एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान जिज्ञासा अध्याय 1 विज्ञान का निरंतर बढ़ता संसार
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान जिज्ञासा अध्याय 1 विज्ञान का निरंतर बढ़ता संसार सत्र 2025-26 के लिए यहाँ दिए गए हैं। विज्ञान का निरंतर बढ़ता संसार मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है क्योंकि यह अवलोकन, प्रश्न, प्रयोग और निष्कर्ष की प्रक्रिया से आगे बढ़ता है। यह केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है बल्कि दैनिक जीवन, तकनीक, ऊर्जा, स्वास्थ्य और परिवहन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण हमें जिज्ञासु बनाता है और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता देता है।
विज्ञान का निरंतर बढ़ता संसार कक्षा 7 विज्ञान जिज्ञासा अध्याय 1 के प्रश्न उत्तर
कक्षा 7 विज्ञान जिज्ञासा अध्याय 1 “विज्ञान का निरंतर बढ़ता संसार” से विद्यार्थियों को यह लाभ होता है कि उनमें जिज्ञासा और प्रश्न पूछने की आदत विकसित होती है। वे अवलोकन, प्रयोग और निष्कर्ष की प्रक्रिया को समझकर तार्किक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हैं। इससे उनके भीतर समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता बढ़ती है और वे दैनिक जीवन में विज्ञान के प्रयोगों को पहचानकर तकनीक, स्वास्थ्य, ऊर्जा और पर्यावरण से जुड़ी बातों को सही ढंग से समझ पाते हैं।
कक्षा 7 विज्ञान जिज्ञासा अध्याय 1 अति-लाघुत्तारीय प्रश्न उत्तर
विज्ञान क्या है?
उत्तर देखेंविज्ञान एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें हम प्रश्न पूछते हैं, अवलोकन करते हैं और प्रयोगों के माध्यम से नई जानकारी प्राप्त करते हैं।
हल्दी का दाग धोने पर क्यों नहीं जाता?
उत्तर देखेंक्योंकि हल्दी में रंग देने वाला पदार्थ पानी में घुलकर स्थायी दाग छोड़ देता है।
पौधे भोजन किस प्रक्रिया से बनाते हैं?
उत्तर देखेंपौधे प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया से भोजन बनाते हैं।
समय मापने के लिए सबसे पहला साधन क्या था?
उत्तर देखेंसूर्य की छाया (छाया घड़ी)।
टॉर्च की बैटरी कुछ समय बाद क्यों काम करना बंद कर देती है?
उत्तर देखेंक्योंकि उसमें रासायनिक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।
धातु और अधातु का वर्गीकरण किस आधार पर किया जाता है?
उत्तर देखेंउनके गुणधर्मों जैसे कठोरता, विद्युत चालकता, चमक आदि के आधार पर।
पृथ्वी पर दिन और रात किस कारण होते हैं?
उत्तर देखेंपृथ्वी अपने अक्ष पर घूमने से।
चंद्रमा की छाया से कौन-सी घटना होती है?
उत्तर देखेंसूर्य ग्रहण।
प्रकाश का हमारे जीवन में क्या महत्व है?
उत्तर देखेंयह हमें देखने और पौधों को भोजन बनाने में मदद करता है।
भोजन से मिलने वाले पोषक तत्व शरीर तक कैसे पहुँचते हैं?
उत्तर देखेंरक्त के माध्यम से।
अस्थायी और स्थायी परिवर्तन में क्या अंतर है?
उत्तर देखेंअस्थायी परिवर्तन वापस बदले जा सकते हैं, स्थायी परिवर्तन नहीं।
विज्ञान को समझने के लिए सबसे पहला कदम क्या है?
उत्तर देखेंप्रश्न पूछना।
प्रयोग करने का मुख्य उद्देश्य क्या होता है?
उत्तर देखेंकिसी विचार या सिद्धांत की पुष्टि करना।
पृथ्वी पर जीवन के लिए सबसे आवश्यक ऊर्जा स्रोत कौन है?
उत्तर देखेंसूर्य।
छाया घड़ी का उपयोग किस लिए किया जाता था?
उत्तर देखेंसमय बताने के लिए।
कक्षा 7 विज्ञान जिज्ञासा अध्याय 1 लाघुत्तारीय प्रश्न उत्तर
विज्ञान को “निरंतर खोज की प्रक्रिया” क्यों कहा जाता है?
उत्तर देखेंक्योंकि विज्ञान केवल तथ्यों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह लगातार प्रश्न पूछकर, अवलोकन करके और प्रयोगों से नई जानकारियाँ खोजने की प्रक्रिया है, जो कभी रुकती नहीं।
धातुओं और अधातुओं में दो-दो गुण बताइए।
उत्तर देखेंधातुओं और अधातुओं में दो-दो गुण:
धातु: कठोर और विद्युत चालक।
अधातु: नरम और विद्युत के कुचालक।
समय मापने के लिए पहले लोग सूर्य की छाया का प्रयोग कैसे करते थे?
उत्तर देखेंप्राचीन समय में लोग सूर्य से बनी वस्तुओं की छाया देखकर समय का अनुमान लगाते थे। छाया की लंबाई और दिशा बदलने से वे दिन का समय पहचानते थे।
अस्थायी और स्थायी परिवर्तन का एक-एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर देखेंअस्थायी और स्थायी परिवर्तन का एक-एक उदाहरण:
अस्थायी: बर्फ का पिघलना।
स्थायी: लकड़ी का जलकर राख बनना।
हमारे शरीर में वृद्धि के लिए भोजन और श्वसन क्यों आवश्यक हैं?
उत्तर देखेंभोजन से पोषक तत्व और श्वसन से ऊर्जा मिलती है। ये दोनों मिलकर शरीर की वृद्धि और कोशिकाओं के विकास में सहायक होते हैं।
प्रकाश और छाया हमारे जीवन में कैसे सहायक हैं?
उत्तर देखेंप्रकाश हमें देखने में मदद करता है और पौधों को भोजन बनाने में सहायक है। छाया समय बताने और ग्रहण जैसी घटनाओं को समझने में काम आती है।
पृथ्वी और चंद्रमा की गति का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर देखेंपृथ्वी का घूमना दिन-रात लाता है, जबकि सूर्य की परिक्रमा ऋतुएँ बदलती हैं। चंद्रमा की गति से ज्वार-भाटा और ग्रहण जैसी घटनाएँ होती हैं।
जिज्ञासा विज्ञान सीखने में कैसे मदद करती है?
उत्तर देखेंजिज्ञासा हमें प्रश्न पूछने और उत्तर खोजने के लिए प्रेरित करती है। इससे हम प्रयोग करते हैं, अवलोकन करते हैं और नए ज्ञान की खोज करते हैं।
बैटरी के समाप्त हो जाने को किस प्रकार का परिवर्तन माना जाता है और क्यों?
उत्तर देखेंयह स्थायी परिवर्तन है क्योंकि बैटरी की रासायनिक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और उसे पुनः प्रयोग में नहीं लाया जा सकता।
विज्ञान पढ़ते समय प्रश्न पूछना क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर देखेंप्रश्न पूछने से हमारी सोच गहरी होती है, जिज्ञासा बढ़ती है और हमें नए उत्तर खोजने की प्रेरणा मिलती है। यही विज्ञान की असली प्रक्रिया है।
कक्षा 7 विज्ञान जिज्ञासा अध्याय 1 के प्रश्न उत्तर विस्तार से
विज्ञान को सीखने की प्रक्रिया समझाइए।
उत्तर देखेंविज्ञान को सीखने की प्रक्रिया:
► प्रश्न पूछना
► अवलोकन करना
► प्रयोग करना
► निष्कर्ष निकालना
► परिणाम को पुनः जाँचना
विज्ञान के चार प्रमुख क्षेत्र लिखिए और उदाहरण दीजिए।
उत्तर देखेंविज्ञान के चार प्रमुख क्षेत्र:
► भौतिक विज्ञान – बल, ऊर्जा
► रसायन विज्ञान – पदार्थों के गुण
► जीव विज्ञान – पौधे और जानवर
► भूविज्ञान – पृथ्वी और उसकी संरचना
ऊष्मा किस प्रकार संचारित होती है?
उत्तर देखेंऊष्मा संचरण के प्रकार:
► चालन – जैसे धातु की छड़ गरम होना
► संवहन – जैसे पानी उबलना
► विकिरण – जैसे सूर्य की गर्मी का आना
प्रकाश से हमें क्या-क्या लाभ मिलते हैं?
उत्तर देखेंप्रकाश से लाभ:
► देखने में सहायता
► पौधों को भोजन बनाने में
► समय बताने में (छाया)
► ग्रहण जैसी घटनाओं को समझने में
► ब्रह्मांड की गहराई जानने में
विज्ञान के अध्ययन से हमें कौन-कौन सी जीवन कौशल प्राप्त होती हैं?
उत्तर देखेंविज्ञान के अध्ययन से प्राप्त जीवन कौशल:
► तार्किक सोचने की क्षमता
► समस्याओं का समाधान करना
► रचनात्मकता बढ़ना
► पर्यावरण की जिम्मेदारी समझना
► समाज में जागरूक नागरिक बनना