एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 28 गधा और सियार
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 28 गधा और सियार के प्रश्नों के उत्तर तथा अभ्यास के लिए अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर छात्र सीबीएसई सत्र 2025-26 के लिए यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 6 हिंदी अध्याय 28 एक चित्रकथा है और इसे समझने के लिए विद्यार्थी यहाँ दिए गए प्रश्नों की मदद ले सकते हैं और पाठ को आसान बना सकते हैं।
कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 28 गधा और सियार के प्रश्न उत्तर
अभ्यास के प्रश्न उत्तर
नीचे दिए गए कथन किसके हैं?
1. अब गाना गाने का मन हो रहा है।
उत्तर: गधे ने कहा।
2. जो लोग खाने के बाद गाते नहीं, वे लोग अच्छे नहीं होते।
उत्तर: गधे ने कहा।
3. धैर्य के साथ रहकर उचित समय को पहचानने की बुद्धि तुझमें नहीं है।
उत्तर: सियार ने कहा।
4. खुशी को भोजन की तरह पचाना आवश्यक है।
उत्तर: गधे ने कहा।
चित्रकथा के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो।
सियार ने गधे को गाना गाने से मना क्यों किया?
सियार ने गधे को इसलिए गाने के लिए मना किया क्योंकि उसकी आवाज सुनकर किसान जाग जाएगा तो लेने के देने पड़ जाएंगे।
ककड़ी खाने के बाद गाना गाने की गलती गधे ने क्यों की?
गधा ककड़ी खाने के बाद इतना खुश हो गया था कि उसे सही गलत का ध्यान ही नहीं रहा और वह गाने लगा।
गधे ने कष्ट में पड़कर सियार से कौन-सी बुद्धिमानी सीखी?
गधे ने कष्ट में पड़कर धैर्य से रहने और उचित समय को पहचानकर कार्य करने की बुद्धिमानी सीख ली।


