एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 हिंदी वीणा अध्याय 10 तीन मछलियाँ

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 हिंदी वीणा अध्याय 10 तीन मछलियाँ सत्र 2025-26 के लिए विद्यार्थी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। यह एक शिक्षाप्रद कहानी है जो पंचतंत्र पर आधारित है। इसमें तीन मछलियाँ अलग-अलग स्वभाव और सोच की प्रतीक हैं – एक दूरदर्शिता रखने वाली, दूसरी तत्काल बुद्धि से काम लेने वाली और तीसरी भाग्य पर आश्रित रहने वाली। कथा से यह शिक्षा मिलती है कि कठिनाइयों से बचने के लिए समय पर सही निर्णय और परिश्रम आवश्यक है। भाग्य के भरोसे बैठे रहना हानिकारक सिद्ध हो सकता है।
कक्षा 5 हिंदी वीणा पाठ 10 के MCQ
कक्षा 5 हिंदी वीणा के सभी अध्याय
कक्षा 5 के सभी विषयों के प्रश्न उत्तर

तीन मछलियाँ कक्षा 5 हिंदी वीणा अध्याय 10 के प्रश्न उत्तर

पेज 121

बातचीत के लिए

1. क्या आपने कभी नदी, पोखर या समुद्र तट का भ्रमण किया है? आपने वहाँ क्या-क्या देखा?
उत्तर देखेंहाँ, मैंने अपने दादा-दादी के गाँव में एक नदी देखी है। वहाँ मैंने नीला पानी, रेत, नाव, तैरते हुए पक्षी और किनारे पर हरी-भरी घास देखी। कुछ लोग नहा भी रहे थे।

2. क्या किसी कार्य को भाग्य के भरोसे छोड़ना चाहिए? अपने उत्तर का कारण दीजिए।
उत्तर देखेंनहीं, किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि अगर हम मेहनत नहीं करेंगे और सोच-विचार नहीं करेंगे, तो हम अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाएँगे। जैसे यद्भविष्य मछली ने कुछ नहीं किया और उसकी जान चली गई।

3. यद्भविष्य मछुआरों से अपने प्राण नहीं बचा पाई। यदि उसके स्थान पर आप होते तो मछुआरों से अपने प्राण कैसे बचाते?
उत्तर देखेंअगर मैं यद्भविष्य की जगह होता, तो मैं प्रत्युत्पन्नमति की तरह तुरंत कोई चालाकी भरा उपाय सोचता। जैसे खुद को मरी हुई मछली बना लेना या फिर जाल में ही किसी तरह से छुपकर बचने की कोशिश करना।

4. आपको कौन-सी मछली सबसे अच्छी लगी और क्यों?
उत्तर देखेंमुझे प्रत्युत्पन्नमति मछली सबसे अच्छी लगी क्योंकि वह बहुत समझदार और फुर्तीली थी। उसने मुसीबत के समय तुरंत अपनी बुद्धि से अपनी जान बचा ली।

पेज 121

पाठ से

1. निम्नलिखित प्रशनों के सही उत्तर पर का (*) चिह्न बनाइए। एक से अधिक विकल्प भी सही हो सकते हैं।
(क) अनागतविधाता को बहुत बुद्धिमती किस कारण से बताया गया है?
(i) नाम के अनुरूप स्वभाव होने के कारण
(ii) सब कुछ भाग्य के भरोसे छोड़ देने और चिंता न करने का कारण
(iii) भविष्य की संभावित समस्याओं का हल पहले से ही निकाल लेने के कारण
(iv) श्रम और चिंतन से बचने की प्रवृत्ति के कारण
उत्तर देखें(iii) भविष्य की संभावित समस्याओं का हल पहले से ही निकाल लेने के कारण (*)

(ख) मछुआरों की बातें सुनकर सभी मछलियों ने सभा क्यों की?
(i) गप-शप के लिए
(ii) अपने प्राण बचाने हेतु कोई उपाय ढूँढ़ने के लिए
(iii) मछुआरों को अपने जाल में फँसाने के लिए
(iv) पास के दूसरे सरोवर में जाने के लिए
उत्तर देखें(ii) अपने प्राण बचाने हेतु कोई उपाय ढूँढ़ने के लिए (*)

(ग) मछुआरों ने प्रत्युत्पन्नमति को जाल में से बाहर क्यों फेंक दिया?
(i) उन्हें जीवित मछलियाँ चाहिए थीं।
(ii) उन्हें प्रत्युत्पन्नमति संदुर नहीं लगी।
(iii) जाल में बहुत अधिक मछलियाँ थीं।
(iv) उनसे जाल उठाया नहीं जा रहा था।
उत्तर देखें(i) उन्हें जीवित मछलियाँ चाहिए थीं। (*)

(घ) मछुआरों के जाल में कौन-कौन सी मछलियाँ फँस गई?
(i) अनागतवि धाता, प्रत्युत्पन्नमति और अन्य सभी बड़ी-बड़ी मछलियाँ
(ii) प्रत्युत्पन्नमति , यदभ्विष्य और अन्य सभी बड़ी-बड़ी मछलियाँ
(iii) अनागतविधाता और अन्य सभी बड़ी-बड़ी मछलियाँ
(iv) प्रत्युत्पन्नमति , यदभ्विष्य और अनागतविधाता
उत्तर देखें(ii) प्रत्युत्पन्नमति, यद्भविष्य और अन्य सभी बड़ी-बड़ी मछलियाँ (*)

2. स्तंभ ‘क’ और स्तंभ ‘ख’ में आपस में संबंध रखने वाले शब्दों व कथनों का मिलान कीजिए –

कक्षा 5 हिंदी वीणा अध्याय 10 चित्र 1

उत्तर:

कक्षा 5 हिंदी वीणा अध्याय 10 चित्र 2

पेज 123

सोचिए और लिखिए

1. प्रत्युत्पन्नमति पहले से ही समस्या का समाधान करने की आवश्यकता क्यों नहीं समझती थी?
उत्तर देखेंप्रत्युत्पन्नमति को पहले से समाधान करने की ज़रूरत नहीं लगती थी क्योंकि उसे विश्वास था कि उसकी बुद्धि इतनी तेज़ है कि जब भी कोई मुसीबत आएगी, वह उसी वक्त उसका हल ढूंढ लेगी।

2. सभी मछलियों के भयभीत होने का क्या कारण था?
उत्तर देखेंसभी मछलियों के भयभीत होने का कारण यह था कि मछुआरे अगले दिन सुबह उन्हें जाल में फँसाकर पकड़ने आ रहे थे, जिससे उनकी जान को खतरा था।

3. ‘जो होना होगा सो तो होगा ही’, यह किस मछली का मानना या और वह ऐसा क्यों मानती थी?
उत्तर देखेंयह यद्भविष्य मछली का मानना था। वह ऐसा इसलिए मानती थी क्योंकि वह बहुत आलसी थी और मेहनत या सोच-विचार करने में विश्वास नहीं रखती थी। उसे लगता था कि भाग्य में जो लिखा है वही होगा।

4. अनागतवि धाता ने मछुआरों की योजना से बचने के लिए क्या उपाय सुझाया?
उत्तर देखेंअनागतविधाता ने सुझाव दिया कि सुबह होने से पहले ही सभी मछलियों को उस सरोवर को छोड़कर पास के दूसरे सरोवर में चले जाना चाहिए।

5. प्रत्युत्पन्नमति ने मछुआरों से बचने के लिए क्या उपाय किया?
उत्तर देखेंप्रत्युत्पन्नमति ने अपने आप को बचाने के लिए एक चालाक उपाय किया। उसने तुरंत अपना शरीर सिकोड़ लिया, आँखें बंद कर लीं और मरी हुई मछली जैसी बन गई। मछुआरों ने उसे मरा हुआ समझकर जाल से निकाल कर वापस पानी में फेंक दिया और इस तरह उसकी जान बच गई।

कक्षा 5 हिंदी वीणा अध्याय 10 भाषा पर आधारित प्रश्न

पेज 123

भाषा की बात

1. कहानी में आए कुछ संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण तथा क्रिया शब्द नीचे शब्द सरोवर में दिए गए हैं। इनकी पहचान करते हुए उन्हें उनके संबंधित परिवार के स्थान पर लिखिए —

कक्षा 5 हिंदी वीणा अध्याय 10 चित्र 3

उत्तर:

कक्षा 5 हिंदी वीणा अध्याय 10 चित्र 4

2. कहानी में आए एकवचन और बहुवचन शब्दों की खोज करते हुए निम्न तालिका को दिए गए उदाहरण के अनुसार पूर्ण कीजिए —

कक्षा 5 हिंदी वीणा अध्याय 10 चित्र 5

उत्तर:

कक्षा 5 हिंदी वीणा अध्याय 10 चित्र 6

3. नीचे दिए गए उपयुक्त शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए —
ने, में, को, के, का, की, पर
(क) मछुआरों का ध्यान पानी में सैर करती हुई मछलियों …….. गया।
(ख) मछुआरों …….. बातें तीनों मछलियों …….. सुन लीं।
(ग) वह कहने लगी कि मैं तो अपने इस पुराने निवास स्थान …….. छोड़कर कहीं नहीं जाऊँगी।
(घ) उत्तर भारत …….. एक संदुर सरोवर …….. तीन मछलियाँ रहती थीं।
उत्तर देखें(क) मछुआरों का ध्यान पानी में सैर करती हुई मछलियों पर गया।
(ख) मछुआरों की बातें तीनों मछलियों ने सुन लीं।
(ग) वह कहने लगी कि मैं तो अपने इस पुराने निवास स्थान को छोड़कर कहीं नहीं जाऊँगी।
(घ) उत्तर भारत के एक सुंदर सरोवर में तीन मछलियाँ रहती थीं।

4. दिए गए विराम चिन्हों में से उचित विराम चिन्ह का प्रयोग करते हुए नीचे दिए गए वाक्यों को पुनः अपनी लेखन -पुस्तिका में लिखिए —
? , । ! “ ” –
(क) एक समय की बात है
(ख) पहला मछुआरा बोला अरे देखो इस सरोवर में कितनी बड़ी बड़ी मछलियाँ हैं
(ग) मछुआरों ने सरोवर में अनागतविधाता प्रत्युत्पन्नमति यदभ्विष्य और बड़ी बड़ी स्वस्थ मछलियाँ देखीं
(घ) हाँ हाँ और इतनी सारी मछलियाँ एक ही जगह हमने पहले कभी नहीं देखीं दूसरा मछुआरा बोला
(ङ) मछुआरों की बातें तीनों मछलियों ने सुन लीं
उत्तर देखें(क) एक समय की बात है।
(ख) पहला मछुआरा बोला, “अरे! देखो, इस सरोवर में कितनी बड़ी-बड़ी मछलियाँ हैं!”
(ग) मछुआरों ने सरोवर में अनागतविधाता, प्रत्युत्पन्नमति, यद्भविष्य और बड़ी-बड़ी स्वस्थ मछलियाँ देखीं।
(घ) “हाँ, हाँ! और इतनी सारी मछलियाँ एक ही जगह हमने पहले कभी नहीं देखीं”, दूसरा मछुआरा बोला।
(ङ) मछुआरों की बातें तीनों मछलियों ने सुन लीं।

कक्षा 5 हिंदी वीणा अध्याय 10 के कल्पना पर आधारित प्रश्न

पेज 125

अनुमान और कल्पना

1. प्रत्युत्पन्नमति ने मछुआरों से बचने की जो योजना बनाई, यदि वह उसमें सफल न होती तो उसकी अन्य योजना क्या हो सकती थी?
उत्तर देखेंअगर प्रत्युत्पन्नमति मरी हुई बनकर भी नहीं बच पाती, तो शायद वह कोई और तरकीब लगाती। हो सकता है वह जाल को काटने की कोशिश करती या इतनी तेज़ी से छलांग लगाती कि मछुआरे का हाथ छूट जाता और वह वापस पानी में कूद जाती।

2. क्या आपने समुद्र देखा है? अनुमान लगाकर बताइए कि समुद्र में इतना अधिक जल कहाँ से आता है।
उत्तर देखेंहाँ, मैंने समुद्र देखा है। मेरे अनुमान से समुद्र में इतना पानी नदियों से आता है। बारिश का पानी नदियों में बहकर और ज़मीन के अंदर से रिसकर भी समुद्र में ही जाता है। यह चक्र बारिश, नदियों और समुद्र के बीच लगातार चलता रहता है, इसलिए समुद्र का पानी कभी ख़त्म नहीं होता।

3. अपनी सूझ-बूझ के कारण प्रत्युत्पन्नमति मछुआरों से बच गई। मान लीजिए कि वह तैरकर पास के सरोवर में अपनी मित्र अनागतविधाता के पास पहुँच गई। दोनों में आपस में क्या -क्या बातचीत हुई होगी? अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए।

कक्षा 5 हिंदी वीणा अध्याय 10 चित्र 7

उत्तर देखेंअगर प्रत्युत्पन्नमति, अनागतविधाता के पास पहुँचती, तो उनकी बातचीत कुछ इस तरह होती:
प्रत्युत्पन्नमति: (हाँफते हुए) “अनागतविधाता! तुमने तो सही किया जो यहाँ आ गईं। वहाँ तो बहुत बड़ा संकट आ गया था।”
अनागतविधाता: “अरे! तुम यहाँ कैसे आ गई? सब ठीक तो है न? तुम्हारी जान तो बच गई न?”
प्रत्युत्पन्नमति: “हाँ, मैंने मरी हुई मछली का बहाना करके अपनी जान बचा ली। लेकिन बाकी सब… यद्भविष्य और दूसरी मछलियाँ…” (दुखी होकर)
अनागतविधाता: “हमें पता था कि ऐसा हो सकता है। इसीलिए मैंने सबको यहाँ आने को कहा था। अब तुम यहीं सुरक्षित रहो। भविष्य में हमें और भी सतर्क रहना होगा।”
प्रत्युत्पन्नमति: “तुम सही हो। भाग्य के भरोसे बैठने से अच्छा है कि अपनी सूझ-बूझ से काम लिया जाए।”

पेज 126

बूझो तो जानें

1. नीचे पानी में तैरती हुई मछलियों को ध्यान से देखिए और बताइए कि इनमें से बिलकुल एक जैसी दो मछलियाँ कौन-सी हैं?

कक्षा 5 हिंदी वीणा अध्याय 10 चित्र 8

उत्तर देखेंसंख्या 2 और 4 की मछलियाँ

पेज 126

पुस्तकालय से

विद्यालय के पुस्तकालय में जाकर कहानी में आए निम्नलिखित शब्दों के अर्थ शब्दकोश की सहायता से लिखिए —

कक्षा 5 हिंदी वीणा अध्याय 10 चित्र 9

उत्तर:

कक्षा 5 हिंदी वीणा अध्याय 10 चित्र 10
कक्षा 5 हिंदी वीणा पाठ 10 का सारांश

“तीन मछलियाँ” की कहानी तीन मछलियों की है – अनागतविधाता, प्रत्युत्पन्नमति और यद्भविष्य। अनागतविधाता भविष्य की चिंता कर समय रहते दूसरी झील में चली जाती है और बच जाती है। प्रत्युत्पन्नमति अपनी बुद्धि से संकट आने पर मरी हुई मछली का रूप धर लेती है और बच निकलती है। लेकिन यद्भविष्य केवल भाग्य पर भरोसा करती है और मछुआरों के जाल में फँसकर मारी जाती है।

कक्षा 5 हिंदी वीणा पाठ 10 से शिक्षा

इस कहानी से शिक्षा मिलती है कि सही समय पर योजना बनाना और बुद्धि का प्रयोग करना जीवन में जरूरी है। केवल भाग्य पर निर्भर रहना हमें संकट में डाल सकता है।