कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 7 सर्वनाम

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 7 सर्वनाम और उसके भेद तथा कई उदाहरण छात्र सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 2 हिंदी व्याकरण सीबीएसई और राजकीय बोर्ड दोनों के लिए बहुत उपयोगी हैं। संज्ञा और सर्वनाम दोनों को एक साथ प्रयोग करके छात्र हिंदी वाक्यों को बहुत सरल बना सकते हैं। पाठ में दिए गए अभ्यास प्रश्नों की मदद से विद्यार्थी सर्वनाम के विभिन्न रूपों के बारे में आसानी से समझ सकते हैं।

कक्षा 2 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 7 सर्वनाम

कक्षा 2 सलूशन ऐप

iconicon

सर्वनाम

जो शब्द संज्ञा शब्द की जगह बोले जाते हैं, वे सर्वनाम कहलाते हैं। कुछ और शब्द भी सर्वनाम का काम करते हैं।
इन वाक्यों को पढ़िएः
• मयंक एक लड़का है।
• मयंक दूसरी कक्षा में पढ़ता है।
• मयंक के पिताजी लेखक हैं।
• मयंक की माताजी अध्यापिका हैं।
• मयंक साईकिल पर विद्यालय जाता है।

इन वाक्यों में बार-बार ‘मयंक’ शब्द का आना अटपटा-सा लग रहा है। सोचिए, इसे कैसे दूर करेंगे?
हम इन वाक्यों को इस प्रकार लिख सकते हैं:
मयंक एक लड़का है।
वह दूसरी कक्षा में पढ़ता है।
उसके पिताजी लेखक हैं।
उसकी माताजी अध्यापिका हैं।
वह साईकिल पर विद्यालय जाता है।

अन्य उदाहरण:
यश एक लड़का है।
वह दूसरी कक्षा में पढ़ता है।
उसके पिताजी लेखक हैं।
उसकी माताजी अध्यापिका हैं।
वह साईकिल पर विद्यालय जाता है।

आपने देखा होगा कि पहले उदाहरण में मयंक शब्द केवल एक बार आ रहा है आगे के वाक्यों में मयंक के स्थान पर वह, उसके, उसकी आदि शब्द इस्तेमाल हो रहे हैं। इसी प्रकार दूसरे उदाहरण में यश शब्द केवल पहले वाक्य में प्रयोग हुआ है। अन्य वाक्यों में ‘यश’ के लिए वह, उसके, उसकी, वह शब्द आए हैं। ये शब्द सर्वनाम हैं।

सर्वनाम शब्द:

मैं, हम, मेरा, हमारा, तुम, आप, तुम्हारा, आपका, वह, वे, उसका, उसकी, कौन, कोई।
बोलचाल में बार-बार संज्ञा शब्द का प्रयोग करने की बजाए सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

स्मरणीय तथ्य

संज्ञा शब्दों की जगह बोले जाने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं।
वाक्य में संज्ञा के स्थान पर सर्वनाम आता है।
मैं, तुम, आप, यह वह आदि है।
उसका, उसको, उसने आदि भी सर्वनाम हैं।

वाक्य में सर्वनाम किसके स्थान पर आता है?

वाक्य में सर्वनाम संज्ञा के स्थान पर आता है।

दो शब्द सर्वनाम के बताएँ।

मेरा, वह

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प छांटकर उत्तर दीजिए:

Q1

सर्वनाम के भेद होते हैं

[A]. चार
[B]. छह
[C]. पाँच
[D]. आठ
Q2

सर्वनाम का नीचे ‘हम’ का दिया गया रूप बदल जाता है

[A]. तुम्हें, तुम्हारा
[B]. हमें, हमारा
Q3

जो’ का सर्वनाम में रूप परिवर्तन होता है

[A]. जिन्हें, जिनको
[B]. उसे, उसको

सर्वनाम क्या है? उदाहरण देकर समझाइए।

वाक्यों में संज्ञा शब्दों की जगह प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं।

निम्नलिखित वाक्यों में से सर्वनाम शब्दों को छांटकर लिखिए:

1. प्रणव, तुम यहाँ आओ।
2. पिताजी आप यहाँ बैठिए।
3. मैं कक्षा दो में पढ़ती हूँ।
4. वह एक सुंदर लड़की है।

उत्तर:
1. तुम
2. आप
3. मैं
4. वह

खाली जगहों में उपयुक्त सर्वनाम शब्द लिखिए।

(उसने, आपसे, कौन तुम्हारे, मुझे, कोई)
1. _____ पिताजी क्या काम करते हैं?
2. _____ यह किताब अच्छी लगती है?
3. कल ______ यहाँ _______ मिलने आया था।
4. देखो, बाहर ______ हैं?

उत्तर:
1. तुम्हारे
2. मुझे
3. आपसे, कोई
4. कौन

कोष्ठक में से उपयुक्त सर्वनाम छाँटकर रिक्त स्थान भरिए:

1. _______ स्कूल जाता हूँ। (मैं, तुम, वह)
2. अब ______ पढ़ो। ((तुम, वे, आप)
3. _____ बाजार जायेगी। (हम, तुम, वह)
4. ____ हमेशा देर से पहुँचता है। (वह, वे, तुम)

उत्तर:
1. मैं
2. आप
3. वह
4. वह

निम्नलिखित वाक्यों में सर्वनाम शब्द शुद्ध करके लिखिए:

1. उस लड़का घर चला गया।
2. ये मेरी किताब है।
3. उसकी नाम गीता है।
4. गुरुजी, तुम कहाँ रहते हो?

उत्तर:
1. वह
2. यह
3. उसका
4. आप

हिन्दी व्याकरण अध्याय 7 कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?

वाक्यों में सर्वनाम शब्दों का प्रयोग महत्वपूर्ण है। अतः छात्रों को सभी सर्वनाम शब्दों के बारे में जानना आवश्यक है।

NCERT कक्षा 2 व्याकरण का अध्याय 7 को कैसे आसानी से सीख सकते हैं?

सर्वप्रथम सर्वनाम शब्दों की एक सूची बना लें। उसके पश्चात वाक्य में कौन सा शब्द कहाँ पर प्रयोग होगा इसका अच्छी तरह से अभ्यास करना चाहिए।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 2 के अध्याय 7 से छात्र क्या सीख सकते हैं?

इस अध्याय के माध्यम से छात्र संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले सर्वनाम शब्दों के बारे में ज्ञान हासिल कर सकते हैं जो कि वाक्य निर्माण में सहायक होगा।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 7 सर्वनाम
एनसीईआरटी कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 7 सर्वनाम
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 7 सर्वनाम
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण पाठ 7 सर्वनाम
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण में सर्वनाम
कक्षा 2 व्याकरण अध्याय 7 सर्वनाम