कक्षा 10 गणित अध्याय 11 एनसीईआरटी समाधान – वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल

नसरत सलूशन कक्षा 10 गणित अध्याय 11 वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल एनसीईआरटी समाधान व्यायाम एक्सरसाइज प्रश्नावली अभ्यास 11.1 के प्रत्येक प्रश्न के हल अंग्रेजी और हिंदी मीडियम में दिए गए हैं। दसवीं कक्षा के छात्र पाठ 11 की तीनों प्रश्नावलियों के प्रत्येक प्रश्न का विस्तार से हल पीडीएफ़ तथा विडियो के रूप में यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। प्रश्नों को हल करते समय उचित चित्रों तथा क्षेत्रमिति सूत्रों का प्रयोग करके समाधान को सरल बनाया गया है ताकि प्रत्येक विद्यार्थी इसे आसानी से समझ सके। छात्र कक्षा 10 गणित समाधान ऐप ऑफलाइन प्रयोग के लिए निशुल्क डाउनलोड करें।

कक्षा 10 गणित पाठ 11 का समाधान यूपी, एमपी तथा अन्य राजकीय बोर्ड

दसवीं कक्षा के अध्याय 11 के सभी प्रश्नों का संपूर्ण समाधान सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड शिक्षा के छात्रों के लिए तैयार किया गया है। चूंकि यूपी बोर्ड के छात्र वर्तमान सत्र में एनसीईआरटी बुक्स का उपयोग कर रहे हैं, इसलिए वे कक्षा 10 की गणित के अध्याय 11 के लिए यूपी बोर्ड समाधान यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं। ये समाधान शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नवीनतम सीबीएसई सिलेबस के अनुसार तैयार किए गए हैं।

10वीं गणित अध्याय 11 प्रश्नावली 11.1 समाधान

दसवीं कक्षा के अध्याय 11 में केवल एक प्रश्नावली अभ्यास के लिए दी गई हैं। प्रश्नावली 11.1 में केवल पाँच प्रश्न हैं जिसमें से प्रश्न संख्या 4 को छोडकर शेष सभी प्रश्न आसान हैं। अन्य सभी प्रश्नावली नए पाठ्यक्रम के अनुसार सिलेबस में नहीं हैं।

परिधि और क्षेत्रफलों के लिए सूत्र

    • आयत की परिधि = 2 (लंबाई + चौड़ाई)
    • आयत का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
    • वर्ग की परिधि = 4 × भुजा
    • वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
    • समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल = आधार × शीर्षलंब
    • त्रिभुज का क्षेत्रफल = 1/2 × आधार × शीर्षलंब
    • समलंब का क्षेत्रफल = 1/2 × दो समांतर भुजाओं का योग × उनके बीच की दूरी
    • वृत्त की परिधि = 2 × π × त्रिज्या
    • वृत्त का क्षेत्रफल = π × त्रिज्या × त्रिज्या
    • त्रिज्यखंड क्षेत्र का क्षेत्रफल = कोण / 360 × π × त्रिज्या × त्रिज्या
    • चाप की लंबाई = कोण / 360 × 2π × (त्रिज्या)
    • किसी वृतखंड की परिधि = कोण / 360 × 2 π × (त्रिज्या) + 2 (त्रिज्या)
    • वृत्तखंड का क्षेत्रफल = त्रिज्याखंड का क्षेत्रफल – त्रिभुज का क्षेत्रफल
कक्षा 10 गणित अध्याय 11 प्रश्नावली 11.1 समाधान विडियो