैं:

[A]. भू-पर्पटी में।
[B]. पृथ्वी के प्रावार में।
[C]. पृथ्वी की आन्तरिक क्रोड में।
[D]. पृथ्वी की बाह्य क्रोड में।
Q4

विनाशकारी भूकंपों के आने की सम्भावना कम है:

[A]. उत्तर-पूर्व भारत में।
[B]. राजस्थान में।
[C]. कच्छ के रन में।
[D]. उड़ीसा में।
आकाश में बिजली क्यों चमकती है?

जलवाष्प, पृथ्वी के जलीय-निकायों से ऊपर चले जाते हैं तथा बादलों के विशाल समूह का निर्माण करते हैं। ये बादल आकाश में धूल, कार्बन तथा अन्य पदार्थों से रगड़ने के कारण आवेशित हो जाते हैं। जब भी कोई दो बादल, जो विपरीत आवेशों द्वारा आवेशित होते हैं, एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं, तब विशाल मात्रा में आवेश का तीव्र प्रवाह एक बादल से दूसरे की ओर होता है। इसके परिणामस्वरूप प्रबल विद्युतय चिंगारी आकाश में दिखाई देती है जिसे बिजली चमकना या विद्युत मुक्त होना कहते हैं। विद्युत मुक्त होने पर बड़ी मात्रा में ताप तथा प्रकाश उत्पन्न होता है जबकि वह अत्यंत लघु समयकाल के लिए चमकती है।

भूसंपर्क क्या है और यह कैसे कार्य करता है?

आजकल भारत में भी अधिक ऊँची, बहुमंजिली इमारतें बनाई जा रही हैं। इन्हें बिजली चमकने के दुष्परिणामों से सुरक्षित रखना होता है। इसलिए ऐसी इमारतों में बिजली सुचालक लगाए जाते हैं जिससे इन्हें विद्युतीय विसर्जन से बचाया जा सके। भूसंपर्क उच्च आवेश को भूमि में प्रवाहित होने के लिए किया जाता है तथा इसके द्वारा इमारतों तथा जीवों को सुरक्षित रखता है। एक तड़ित चालक एक लंबी, मोटी धातु की छड़ या स्ट्रिप से बना होता है। इस छड़ या स्ट्रिप के अंतिम सिरे पर नुकीले काँटे लगे होते हैं जो इमारत के उच्चतम बिंदुओं पर स्थिर कर दिए जाते हैं। छड़/स्ट्रिप के दूसरे सिरे को एक बड़ी ताँबे (या एल्यूमीनियम) की प्लेट से जोड़ा जाता है जिसे पृथ्वी में गहराई में दबाया जाता है। जब एक उच्च आवेशित बादल एक ऊँची इमारत के ऊपर से गुजरता है तो वह विपरीत आवेश को काँटों पर छोड़ देता है। वह तीव्रता से पृथ्वी में चला जाता है। इस प्रकार इमारत विद्युतीय विसर्जन द्वारा नष्ट होने से बच जाती है।

कक्षा 8 विज्ञान पाठ 12 के कुछ अतिरिक्त प्रश्न उत्तर

यदि वायु तथा बादल विद्युत के सुचालक होते तो क्या तड़ित की घटना सम्भव हो पाती? व्याख्या कीजिए।

नहीं, तड़ित की घटना नहीं होती। चालकों में आवेशों का पृथक्करण नहीं हो पाता। इसलिए बादलों पर आवेश एकत्रित नहीं होंगे और यही कारण है कि तड़ित की घटना नहीं हो सकती।

व्याख्या कीजिए कि तड़ित चालक किस प्रकार किसी भवन को तड़ित आघात से बचाता है।

तड़ित चालक भवन पर आवेश को एकत्रित नहीं होने देता क्योंकि यह आवेश को पृथ्वी तक पहुँचाने के लिए पथ प्रदान करता है। इस प्रकार यह तड़ित आघात से भवन की सुरक्षा करता है।

यदि विद्युतदर्शी में उपयोग की जाने वाली धातु की क्लिप को एबोनाइट की गेंद से बदल दिया जाए और इसके संपर्क में कोई आवेशित वस्तु लाई जाए तो क्या ऐलुमिनियम की पट्टि यों पर कोई प्रभाव पड़ेगा? व्याख्या कीजिए।

ऐलुमिनियम की पटिय्ट ों में कोई प्रतिकर्षण नहीं होगा। क्योंकि एबोनाइट की गेंद विद्युतरोधी है इसलिए आवेशित वस्तु एबोनाइट की गेंद को कोई आवेश स्थानांतरित नहीं करेगी। इसके फलस्वरूप ऐलुमिनियम की पटिय्ट ों पर कोई आवेश नहींं होगा तथा उनमें कोई प्रतिकर्षण नहीं होगा।

व्याख्या कीजिए कि तड़ित कैसे उत्पन्न होती है?

तड़ितझंझा के बनते समय वायु की धाराएँ ऊपर की ओर जाती हैं जबकि जल की बूँदे नीचे की ओर जाती हैं। वायु की धाराओं की इन प्रबल गतियों के कारण आवेशों का पृथक्करण होता है। बादलों के ऊपर किनारे के निकट धनावेश एकत्रित होते हैं तथा ऋणावेश निचले किनारे के निकट संचित होते हैं। धरती के निकट भी धनावेश का संचय होता है। जब संचित आवेशों का परिमाण अत्यधिक हो जाता है तो वायु आवेशों के प्रवाह को नहीं रोक पाती। फलस्वरूप ऋणात्मक तथा धनात्मक आवेश मिलते हैं और प्रकाश की चमकीली धारियाँ और ध्वनि उत्पन्न होती हैं जिसे तड़ित कहते हैं।

यदि तड़ित के समय आप घर के बाहर हैं तो आप क्या सावधानियाँ बरतेंगे?

1. खम्बों अथवा धातु की अन्य वस्तुओं से दूर रहें।
2. ऊँचे वृक्षों से दूर रहें।
3. खुले वाहनों जैसे मोटर साइकिल, ट्रैक्टर, निर्माण कार्य हेतु मशीनों आदि से दूर रहें।

कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 12 एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 12 के प्रश्न उत्तर
कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 12 के सवाल जवाब