कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 20 शब्द भंडार
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 20 शब्द भंडार के प्रश्न उत्तर उदाहरण अभ्यास पुस्तिका सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए सत्र 2025-26 के पाठ्यक्रम के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ दिए गए हैं। आठवीं कक्षा के हिंदी ग्रामर के पाठ 20 को विद्यार्थी यहाँ दिए गए विडियो तथा अध्ययन सामग्री के माध्यम से आसानी से समझ सकते हैं।
पर्यायवाची शब्द
| शब्द | पर्यायवाची शब्द | 
|---|---|
| ईश्वर | भगवान, परमात्मा, परमेश्वर, जगदीश | 
| चंद्र | चाँद, इंदु, चंद्रमा, हिमांशु, सुधाांशु | 
| अश्व | घोटक, घोड़ा, तुरंग, गंधार्व | 
| अंक | संख्या, गिनती, तादात, गणना | 
| अधार | होठ, ओष्ठ, दंतच्छद, रदपुट | 
| गृह | आवास, सदन, भवन, निकेतन, घर | 
| आभूषण | अलंकार, गहना, भूषण, मंडन | 
| आदमी | नर, मानव, मनुष्य, इंसान, मनुज | 
एक-सा अर्थ बताने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है। पर्याय का अर्थ होता है ‘बदले में आने वाला’। बहुत से ऐसे शब्द हैं जिनके पर्याय में अर्थात् बदले में अनेक शब्द आते हैं। ये शब्द पर्यायवाची होते हैं।
| शब्द | पर्यायवाची शब्द | 
|---|---|
| इंद्र | सुरेश, पुरंदर, देवेंद्र, सुरेंद्र | 
| अग्नि | आग, पावक, दहन, अनल | 
| उजला | उज्ज्वल, धावल, सफ़ेद, शुभ्र | 
| असुर | दानव, दैत्य, राक्षस, निशाचर | 
| केश | बाल, जटा, कुंतल, काकुल | 
| कपड़ा | अंबर, वस्त्र, चीर, पट, वसन | 
विपरीतार्थक शब्द
किसी शब्द का विलोम या उल्टा बताने वाले शब्द को विपरीतार्थक या विलोम शब्द कहते हैं।
उदाहरण:
अच्छा – बुरा
ज्ञान – अज्ञान
उपर्युक्त उदाहरणों में अच्छा और ज्ञान के विलोम अर्थ देने वाले शब्द क्रमशः ‘बुरा’ और ‘अज्ञान’ हैं। अतः ये विपरीतार्थक शब्द हैं।
| शब्द | विलोम शब्द | 
|---|---|
| एक | अनेक | 
| उन्नति | अवनति | 
| उपयुक्त | अनुपयुक्त | 
| उत्तीर्ण | अनुत्तीर्ण | 
| उचित | अनुचित | 
| उदार | अनुदार | 
श्रुतिसम-भिन्नार्थक शब्द
प्रतिदिन हम बहुत से ऐसे शब्दों से अवगत होते हैं, जो प्रायः सुनने में या पढ़ने में तो समान प्रतीत होते हैं परंतु अर्थ की दृष्टि से उनमें काफ़ी अंतर रहता है। ऐसे शब्दों को श्रुतिसम (सुनने में एक जैसा लगने वाला) भिन्नार्थक (किन्तु अर्थ में भिन्नता रहने वाले) शब्द कहा जाता है। जैसे- दिन-दीन, मेला-मैला, उन-ऊन, कुल-कूल आदि।
| शब्द | अर्थ | 
|---|---|
| अंश | भाग, खंड | 
| अंस | कंधा | 
| अनल | आग | 
| अनिल | हवा | 
| अनु | पीछे | 
| अणु | कण | 
| असित | कला | 
| अशित | भुक्त, उजला | 
| अवधि | निश्चित समय | 
| अवधी | अवध देश की भाषा | 
| आदि | आरंभ | 
| आदी | अभ्यस्त | 
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
अपनी बात कहने और लिखने में कम से कम शब्दों के प्रयोग की कला को जानना बहुत आवश्यक है। कोई सूचना देने अथवा बड़े-बड़े अंशों को संक्षिप्त करने में ऐसे शब्दों की आवश्यकता पड़ती है। ये शब्द किसी भी वाक्य का वाक्यांश का अर्थ देते हैं। जैसे-यदि हम कहें कि बुरा आचरण करने वाले का हमेशा अपमान होता है। इसकी जगह हम कह सकते हैं दुराचारी का हमेशा अपमान होता है।
| अनेक शब्द | एक शब्द | 
|---|---|
| जिसका जन्म न हुआ हो | अजन्मा | 
| जिसका कोई शत्रु न हो | अजातशत्रु | 
| जिसके समान कोई दूसरा न हो | अद्वितीय | 
| जिसे जीता न जा सके | अजेय | 
| जो दिखाई न दे | अदृश्य | 
| जिसका अंत न हो | अनंत | 



































