एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 4 हमारा आहार
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 4 हमारा आहार एक शिक्षाप्रद कविता है, जिसमें संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व को सरल व रोचक ढंग से समझाया गया है। इस कविता में चावल, दाल, सब्जी, फल, दूध-दही जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ नियमित रूप से खाने और भूख से अधिक न खाने की सीख दी गई है। इस अध्याय में बातचीत के लिए, कविता के आधार पर, भाषा की बात, समझिए और लिखिए तथा आनंदमयी गतिविधि जैसे रोचक अभ्यास दिए गए हैं। यहाँ दिए गए समाधान विद्यार्थियों को प्रश्नों के उत्तर समझने में सहायक होंगे।
एनसीईआरटी कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 4 समाधान
पेज 42 – बात-चीत के लिए
दिए गए चित्र पर बातचीत

1. चित्र में आपको क्या-क्या दिख रहा है?
उत्तर:
डोखला, इडली-साम्भर, जलेबी-रसमलाई, लस्सी, छोले-भटूरे, पौष्टिक ताली और मशाला डोसा आदि व्यंजन दिख रहे हैं।
2. आपके लिए आहार क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर:
हमारे शरीर को स्वस्थ रहने और ताकतवर बनाने के लिए आहार का सेवन करना बहुत ज़रूरी है। यदि हमें आहार न मिले तो हम कमजोर और बीमार हो जाएगे। मनुष्य को यदि पूर्ण आहार न मिले तो वह कुपोषण नामक बीमारी का शिकार हो जाएगा जिससे उसकी मृत्यु भी हो सकती है।
3. आपको क्या खाना पसंद है?
उत्तर:
सभी को अपनी-अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग व्यजंन पसंद होते है। मुझे खीर और सब्जी पुड़ी बहुत पसंद है। खीर एक पौष्टिक आहार है इसलिए मुझे बहुत पसंद है। इसमें अनेकों प्रकार के मेव आदि भी डाले जाते है।
4. खाने में सावधानी रखना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
खाना बनाते समय खाने में उपयोग होने वाली वस्तुओं की जाँच करना आवश्यक है। खाना बनाते समय उपयोग होने वाली वतुओं कि मात्रा का ध्यान रखना भी आती आवश्यक है। तभी वह खाना स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार के रूप में लेता है।
5. क्या आपको लगता है कि केवल आहार ही हमें स्वस्थ रख सकता है या स्वस्थ रहने के लिए कुछ और भी आवश्यक है? अपने उत्तर का कारण भी बताइए।
उत्तर:
आहार के आलावा भी हमारे शरीर को प्रोटीन से युक्त आदि वस्तुओं की आवश्यता होती है। शरीर को सक्रिय बनाए रखने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। यह हृदय, मांसपेशियों और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है। हाथ धोना, साफ-सुथरा रहना और संक्रमण से बचाव जैसी आदतें भी स्वास्थ्य को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं।
पेज 42 – कविता के आधार पर
1. नीचे एक तालिका दी गई है। दिए गए उदाहरण के आधार पर तालिका को पूरा कीजिए —

उत्तर:

2 निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तरों का चयन करके उनके सामने दी गई जगह पर सेब का चित्र बनाइए —

उत्तर:

3. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
(क). हमें फलों और फूलों के बगीचे क्यों लगाने चाहिए?
उत्तर:
हमें फलों और फूलों के बगीचे लगाने चाहिए क्योंकि ये पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाते हैं। फल पौष्टिक होते हैं और फूल मन को प्रसन्न करते हैं। बगीचे जैव विविधता बढ़ाते हैं और ताज़ी हवा व हरियाली प्रदान करते हैं। इसे पर्यावरण और वातावरण दोनों ही शुद्ध होते है।
(ख). हमें भूख से अधिक क्यों नहीं खाना चाहिए?
उत्तर:
हमें भूख से अधिक नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अधिक भोजन करने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है और मोटापा, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। संयमित भोजन से शरीर स्वस्थ रहता है और ऊर्जा बनी रहती है।
(ग). “ताजा खाना हरदम खाओ, नहीं बहाना कभी बनाओ।” इस पंक्ति के माध्यम से क्या संदेश दिया गया है?
उत्तर:
“ताजा खाना हरदम खाओ, नहीं बहाना कभी बनाओ” पंक्ति से यह संदेश मिलता है कि हमें हमेशा ताजे और पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता देनी चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। खराब या बासी भोजन से बीमारियाँ हो सकती हैं, इसलिए बहाने बनाकर गलत खानपान नहीं करना चाहिए।
(घ). भोजन का सेवन किस प्रकार की सलाह दी गई है और क्यों?
उत्तर:
भोजन के सेवन के लिए यह सलाह दी गई है कि हमें ताजे, पौष्टिक और संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए, वह भी सीमित मात्रा में और नियमित समय पर। ऐसा इसलिए क्योंकि ताजा और संतुलित भोजन शरीर को ऊर्जा, विकास और रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। अधिक या असमय भोजन करने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
4. मिलान कीजिए –

उत्तर:

5. चित्र में दी गई साग-भाजियों को पहचानिए और उनके नाम नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में लिखिए –

उत्तर:

6. नीचे दिए गए कथनों को ‘हाँ जी हाँ’ और ‘ना जी ना’ से पूरा कीजिए –

उत्तर:

पेज 45 – अनुमान और कल्पना
1. अगर आपके पास एक छोटा-सा खेत होता तो आप उसमें कौन-से फल और साग-भाजी उगाते और क्यों?
उत्तर:
अगर मेरे पास छोटा-सा खेत होता, तो मैं उसमें आम, पपीता, केला जैसे फल और पालक, टमाटर, गाजर, भिंडी जैसी साग-भाजियाँ उगाता। मैं इन्हें इसलिए उगाता क्योंकि ये सभी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इनसे हमें ताकत मिलती है और हम बीमार नहीं पड़ते। अपने खेत की ताजी सब्जियाँ और फल खाने में भी ज्यादा स्वादिष्ट और सुरक्षित होते हैं।
2. अगर आप इस कविता में कुछ और खाद्य पदार्थ जोड़ सकते तो आप क्या जोड़ते और क्यों?
उत्तर:
अगर मैं इस कविता में और खाद्य पदार्थ जोड़ सकता, तो मैं रोटी, दाल, अंडा और मेवे जैसे बादाम व काजू जोड़ता। मैं इन्हें इसलिए जोड़ता क्योंकि ये भी हमारे शरीर को ताकत देते हैं और हमें स्वस्थ रखते हैं। खासकर मेवे और अंडा शरीर को ऊर्जा देते हैं और दिमाग को भी तेज बनाते हैं।
3. कल्पना कीजिए कि आपने स्वस्थ आहार से संबंधित एक प्रतियोगिता में भाग लिया है। प्रतियोगिता में आप कौन-से तीन सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ चुनेंगे?
उत्तर:
यदि मैं स्वस्थ आहार प्रतियोगिता में भाग लेता, तो मैं तीन सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ के रूप में फल, हरी सब्जियाँ और दूध को चुनता। फल हमें विटामिन देते हैं, हरी सब्जियाँ शरीर को मजबूत बनाती हैं और दूध से हमारी हड्डियाँ मजबूत होती हैं। ये तीनों मिलकर हमें स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखते हैं।
पेज 45 – भाषा की बात
1. रेखांकित शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

उत्तर:

2. ‘नियमित’ शब्द ‘नियम’ में ‘इत’ जोड़कर बना है। ऐसे ही नीचे दिए गए शब्दों में ‘इत’ लगाकर नए शब्द बनाइए –

उत्तर:

3. वर्ग पहेली में नीचे दिए गए शब्दों के समान अर्थ वाले शब्द ढूँढ़िए और उनसे वाक्य बनाइए –

उत्तर:

4. नीचे दिए गए शब्दों में से आपको केवल वर्ण बदल कर फल अथवा साग-तरकारी का नाम लिखना है। ध्यान रखिए कि मात्रा न बदले –

उत्तर:

पेज 47 – पता लगाइए
अपने माता-पिता/शिक्षकों की सहायता से पता लगाइए कि आपके यहाँ तालिका में दी गर्इं साग-तरकारियों को क्या कहा जाता है। इनके अतिरिक्त अन्य साग-तरकारियों के भी प्रचलित तथा स्थानीय नाम लिखिए –

उत्तर:

पेज 48 – समझिए और लिखिए
1. शिक्षक की सहायता से पौधे के विभिन्न भागों की पहचान कीजिए तथा उनके नाम लिखिए –

उत्तर:

2. नीचे दिए चित्र को देखकर उस पर दस वाक्य अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए –

उत्तर:
- चित्र में कई प्रकार के खाद्य पदार्थ दिखाई दे रहे हैं।
- एक बच्चा गुब्बारे वाले से गुब्बारा खरीद रहा है।
- एक साग-सब्जी की रेहड़ी पर लड़की पैसे देते दिखाई दे रही है।
- एक फल वाली अपने फल बेच रही है।
- एक लड़का अपने पिता के साथ फल लेने आया है।
- गुबारे वाले ने नीले रंग की पगड़ी पहनी है।
- फल वाली महिला अपने फलों को टोकरी में रखकर फल बेच रही है।
- चित्र में कुछ पास के घर भी दिखाई दे रहे हैं।
- आसमान में बादल सायकाल जैसा लग रहा है, सूरज भी ढलता दिखाई दे रहा है।
- चित्र में दो पेड़ों और एक तोते को भी दिखाया गया हैं।
पेज 49 – आनंदमयी गतिविधि
1. नीचे दी गई सारणी में आपको स्वस्थ और अस्वस्थ खाद्य/पेय पदार्थों के नाम लिखने हैं। आपको यह तय करना है कि कौन-सा खाद्य पदार्थ स्वा स्थ्यवर्धक है और कौन-सा हानिकारक।

उत्तर:

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
हमारा आहार अध्याय को एक दिन में कैसे पूरा करें?
हमारा आहार एक छोटी और सरल कविता है, इसलिए इसे एक दिन में आसानी से पूरा किया जा सकता है। पहले कविता को ध्यान से पढ़कर उसका भावार्थ समझें, फिर बातचीत के लिए, कविता के आधार पर, भाषा की बात जैसी गतिविधियों को क्रमशः हल करें। रोज़ाना 30-40 मिनट देने पर यह अध्याय सरलता से पूरा हो जाता है।
क्या हमारा आहार अध्याय कठिन है?
नहीं, हमारा आहार अध्याय कठिन नहीं है। यह कक्षा 4 के स्तर के अनुसार सरल भाषा में लिखी गई एक छोटी कविता है, जिसमें रोज़मर्रा के खाद्य पदार्थों और स्वास्थ्य से जुड़ी बातें की गई हैं। थोड़े अभ्यास और शिक्षक या अभिभावक की सहायता से बच्चे इसे आसानी से समझ और याद कर सकते हैं।
हमारा आहार कविता किस पुस्तक से ली गई है?
यह कविता ‘कोंपल, भाग 2, कक्षा 4’ नामक पुस्तक से साभार ली गई है, जो राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (रा.शि.शो.प्र.प.), बिहार द्वारा प्रकाशित की गई है।
हमारा आहार कविता का मुख्य संदेश क्या है?
इस कविता का मुख्य संदेश यह है कि हमें संतुलित और पौष्टिक आहार लेना चाहिए — जैसे अनाज, दाल, हरी सब्जियाँ, मौसमी फल और दूध-दही। साथ ही यह भी सिखाया गया है कि भूख से अधिक भोजन नहीं करना चाहिए और हमेशा ताज़ा खाना ही खाना चाहिए, ताकि हम स्वस्थ और निरोग रह सकें।
