कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 संख्या ज्ञान
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 संख्या ज्ञान और उससे संबंधित प्रश्न उत्तर तथा रिक्त स्थान शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। हिंदी व्याकरण कक्षा 1 के लिए पाठ 11 में हम संख्याओं को हिंदी में लिखना और पढ़ना सीखेंगे। छात्र यहाँ 1 से 10 तक की संख्याओं को लिखना और पढ़ना सीखते हैं। अभ्यास में दिए गए प्रश्नों को हल करके इसे और अच्छी तरह से सीखा जा सकता है।
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 संख्या ज्ञान
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 के लिए एनसीईआरटी समाधान संख्या ज्ञान – संख्याएँ
संख्या ज्ञान
हिंदी अंक तथा उनके लिए प्रयुक्त होने वाले शब्दों को निम्नलिखित तालिका से व्यक्त कर सकते हैं:
| अंक | संबंधित शब्द |
|---|---|
| 1 | एक |
| 2 | दो |
| 3 | तीन |
| 4 | चार |
| 5 | पाँच |
| अंक | संबंधित शब्द |
|---|---|
| 6 | छह |
| 7 | सात |
| 8 | आठ |
| 9 | नौ |
| 10 | दस |
| अंक | संबंधित शब्द |
|---|---|
| 11 | ग्यारह |
| 12 | बारह |
| 13 | तेरह |
| 14 | चौदह |
| 15 | पंद्रह |
| अंक | संबंधित शब्द |
|---|---|
| 16 | सोलह |
| 17 | सत्रह |
| 18 | अठारह |
| 19 | उन्नीस |
| 20 | बीस |
दिए गए चित्रों के आधार पर खाली स्थानों में नाम और संख्या लिखिए:
| चित्र नाम | संख्या | संख्या शब्दों में |
|---|---|---|
| हाथी | 3 | तीन |
| आम | 6 | छह |
| बाल | 2 | दो |
| मच्छलियां | 4 | चार |
| मेंढक | 5 | पाँच |
| मुर्गीयाँ | 6 | छह |
| कप | 9 | नौ |
छात्र अपने ज्ञान को बढाने के लिए अपने शरीर में स्थित अंगों की संख्या की गिनती लिख सकते हैं।
| अंग का नाम | संख्या | संख्या शब्दों में |
|---|---|---|
| सिर | 1 | एक |
| आँख | दो | |
| नाक | 1 | एक |
| जीभ | एक | |
| हाथ | 2 | दो |
| कान | 2 | दो |
| पैर | 2 | दो |
| एक हाथ में उंगलियाँ | 5 | पाँच |
| दोनों हाथों में उंगलियाँ | 10 | दस |
हिन्दी व्याकरण अध्याय 11 कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?
संख्याओं का संबंध मूलतः गणित से है। लेकिन उनको शब्दों में व्यक्त करना तथा किसी वस्तु की गिनती को अंको और शब्दों के आधार पर परिभाषित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
NCERT कक्षा 1 व्याकरण का अध्याय 11 को सीखने का आसान तरीका क्या है?
इस अध्याय में शब्दों व संख्याओं का मेल है। अगर छात्र दोनों को अच्छी तरह से जानते हैं तो इस अध्याय को आसानी से सीख सकते हैं।
कक्षा 1 हिन्दी व्याकरण का अध्याय 2 कितना उपयोगी है?
यह पाठ दो तरह से उपयोगी है एक तो गणित और दूसरा भाषा। दोनों को एक साथ अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।






