कक्षा 5 हिंदी व्याकरण अध्याय 14 विलोम शब्द
कक्षा 5 हिंदी व्याकरण अध्याय 14 विलोम शब्द पर आधारित रिक्त स्थान, मिलान करना तथा अन्य अभ्यास प्रश्न उत्तर सीबीएसई और राजकीय बोर्ड सत्र 2025-26 के लिए यहाँ दिए गए हैं। 5वीं कक्षा के छात्र हिंदी ग्रामर के पाठ 14 के अभ्यास के लिए यहाँ दी गई अभ्यास पुस्तिका की मदद अवश्य लें। इसके माध्यम से विद्यार्थी अधिक से अधिक शब्दों के विलोम शब्द सीक सकेंगे।
कक्षा 5 हिंदी व्याकरण अध्याय 14 विलोम शब्द के लिए पठन सामग्री
विलोम शब्द
एक-दूसरे का विपरीत (उल्टा) अर्थ बताने वाले शब्द विपरीतार्थक शब्द कहलाते हैं। इन्हें विलोम शब्द भी कहा जाता है।
उदहारण:
नया – पुराना
अच्छा – बुरा
हार – जीत
| शब्द | विलोम |
|---|---|
| उत्तीर्ण | अनुत्तीर्ण |
| अमृत | विष |
| अधूरा | पूरा |
| अच्छा | बुरा |
| अपना | पराया |
| अनुकूल | प्रतिकूल |
शब्द तथा उनके विलोम शब्द
जीवन – मृत्यु
जटिल – सरल
प्रभु – सेवक
प्राचीन – नवीन
प्रत्यक्ष – परोक्ष
स्वतंत्र – परतंत्र
विलोम शब्द बनाने की विधि
हिन्दी में विलोम शब्द निम्नलिखित विधियों से बनाए जा सकते हैं:
1. लिंग परिवर्तन के द्वारा
2. उपसर्ग के द्वारा
3. भिन्न जातीय शब्दों के द्वारा
4. नहीं अर्थ वाले शब्द जोड़कर
| शब्द | विलोम |
|---|---|
| महात्मा | दुरात्मा |
| मान | अपमान |
| यश | अपयश |
| रक्षक | भक्षक |
| सुर | असुर |
| शांत | अशांत |
कुछ मुख्य शब्दों के विलोम शब्द
विजय – पराजय
श्याम – धवल
हिंसा – अहिंसा
सुख – दुःख
ठंडा – गरम
प्रशंसा – निंदा
लिंग परिवर्तन के द्वारा
किसी मूल शब्द का लिंग बदलकर उसका विलोम शब्द प्राप्त किया जा सकता है।
उदाहरण:
राजा – रानी
पुरुष – स्त्री
शेर – शेरनी
| शब्द | विलोम |
|---|---|
| क्रय | विक्रय |
| कुटिल | सरल |
| कुलटा | पतिव्रता |
| खंडन | मंडन |
| खरा | खोटा |
उपसर्ग के द्वारा
किसी शब्द के साथ उपसर्ग लगाकर उसका विलोम शब्द प्राप्त किया जा सकता है।
उदाहरण:
घात – प्रतिघात
समान – असमान
स्वस्थ – अस्वस्थ
| शब्द | विलोम |
|---|---|
| एकता | अनेकता |
| उचित | अनुचित |
| उन्नति | अवनति |
| इच्छा | अनिच्छा |
| उपस्थित | अनुपस्थित |
प्रमुख शब्द और विलोम शब्द
लोक – परलोक
तटस्थ – पक्षपाती
धर्म – अधर्म
नवीन – प्राचीन
शहरी – ग्रामीण
भलाई – बुराई
भिन्न जाति या वर्ग के शब्दों के द्वारा
ऐसे शब्द जिनके अर्थ एक दूसरे के विपरीत होते हैं।
उदाहरण:
अमृत – बिष
दिन – रात
पाप – पुण्य
| आकाश | पाताल |
|---|---|
| आदि | अंत |
| ऊँच | नीच |
| कायर | वीर |
| गुरु | शिष्य |
| गरीब | अमीर |
नहीं अर्थ वाले शब्द जोड़कर
ऐसे शब्द जिनके आगे नहीं अर्थ वाले शब्द जोड़कर उनका अर्थ विपरीत हो जाता है।
उदाहरण:
अंत – अनंत
सुर – असुर
संभव – असंभव
आदर – अनादर
अग्रज – अनुज
| शब्द | विलोम |
| उपकार | अपकार |
| गृहस्थ | संन्यास |
| घृणा | प्रेम |
| जय | पराजय |
| जड़ | चेतन |
| बाहर | भीतर |
| दुर्लभ | सुलभ |
| दैवीय | आसुरी |
अभ्यास के लिए शब्द और विलोम
निर्मल – मैला
तीव्र – मंद
सरदी – गरमी
स्वदेश – विदेश
आरंभ – अंत
अँधेरा – उजाला
अस्त – उदय
आस्तिक – नास्तिक







