कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान अध्याय 14 हमारे आस-पास की आर्थिक गतिविधियाँ के एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान अध्याय 14 ‘हमारे आस-पास की आर्थिक गतिविधियाँ’ के एनसीईआरटी समाधान हिंदी माध्यम में दिए गए हैं। पुस्तक का यह अंतिम अध्याय बताता है कि आर्थिक गतिविधियों को प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रकों में किस आधार पर बाँटा जाता है और ये तीनों क्षेत्रक एक-दूसरे पर कैसे निर्भर हैं। कृषि, खनन, दुग्ध उत्पादन, विनिर्माण और परिवहन जैसे उदाहरणों से विषय सरल बनता है। क्षेत्रकों के अंतर, परस्पर निर्भरता और प्रवाह चित्र वाले प्रश्नों के उत्तर सत्र 2026-27 के अनुसार हैं।

एनसीईआरटी कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान अध्याय 14 समाधान

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान के पेज 195 पर दिए गए प्रश्नों के उत्तर

पेज 195 – महत्वपूर्ण प्रश्न

1. आर्थिक गतिविधियों को किस प्रकार वर्गीकृत किया जाता है?

उत्तर:
आर्थिक गतिविधियों को काम की प्रकृति के आधार पर तीन क्षेत्रकों में बाँटा जाता है:

  1. प्राथमिक क्षेत्रक में लोग प्रकृति से सीधे वस्तुएँ प्राप्त करते हैं, जैसे अनाज उगाना और मछली पकड़ना।
  2. द्वितीयक क्षेत्रक में कच्चे माल से नई वस्तुएँ बनाई जाती हैं, जैसे कपास से कपड़ा बनाना। मकान और सड़क बनाने के काम भी इसमें आते हैं।
  3. तृतीयक क्षेत्रक में लोगों और व्यवसायों को सेवाएँ दी जाती हैं। परिवहन, बैंकिंग, व्यापार और स्वास्थ्य सेवाएँ इसके उदाहरण हैं।
कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान अध्याय 14 पेज 195 के प्रश्न 1 के उत्तर का चित्र

2. विभिन्न आर्थिक गतिविधियों को क्षेत्रकों (सेक्टरों) में समूहबद्ध करने का क्या आधार है?

उत्तर:
गतिविधियों को एक ही क्षेत्रक में रखने का आधार उनके काम की समान विशेषता है। जैसे, किसान अनाज उगाता है और खनिक धरती से कोयला निकालता है। दोनों को वस्तु सीधे प्रकृति से मिलती है, इसलिए दोनों काम प्राथमिक क्षेत्रक में आते हैं। इसी तरह कच्चे माल का रूप बदलने वाले काम द्वितीयक क्षेत्रक में और ढुलाई, बिक्री या बैंकिंग जैसी सेवाएँ तृतीयक क्षेत्रक में रखी जाती हैं।

3. यह तीन क्षेत्रक (सेक्टर) आपस में किस प्रकार संबंधित हैं?

उत्तर:
तीनों क्षेत्रक एक-दूसरे के काम पर निर्भर हैं। जंगल से लकड़ी प्राप्त करना प्राथमिक क्षेत्रक का काम है। कारखाने में उसी लकड़ी से मेज़ बनाना द्वितीयक क्षेत्रक का काम है। लकड़ी और मेज़ की ढुलाई तथा दुकान में मेज़ की बिक्री तृतीयक क्षेत्रक के काम हैं। कारखाने को लकड़ी और उसे लाने वाले वाहन दोनों चाहिए। दुकानदार को बेचने के लिए कारखाने में बनी मेज़ चाहिए।

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान के पेज 200 पर दिए गए प्रश्नों के उत्तर

पेज 200 – आइए पता लगाएँ

1. हमने द्वितीयक क्षेत्रक की गतिविधियों के कुछ उदाहरण देखे हैं, क्या आप द्वितीयक क्षेत्रक में दो अन्य आर्थिक गतिविधियों के नाम बता सकते हैं?

उत्तर:
हाँ, द्वितीयक क्षेत्रक की दो अन्य आर्थिक गतिविधियाँ हैं-

  1. डेयरी कारखाने में दूध से पनीर बनाना।
  2. छापाखाने में कागज पर छपाई करके पाठ्यपुस्तकें तैयार करना।

इन दोनों कामों में सामग्री का रूप बदलकर एक नया उत्पाद बनाया जाता है।

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान के पेज 206 पर दिए गए प्रश्नों के उत्तर

पेज 206 – आइए पता लगाएँ

1. पृष्ठ 205 पर दिए गए चित्र 14.1 में दर्शाए गए कार्यों को क्षेत्रकों में वर्गीकृत कीजिए—

1. प्राथमिक क्षेत्रक
2. द्वितीयक क्षेत्रक
3. तृतीयक क्षेत्रक

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान अध्याय 14 पेज 206 के प्रश्न 1 का चित्र

उत्तर:
मैंने चित्र के तीरों के क्रम में कामों को 1 से 8 तक गिना और उन्हें इस तरह बाँटा है।

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान अध्याय 14 पेज 206 के प्रश्न 1 के उत्तर का चित्र




कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान के पेज 207 पर दिए गए प्रश्नों के उत्तर

पेज 207 – आइए पता लगाएँ

1. अपने आस-पास की आर्थिक गतिविधियों की एक सूची बनाइए और प्राथमिक, द्वितीयक या तृतीयक गतिविधियों के रूप में उन्हें वर्गीकृत कीजिए। इसके उपरांत तीर लगाकर दर्शाइए कि वे एक-दूसरे से किस प्रकार संबंधित और परस्पर आश्रित हैं; यदि इनमें से किसी एक गतिविधि का अंत हो जाता है, तो क्या होगा?

उत्तर:
तिवारी अकादमी से घर लौटते समय मैं अपने मोहल्ले की दुकान में आटे के पैकेट देखता हूँ। खेत से उस दुकान तक आटा पहुँचाने में ये चार आर्थिक गतिविधियाँ जुड़ी हैं।

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान अध्याय 14 पेज 207 के प्रश्न 1 के उत्तर का चित्र

मिल को किसान से गेहूँ मिलता है और किसान को अपना गेहूँ मिल तक पहुँचाने के लिए वाहन चाहिए। दुकानदार तभी आटा बेच पाता है जब मिल से आटा उसकी दुकान तक आता है। अगर गेहूँ की ढुलाई बंद हो जाए, तो मिल को गेहूँ नहीं मिलेगा। आटा कम बनेगा और दुकान में भी उसकी कमी हो जाएगी।

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान के पेज 207 पर दिए गए प्रश्नों के उत्तर

पेज 207 – प्रश्न, क्रियाकलाप और परियोजनाएँ

1. प्राथमिक क्षेत्रक क्या है? यह द्वितीयक क्षेत्रक से किस प्रकार भिन्न है? दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर:
प्राथमिक क्षेत्रक में लोग प्रकृति से सीधे कच्चा माल प्राप्त करते हैं, जैसे खेती या वानिकी में। द्वितीयक क्षेत्रक में लोग उस कच्चे माल का रूप बदलकर नई वस्तु बनाते हैं।

  1. कपास उगाना प्राथमिक गतिविधि है। कपास से कपड़ा बनाना द्वितीयक गतिविधि है।
  2. मूँगफली उगाना प्राथमिक गतिविधि है। मूँगफली से तेल निकालना द्वितीयक गतिविधि है।

2. द्वितीयक क्षेत्रक किस प्रकार से तृतीयक क्षेत्रक पर निर्भर है? उदाहरणों द्वारा समझाइए।

उत्तर:
द्वितीयक क्षेत्रक को कच्चा माल मँगाने, मशीनों को चालू रखने और तैयार सामान ग्राहकों तक पहुँचाने के लिए तृतीयक क्षेत्रक की सेवाएँ चाहिए।

  1. वस्त्र कारखाने को कपास पहुँचाने के लिए परिवहन की जरूरत होती है। कपड़ा तैयार होने के बाद उसे दुकानों तक पहुँचाने और बेचने के लिए फिर परिवहन और व्यापार की सेवाएँ चाहिए।
  2. छापेखाने में किताब छापने के लिए कागज पहुँचाना पड़ता है। यदि छपाई की मशीन खराब हो जाए, तो तकनीशियन की मरम्मत सेवा चाहिए। छपी पुस्तकें दुकानों तक पहुँचती हैं, जहाँ विद्यार्थी उन्हें खरीद सकते हैं।

3. प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रकों के बीच परस्पर निर्भरता का एक उदाहरण दीजिए। इसको प्रवाह चित्र (फ्लो चार्ट) का प्रयोग करते हुए समझाइए।

उत्तर:
आणंद के किसानों का दूध अच्छा उदाहरण है। किसान दूध प्राप्त करते हैं, डेयरी उससे पनीर और मक्खन बनाती है, और वाहन इन उत्पादों को दुकानों तक पहुँचाते हैं।

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान अध्याय 14 पेज 207 के प्रश्न 3 के उत्तर का चित्र

डेयरी को किसानों से दूध चाहिए। किसानों को भी दूध बेचने के लिए डेयरी और समय पर ढुलाई की जरूरत होती है। दुकानदार को बेचने के लिए डेयरी के उत्पाद चाहिए। यदि दूध समय पर कारखाने तक न पहुँचे, तो वह खराब हो सकता है। इससे किसान की बिक्री और डेयरी में पनीर बनाने का काम, दोनों प्रभावित होंगे।




अध्याय 14 के लिए किसी एक वस्तु, जैसे दूध या कपास, की उत्पादन से उपभोक्ता तक की यात्रा को प्रवाह चित्र में दर्शाने का अभ्यास करें; इससे तीनों क्षेत्रकों की परस्पर निर्भरता स्पष्ट होगी। यह पुस्तक का अंतिम अध्याय है, इसलिए पूरी पुस्तक दोहराने के लिए कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान एनसीईआरटी समाधान पृष्ठ पर सभी अध्यायों के समाधान देखें।