एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 नकली हीरे

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 नकली हीरे एक रोचक चित्रकथा है, जिसमें काननपुर का वृद्ध राजा अपने पुत्र के लिए सच्चा सलाहकार चुनने के लिए दरबारियों की परीक्षा लेता है। जहाँ सभी दरबारी राजा को खुश करने वाला झूठा उत्तर देते हैं, वहीं एक नवयुवक सच्चाई कहने का साहस दिखाता है और उसी को असली हीरा तथा सलाहकार का पद मिलता है। अभ्यास में बातचीत, शब्दों से मित्रता, हमारी समझ और भाषा की बात जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं।

एनसीईआरटी कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 समाधान

पेज 81 – बातचीत के लिए

1. राजा ने अपने पुत्र का सलाहकार किसे और क्यों चुना?

उत्तर:
राजा ने अपने पुत्र का सलाहकार नवयुवक दरबारी को चुना था, क्योंकि उसने राजा के प्रश्न का उत्तर बिना राजा की चापलूसी करे निष्पक्ष दिया था। राजा को भी उसका दिया उत्तर अति-उतम लगा था।

2. दरबारियों ने राजा के उपहार की जौहरी से तुरंत जाँच करवाई। इससे उनके बारे में कौन-कौन सी बातें पता चलती हैं?

उत्तर:
दरबारियों ने राजा के उपहार की जौहरी से तुरंत जाँच करवाई, जिससे यह पता चलता हैं कि वे कितने लालची हैं और राजा पर कितना विश्वास करते है। उन्होंने इसका प्रमाण अगले ही दिन राजा के दरबार में दे दिया कि यह हीरा तो नकली है।

3. नवयुवक दरबारी राजा का प्रश्न सुनकर भी चुपचाप क्यों खड़ा था?

उत्तर:
नवयुवक दरबारी का उत्तर अन्य दरबारीयों से अलग था। वह अन्य दरबारीयों की तरह राजा को जूठ बोलकर खुश नहीं करना चाहता था, इसलिए वह प्रश्न सुनकर भी चुपचाप खड़ा था।

4. चित्रकथा के अनुसार कानपुर का राजा बहुत बुद्धिमान था। क्या आप इस बात से सहमत हैं? आपको ऐसा क्यों लगता है?

उत्तर:
चित्रकथा के अनुसार कानपुर का राजा बहुत बुद्धिमान था, तभी उसने अपने बाद अपने पुत्र के लिए अच्छा सलाहकार किसे चुने इस बात पर विचार किया और अपने सभी दरबारीयों कि परीक्षा ली।

5. जब राजा ने अपने पुत्र के सलाहकार कि घोषणा की, तब सभी दरबारीयों को कैसा लगा होगा? उन्होंने क्या-क्या सोचा होगा?

उत्तर:
जब राजा ने अपने पुत्र के सलाहकार कि घोषणा की, तब सभी दरबारीयों को बुरा लगा होगा और सभी ने नवयुवक दरबारी से इर्षा की होगी। सभी ने सोचा होगा कि इस नवयुवक दरबारी ने राजा के आगे उन्हें झुटा बना दिया।

पेज 81 – सोचिए और लिखिए

1. चित्रकथा के दिए गए अंश को ध्यान से देखिए –

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 पेज 81 - सोचिए और लिखिए

इस अंश के बारे में अपने समूह में चर्चा कीजिए। अब नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए –
• चित्रकथा के इस अंश में कुल कितने चित्र-खंड हैं?
• यहाँ मुख्य पात्र कौन-कौन हैं?
• बीच वाले चित्र-खंड में क्या हो रहा है?
• यहाँ केवल चित्रों को देखकर कौन-कौन सी बातें पता चल रही हैं?
उत्तर:
• इस अंश में कुल तीन चित्र-खंड हैं। हर चित्र-खंड में कहानी का अलग भाग दिखाया गया है।

• इस अंश में मुख्य पात्र हैं –
राजा और दरबारी (खासकर एक सच्चा दरबारी)

• बीच वाले चित्र-खंड में राजा उस दरबारी से बात कर रहे हैं जो चुप खड़ा है। राजा उससे उसका उत्तर पूछते हैं और दरबारी विनम्रता से जवाब देता है।

• राजा दरबार में बैठे हैं और दरबारियों से बात कर रहे हैं। सभी दरबारी खुश हैं, लेकिन एक दरबारी चुप और गंभीर है। राजा उस दरबारी से कुछ पूछ रहे हैं।दरबारी सम्मानपूर्वक और सोच-समझकर उत्तर दे रहा है। इस प्रकार केवल चित्रों से ही कहानी का भाव और घटनाएँ समझ में आ जाती हैं।

2. इस चित्रकथा का नाम ‘नकली हीरे’ क्यों रखा गया है? आप भी इस चित्रकथा का कोई उपयुक्त शीर्षक दीजिए।

उत्तर:
इस चित्रकथा में राजा ने नकली हीरे देकर अपने दरबारीयों कि परीक्षा ली थी इसलिए इसका नाम नकली हीरे रखा गया जो एक उपयुक्त शीर्षक है। यदि कोई अन्य शीर्षक रखा जाए तो ‘बुद्धिमान दरबारी’ भी रखा जा सकता है।

3. राजा ने नकली हीरों का पुरस्कार किन्हें और क्यों दिया?

उत्तर:
राजा ने नकली हीरे का पुरस्कार परीक्षा में झूट बोलने वाले दरबारीयों को गलत उत्तर देने पर दिया था।

4. राजा ने एक को छोड़कर अन्य सभी दरबारियों को नकली हीरे क्यों दिए? अपने उत्तर का कारण भी लिखिए।

उत्तर:
राजा ने सभी दरबारियों से प्रश्न पूछकर उनकी परीक्षा ली थी। एक नवयुवक दरबारी को छोड़कर सभी ने राजा को एक जैसा झूठ बोला था इसलिए राजा ने भी उन सभी को नकली हीरे दिए थे।

पेज 82 – शब्दों से मित्रता

नीचे दिए गए शब्दों को उनके उपयुक्त अर्थो के साथ मिलान कीजिए –

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 पेज 82 - शब्दों से मित्रता

उत्तर:

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 पेज 82 - शब्दों से मित्रता - के उत्तर

पेज 83 – हमारी समझ

इन प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर पर सूरज का चित्र बनाइए –

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 पेज 83 - हमारी समझ

उत्तर:

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 पेज 83 - हमारी समझ - के उत्तर

पेज 83 – भाषा की बात

1. ‘काननपुर के बुद्धिमान और वृद्ध राजा का एक बेटा था।’ ‘काननपुर के बुद्धिमान और वृद्ध राजा का एक ही बेटा था। ’

(क) इन दोनों पंक्तियों को ध्यान से देखिए। दोनों में क्या अंतर है?
उत्तर:
पहले वाक्य “राजा का एक बेटा था” में केवल यह बताया गया है कि राजा का एक बेटा है।
दूसरे वाक्य “राजा का एक ही बेटा था” में ‘ही’ शब्द जोड़ने से यह विशेष रूप से बताया गया है कि राजा का केवल एक ही बेटा था और कोई नहीं था।
इस प्रकार ‘ही’ शब्द किसी बात पर ज़ोर देता है।

(ख) आप भी कक्षा में पाँच-पाँच के समूह बनाकर ‘ही’ शब्द वाले चार वाक्य अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर:
1. मेरे पास एक ही पेंसिल है।
2. वह आज ही घूमने जाएगा।
3. मुझे आम ही सबसे ज्यादा पसंद है।
4. हम सभी अब यहाँ पर ही रहेंगें।

2. नीचे दिए गए वाक्यों में से जो आपको अपने लिए सबसे उपयुक् लगते हैं, उनके सामने सही का चिह्न (✓) लगाइए –

• मुझे कहानियाँ और कविताएँ पढ़ना पसंद है। [ ]
• मुझे रोचक कहानियाँ सुनाना या लिखना पसंद है। [ ]
• मुझे पहेलियाँ हल करना पसंद है। [ ]
• मुझे गणित के खेल और प्रश्न हल करना रूचिकर लगता है। [ ]
• मुझे चित्रकारी करना पसंद है। [ ]
• मुझे घूमने-फिरने और खेलने में आनंद आता है। [ ]
• मुझे अभिनय या नृत्य करना पसंद है। [ ]
• मुझे गीत गाना या वाद्ययंत्र बजाना अच्‍छा लगता है। [ ]
• मुझे संगीत सुनना पसंद है। [ ]
• मुझे दूसरों के साथ काम करना और मित्र बनाना पसंद है। [ ]
• मुझे अपने सहपाठियों की सहायता करना अच्छा लगता है। [ ]
• मुझे प्रकृति और जानवरों के बारे में जानना पसंद है। [ ]
• मुझे बागवानी पसंद है। [ ]
उत्तर:
• मुझे कहानियाँ और कविताएँ पढ़ना पसंद है। [ ✓ ]
• मुझे रोचक कहानियाँ सुनाना या लिखना पसंद है। [ ✓ ]
• मुझे पहेलियाँ हल करना पसंद है। [ ✓ ]
• मुझे गणित के खेल और प्रश्न हल करना रूचिकर लगता है। [ ✓ ]
• मुझे चित्रकारी करना पसंद है। [ ✓ ]
• मुझे घूमने-फिरने और खेलने में आनंद आता है। [ ✓ ]
• मुझे अभिनय या नृत्य करना पसंद है। [ ]
• मुझे गीत गाना या वाद्ययंत्र बजाना अच्छा लगता है। [ ]
• मुझे संगीत सुनना पसंद है। [ ✓ ]
• मुझे दूसरों के साथ काम करना और मित्र बनाना पसंद है। [ ✓ ]
• मुझे अपने सहपाठियों की सहायता करना अच्छा लगता है। [ ✓ ]
• मुझे प्रकृति और जानवरों के बारे में जानना पसंद है। [ ✓ ]
• मुझे बागवानी पसंद है। [ ✓ ]

3. अब ऊपर दी गई सूची में से अपनी मनभावन गतिविधि को चुनकर उस पर एक अनुच्छेद लिखिए। आप एक से अधिक गतिविधियाँ भी चुन सकते हैं।

उत्तर:
मुझे कहानियाँ और कविताएँ पढ़ना बहुत पसंद है। जब मैं खाली समय में किताबें पढ़ता हूँ, तो मुझे बहुत आनंद आता है। कहानियों से मुझे नई-नई बातें सीखने को मिलती हैं और मेरी कल्पना शक्ति भी बढ़ती है। मुझे पहेलियाँ हल करना और गणित के प्रश्न करना भी अच्छा लगता है, क्योंकि इससे मेरा दिमाग तेज होता है। इसके अलावा मुझे अपने दोस्तों के साथ खेलना और घूमना भी बहुत पसंद है। इन सभी गतिविधियों से मुझे खुशी मिलती है और मैं कुछ नया सीख पाता हूँ।

4. “ सब दरबारियों ने बारी-बारी से यही उत्तर दिया।” उपर्युक् पंक्‍त‍ि में ‘बारी’ शब्द का दो बार प्रयोग हुआ है। आप भी नीचे दिए ऐसे शब्‍दों से वाक्य बनाइए –

• धीरे-धीरे – ………………………..
• भिन्न -भिन्न – ……………………….
• साथ-साथ – ……………………….
• बार-बार – ………………………..
उत्तर:
• धीरे-धीरे – कछुआ धीरे-धीरे चलकर भी जीत गया।
• भिन्न-भिन्न – बगीचे में भिन्न-भिन्न प्रकार के फूल खिले हैं।
• साथ-साथ – हम सभी दोस्त साथ-साथ स्कूल जाते हैं।
• बार-बार – शिक्षक ने हमें बार-बार समझाया।

5. “कृपा करके स्पष्ट उत्तर दीजिएगा।” कृपा जैसे शब्दों का प्रयोग विनम्रता दर्शाने के लिए किया जाता है। नीचे दिए गए ऐसे ही शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए और अपने समूह में एक-दूसरे से बातचीत करते हुए उनका प्रयोग कीजिए –

• कृपया – ………………………
• धन्यवाद – ……………………..
• क्षमा कीजिए – …………………..
• आपका आभार – …………………
उत्तर:
• कृपया – कृपया मुझे अपनी किताब दे दीजिए।
• धन्यवाद – मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद।
• क्षमा कीजिए – क्षमा कीजिए, मुझसे गलती हो गई।
• आपका आभार – आपकी सहायता के लिए आपका आभार।

पेज 85 – पाठ की विशेषताएँ

नीचे इस चित्रकथा की कुछ विशेषताएँ दी गर्इ हैं। आप भी इस पाठ्यपुस्तक में से किसी कहानी अथवा कविता की विशेषताएँ लिखिए –

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 पेज 85 - पाठ की विशेषताएँ

उत्तर:

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 पेज 85 - पाठ की विशेषताएँ - के उत्तर

पेज 86 – आपकी चित्रकथा

नीचे दी गई चित्रकथा के संवाद लिखिए। इसके लिए आप अपनी मातृभाषा का प्रयोग भी कर सकते हैं।

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 पेज 86 - आपकी चित्रकथा

उत्तर:

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 पेज 86 - आपकी चित्रकथा - के उत्तर

पेज 87 – खोजिए और आनंद लीजिए

1. नीचे दिए गए एक जैसे चित्रों में पाँच अंतर खोजिए –

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 पेज 87 - खोजिए और आनंद लीजिए प्रश्न 1

उत्तर:
1. क्रिसमिस का एक पेड़ नही हैं।
2. बिल्ली की टाई नहीं है।
3. पत्थर के पास तीन पत्ते नही हैं।
4. झोपड़ी के सामने वाला रोशन दान नहीं है।
5. लड़की के कपड़ों पर बनी धारियों में अंतर है।

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 पेज 87 - खोजिए और आनंद लीजिए प्रश्न 1 का उत्तर

2. नीचे दिए गए चित्र में पाठ में आए पाँच शब्द छिपे हैं। खोजकर लिखिए –

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 पेज 87 - खोजिए और आनंद लीजिए प्रश्न 2

उत्तर:
1. जाँच
2. ईमानदारी
3. हीरा
4. राजा
5. चुप

पेज 88 – पुस्तकालय से

1. क्‍या आपने कोई चित्रकथा पढ़ी है? यदि हाँ तो अपने सहपाठियों को उसके विषय में बताइए।

उत्तर:
हाँ, मैंने “नकली हीरे” चित्रकथा पढ़ी है। इस कहानी में एक राजा अपने दरबारियों की परीक्षा लेता है। जो दरबारी सच्चा उत्तर देता है, वही ईमानदार साबित होता है। इस कहानी से हमें सच्चाई और ईमानदारी की सीख मिलती है।

2. अपने विद्यालय के पुस्तकालय में से कोई अन्य चित्रकथा ढूँढ़िए और अपने सहपाठियों के साथ पढ़िए।

उत्तर:
मैंने पुस्तकालय से एक चित्रकथा ढूँढ़ी जिसका नाम “पंचतंत्र की कहानियाँ” है। इसमें जानवरों के माध्यम से अच्छी सीख दी गई है। मैंने इसे अपने दोस्तों के साथ पढ़ा और हमें बहुत मज़ा आया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 को एक दिन में कैसे पूरा करें?

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 चित्रकथा (कॉमिक) के रूप में है, इसलिए इसे पढ़ने में सबसे कम समय लगता है। पहले चित्रों और संवादों को क्रम से देखकर पूरी कहानी समझ लीजिए, फिर ‘बातचीत के लिए’ और ‘सोचिए और लिखिए’ के प्रश्न हल कीजिए। अंत में ‘शब्दों से मित्रता’ और ‘भाषा की बात’ के अभ्यास कर लें। लगभग एक घंटे में कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 पूरी तरह तैयार हो जाता है।

क्या कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 कठिन है?

नहीं, कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 कक्षा 4 के सबसे सरल अध्यायों में से एक माना जाता है। कहानी चित्रों के साथ संवाद रूप में दी गई है, इसलिए बच्चे इसे पढ़ते ही समझ जाते हैं। ‘निस्संदेह’, ‘बुद्धिमत्ता’ और ‘विश्वस्त’ जैसे कुछ नए शब्द ज़रूर आते हैं, पर उनके अर्थ अभ्यास में ही दे दिए गए हैं।

क्या कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 के सभी प्रश्नों के उत्तर यहाँ उपलब्ध हैं?

जी हाँ। इस पृष्ठ पर कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 के ‘बातचीत के लिए’, ‘सोचिए और लिखिए’, ‘शब्दों से मित्रता’, ‘हमारी समझ’ और ‘भाषा की बात’ — सभी भागों के प्रश्नों के उत्तर सरल हिंदी में दिए गए हैं। गतिविधि आधारित प्रश्नों के लिए नमूना उत्तर भी शामिल हैं, जिन्हें विद्यार्थी अपने अनुसार बदल सकते हैं।

परीक्षा की दृष्टि से कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 से किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं?

परीक्षा में कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 7 से प्रायः बहुविकल्पीय प्रश्न, शब्दार्थ मिलान, पात्रों से जुड़े लघु उत्तरीय प्रश्न और कहानी की सीख पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके अलावा ‘ही’ शब्द का प्रयोग, युग्म शब्द (धीरे-धीरे, बार-बार) और विनम्रतासूचक शब्दों से वाक्य बनाने वाले व्याकरण प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं।