कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 12 संख्याएँ

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 12 संख्याएँ एक से बीस तक की – लिखना और पढना विद्यार्थी यहाँ से सीख सकते हैं। अंकों में संख्यओं को लिखना आसान होता है जबकि शब्दों में लिखने के लिए याद करके उसका लगातार अभ्यास करते रहना चाहिए। छात्र दूसरी कक्षा के पाठ 12 में एक से बीस तक की संख्याओं को शब्दों में लिखना सीखते हैं। अभ्यास के लिए रिक्त स्थान, मिलन आदि प्रश्नों के माध्यम से इसे आसानी से दोहराया जा सकता है।

कक्षा 2 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 12 संख्याएँ

कक्षा 2 के लिए निशुल्क ऐप

iconicon

संखाएं

अंकों और शब्दों को पढ़िए और बोलिए

हिन्दी अंकअंग्रेजी अंकशब्द
१1एक
२2दो
३3तीन
४4चार
५5पांच
६6छः
७7सात
८8आठ
९9नौ
१०10दस
हिन्दी अंक अंग्रेजी अंकशब्द
११11ग्यारह
१२12बारह
१३13तेरह
१४14चौदह
१५15पंद्रह
१६16सोलह
१७17सत्रह
१८18अठारह
१९19उन्नीस
२०20बीस

अंकों को शब्दों में लिखिए:

1. ४ (4)
2. १६ (16)
3. ८ (8)
4. १८ (18)

उत्तर:
1. ४ (4): चार
2. १६ (16) सोलह
3. ८ (8) आठ
4. १८ (18) अठारह

शब्दों को अंको में लिखिए:

1. चार
2. तेरह
3. तीन
4. पंद्रह
5. बारह
6. सात
7. अट्ठारह
8. उन्नीस

उत्तर:
1. ४ (4)
2. १३ (13)
3. ३ (3)
4. १५ (15)
5. १२ (12)
6. ७ (7)
7. १८ (18)
8. १९ (19)

आप कितने बजे सुबह विद्यालय जाते हैं?

मैं सुबह आठ (8) बजे स्कूल जाता हूँ

आपके परिवार में कितने सदस्य हैं?

मेरे परिवार में चार सदस्य हैं

तेरह और दो जोड़ने पर कौन-सी संख्या बनेगी?

तेरह और दो को जोड़ने पर नई संख्या पंद्रह बनेगी।

आपके पिता जी कितने भाई हैं?

मेरे पिताजी तीन भाई हैं।

आपके कितने दोस्त हैं?

मेरे दो दोस्त हैं।

पाँच और सात को जोड़ने पर कौन सी संख्या बनेगी?

पाँच और सात को जोड़ने पर नई संख्या बारह बनेगी।

आपकी कक्षा में कितने छात्र हैं?

मेरी कक्षा में चालीस छात्र हैं।

आप सुबह कितने बजे उठते हैं?

मैं सुबह पाँच बजे उठता हूँ।

आपका स्कूल आपके घर से कितना दूर है?

मेरा स्कूल मेरे घर से चार किलोमीटर दूरहै।




एनसीईआरटी कक्षा 2 व्याकरण का अध्याय 12 को कैसे आसानी से सीख सकते हैं?

इस अध्याय में शब्दों के साथ अंको का भी प्रयोग किया गया है। इसलिए दोनों का अच्छी तरह से ज्ञान होना आवश्यक है।

कक्षा 2 हिन्दी व्याकरण का अध्याय 12 कितना उपयोगी है?

छात्रों को इस अध्याय में हिन्दी के अंक, अंग्रेजी के अंक तथा उनके लिए प्रयुक्त शब्द इस प्रकार छात्र अलग-अलग चीजें इस अध्याय में देख सकते हैं।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 2 के अध्याय 12 से छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा?

अध्याय 12 के अध्ययन से छात्र अंको के साथ उनके लिए प्रयुक्त होने वाले शब्दों को जान सकते हैं। हिन्दी में अंक लिखना, अंग्रेजी के अंक तथा उनके शब्द बनाना इसको सीखने में आसानी होगी।

एनसीईआरटी कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 12 संख्याएँ
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 12 संख्याएँ




कक्षा 2 हिंदी व्याकरण पाठ 12 संख्याएँ
कक्षा 2 व्याकरण पाठ 12 संख्याएँ