एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 मिठाइयों का सम्मेलन

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 मिठाइयों का सम्मेलन – एक अनूठे संवाद-नाटक के रूप में लिखा गया पाठ है, जिसमें लड्डू दादा, बरफ़ी बहन, जलेबी बहन, रसगुल्ला, गुलाबजामुन और मैसूरपाक जैसी मिठाइयाँ आपस में बातचीत करती हैं। यह चर्चा इस बात पर केंद्रित है कि डॉक्टर लोगों को अधिक मीठा खाने से क्यों रोकते हैं, और अंत में यह संदेश मिलता है कि किसी भी वस्तु का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। हास्य और सूझबूझ से भरा यह पाठ बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाता है।

एनसीईआरटी कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 समाधान

पेज 107 – बातचीत के लिए

1. आपको कौन-सी मिठाई सबसे अधिक पसंद है और क्यों?

उत्तर:
मुझे गुलाब जामुन सबसे अधिक पसंद है क्योंकि यह नरम, रसीला और मीठा होता है। इसका स्वाद हर बाइट में घुल जाता है और इसे गरम या ठंडा दोनों तरह से खाया जा सकता है। त्योहारों, शादी-ब्याह और खास मौकों पर इसका स्वाद और भी आनंददायक लगता है।

2. आपके घर में मिठाई कब-कब बनाई बाँटी जाती है?

उत्तर:
मेरे घर में मिठाई त्योहारों जैसे दिवाली, होली, रक्षाबंधन और जन्मदिन पर बनाई और बाँटी जाती है। इसके अलावा जब कोई खुशी का मौका होता है, जैसे जन्म दिन, परीक्षा में अच्छे अंक आना और किसी की तरक्की होना तब भी मिठाई बाँटी जाती है। ये पल मिठाई के साथ और भी खास बन जाते हैं।

3. घर से विधालय तक जाते हुए आपको किन-किन वस्तुओं की दुकानें मिलती हैं?

उत्तर:
घर से विद्यालय तक जाते हुए मुझे कई तरह की दुकानों की कतारें मिलती हैं। इनमें किराने की दुकान, फल-सब्ज़ी की दुकान, मिठाई की दुकान, स्टेशनरी की दुकान, चाय-नाश्ते की दुकान, कपड़ों की दुकान और दवाई की दुकान शामिल हैं। रास्ते में कभी-कभी छोटे ठेले और फुटपाथ पर खिलौनों या गुब्बारों की दुकानें भी दिखती हैं।

4. अगर आप अपनी कक्षा में बालसभा का आयोजन करते तो किन-किन बातों पर चर्चा करते?

उत्तर:
अगर मैं अपनी कक्षा में बालसभा का आयोजन करता, तो इन बातों पर चर्चा करता:

  • स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखे
  • समय का सदुपयोग
  • दोस्ती और आपसी सहयोग
  • पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का महत्व
  • मोबाइल और टीवी का संतुलित उपयोग
  • हमारे त्योहार और उनकी सीख

प्रेरणादायक कहानियाँ और अनुभव साझा करना इससे सभी बच्चों को सीखने और बोलने का मौका मिलता।

पेज 107 – पाठ कर भीतर

1. रसगुल्ला भाई के अनुसार मिठाइयों की उपेक्षा का क्या कारण हैं?

उत्तर:
रसगुल्ला भाई के अनुसार अति मिठास ही मिठाइयों की उपेक्षा का कारण है।

2. लड्डू दादा ने क्या-क्या सुझाव दिए?

उत्तर:
लड्डू दादा ने सुझाव देते हुए कहा, कि हमें अपने में शक्कर कि मात्रा को कम करनी चाहिए और लोगों को भी अपनी जीभ पर थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए। मिठाई का सेवन करे पर अति न करे। शारीरिक श्रम करे और स्वस्थ रहे।

3. “फिर हमें मिठाई कौन कहेगा?” गुलाबजामुन ने ऐसा क्यों कहा?

उत्तर:
जब लड्डू दादा ने सुझाव देते हुए कहा, कि हमें अपने में शक्कर कि मात्रा को कम करनी चाहिए तब गुलाब जामुन ने ऐसा कहा था। उसके अनुसार मिठाई में अगर मीठा न हो तो वह मिठाई भी नहीं रहेगी।

4. इस पाठ में जीभ पर नियंत्रण रखने की बात क्यों कही गई है?

उत्तर:
जीभ पर नियंत्रण रखने की बात इसलिए कही क्योंकि लोग बीमार न पड़े और मिठाइयों से भी दूर न रहे। मिठाई खाए लेकिन अति न खाए जिससे वे बीमार न पड़े।

5. इस पाठ में मिठाइयों को लड्डू दादा, बरफ़ी बहन आदि नामों से पुकारा गया है। नीचे दिए गए उदहारण के अनुसार मिठाइयों को अपनी पसंद के नाम देते हुए उनके चित्र भी बनाइए –

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 पेज 107 - पाठ कर भीतर - प्रश्न 5

उत्तर:

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 पेज 107 - पाठ कर भीतर - प्रश्न 5 का उत्तर

पेज 109 – हमारी मिठास

1. हमारे देश के विविन्न प्रदेशों में बनाई जा्ने वाली मिठाइयों के बारे में पता कीजिए और उनके नाम भी लिखिए –

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 पेज 109 - हमारी मिठास - प्रश्न 1 का चित्र

उत्तर:

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 पेज 109 - हमारी मिठास - प्रश्न 1 के उत्तर का चित्र

2. पढ़िए, समझिए और लिखिए –

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 पेज 109 - हमारी मिठास - प्रश्न 2 का चित्र

उत्तर:

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 पेज 109 - हमारी मिठास - प्रश्न 2 के उत्तर का चित्र

3. विभिन्न प्रकार की मिठाइयाँ बनाने के लिए अनाज, साग-भाजी, फल-फूल, पत्ते, दलहन, तिलहन और सूखे मेवे आदि का उपयोग होता है। अपने अध्यापक या अभिभावक की सहायता से दी गई तालिका को पूरा कीजिए –

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 पेज 109 - हमारी मिठास - प्रश्न 3 का चित्र

उत्तर:

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 पेज 109 - हमारी मिठास - प्रश्न 3 के उत्तर का चित्र

पेज 110 – भाषा की बात

1. ‘मन में लड्डू फूटना’ का अर्थ है अत्यधिक प्रसन्न होना, जैसे –

जब ज्योति को लाल किला जाने का अवसर मिला तो उसके मन में लड्डू फूटने लगे।
इसी प्रकार फलों, मसालों और साग-तरकारियों पर आधारित मुहावरे ढूँढ़कर लिखिए।
(क) ………..अंगूर खट्टे हैं।……….
(ख) …………………………
(ग) …………………………
(घ) …………………………
(ड) …………………………
अब इ्न मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्य भी बनाइए।
उत्तर:
(क) अंगूर खट्टे हैं।
(ख) आँखों में मिर्ची लगना।
(ग) नमक-मिर्च लगाना।
(घ) दाल न गलना।
(ङ) केला छीलना।

अर्थ और वाक्य

  • (क) अंगूर खट्टे हैं
    अर्थ — न मिलने पर बुरा कहना
    वाक्य — मैच हारकर वह बोला कि जीतना जरूरी नहीं, यह तो अंगूर खट्टे हैं।
  • (ख) आँखों में मिर्ची लगना
    अर्थ — बहुत जलन होना
    वाक्य — धुएँ से मेरी आँखों में मिर्ची लग गई।
  • (ग) नमक-मिर्च लगाना
    अर्थ — बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना
    वाक्य — उसने कहानी में नमक-मिर्च लगाकर सबको सुनाया।
  • (घ) दाल न गलना
    अर्थ — काम सफल न होना
    वाक्य — उसकी चाल यहाँ नहीं चली, उसकी दाल नहीं गली।
  • (ङ) केला छीलना
    अर्थ — आसान काम करना
    वाक्य — यह सवाल तो केला छीलने जैसा आसान है।

2. नीचे दिए गए उदाहरण के अनुसार शब्दों के बहुवचन लिखिए –

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 पेज 110 - भाषा की बात - प्रश्न 2 का चित्र

उत्तर:

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 पेज 110 - भाषा की बात - प्रश्न 2 के उत्तर का चित्र

3. कुछ मिठाइयों के नाम दो शब्दों के मेल बनते हैं। यहाँ कुछ नाम दिए गए हैं। इनकी सहायता से मिठाइयों के पूरे नाम लिखिए –

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 पेज 110 - भाषा की बात - प्रश्न 3 का चित्र

उत्तर:

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 पेज 110 - भाषा की बात - प्रश्न 3 के उत्तर का चित्र

पेज 112 – साग-भाजियों का सम्मेलन

ॠषभ और गुरप्रीत एक दिन घर में खेल रहे थे अचा्नक उन्हें रसोईघर से कुछ आवाजें आई। वहाँ साग-भाजियाँ आपस में बातें कर रही थी। उनकी बातचीत को पूरा किजिए।

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 पेज 112 - साग-भाजियों का सम्मेलन

उत्तर:

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 पेज 112 - साग-भाजियों का सम्मेलन - का उत्तर

पेज 113 – हम और हमारा स्वास्थ्य

1. स्वस्थ रहने के लिए आप क्या-क्या करते हैं? इससे संबधित पाँच वाक्य अपनी लेखन-पुस्तिका में लीखिए।

उत्तर:

  1. मैं रोज सुबह जल्दी उठता हूँ और व्यायाम करता हूँ।
  2. मैं पौष्टिक और संतुलित भोजन करता हूँ।
  3. मैं रोज साफ-सफाई का ध्यान रखता हूँ।
  4. मैं समय पर सोता हूँ और पूरी नींद लेता हूँ।
  5. मैं रोज खेलता हूँ और अपने शरीर को सक्रिय रखता हूँ।

2. “जहाँ अति होती है, वहाँ क्षति होती है।” अगर आपके पास इस कथन से संबधित कोई अनुभव है तो उसे कक्षा में साझा कीजिए और उस पर चर्चा कीजिए। शिक्षक भी कुछ उदहारण देकर अपने अनुभव साझा कर सकते हैं।

उत्तर:
एक बार मैंने बहुत ज्यादा मिठाई खा ली थी। शुरू में मुझे अच्छा लगा, लेकिन बाद में मेरे पेट में दर्द होने लगा। तब मुझे समझ आया कि किसी भी चीज़ की अधिकता नुकसान करती है। उसी दिन से मैंने तय किया कि मैं हमेशा सीमित मात्रा में ही मिठाई खाऊँगा/खाऊँगी। इससे मुझे यह सीख मिली कि “जहाँ अति होती है, वहाँ क्षति होती है।”

पेज 113 – भूल-भुलैया

भाई-बहन मिठाइयों के सम्मलेन में गए थे और लौटते समय घर का रास्ता भूल गए उन्हें जलेबी भूल-भुलैया से बाहर निकालिए –

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 पेज 113 - भूल-भुलैया

उत्तर:

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 पेज 113 - भूल-भुलैया - का उत्तर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 को एक दिन में कैसे पूरा करें?

कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 संवाद (नाटक) शैली में लिखा गया है, इसलिए इसे पढ़ना बहुत रोचक और तेज़ रहता है। पहले सभी मिठाइयों के संवादों को क्रम से पढ़कर मुख्य विचार समझ लीजिए, फिर ‘बातचीत के लिए’ और ‘पाठ के भीतर’ के प्रश्न हल करें। इसके बाद ‘हमारी मिठास’, ‘भाषा की बात’ और ‘साग-भाजियों का सम्मेलन’ जैसी गतिविधियाँ पूरी करें। लगभग एक घंटे में कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 पूरी तरह तैयार हो जाता है।

क्या कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 कठिन है?

नहीं, कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 काफी सरल और मनोरंजक है, क्योंकि इसमें रोज़मर्रा में खाई जाने वाली मिठाइयों को पात्र बनाकर बातचीत के रूप में प्रस्तुत किया गया है। बच्चों को यह पाठ अपनी हास्यप्रद शैली के कारण जल्दी समझ में आ जाता है। दोहे (जैसे “मीठा अपना स्वाद है, मीठे-मीठे बोल”) का अर्थ समझने में थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत पड़ सकती है।

क्या कक्षा 4 हिंदी अध्याय 9 के सभी प्रश्नों के उत्तर यहाँ उपलब्ध हैं?

इस पृष्ठ पर कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 के ‘बातचीत के लिए’, ‘पाठ के भीतर’, ‘हमारी मिठास’, ‘हम और हमारा स्वास्थ्य’ और ‘भाषा की बात’ — सभी भागों के प्रश्नों के उत्तर सरल हिंदी में दिए गए हैं, साथ ही मुहावरों और बहुवचन जैसे व्याकरण अभ्यासों के हल भी शामिल हैं।

परीक्षा की दृष्टि से कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 से किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं?

परीक्षा में कक्षा 4 हिंदी वीणा अध्याय 9 से प्रायः पात्रों के संवाद पर आधारित लघु उत्तरीय प्रश्न, मिठाई के नामों के बहुवचन, दो शब्दों के मेल से बने मिठाई के नाम (जैसे रस+मलाई=रसमलाई) और फल-सब्ज़ियों पर आधारित मुहावरे जैसे व्याकरण प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके अलावा “जहाँ अति होती है, वहाँ क्षति होती है” जैसी पंक्तियों पर आधारित भाव-स्पष्टीकरण प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं।