एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 संस्कृत दीपकम् अध्याय 5 संख्यागणना ननु सरला
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 संस्कृत दीपकम् अध्याय 5 संख्यागणना ननु सरला, विद्यार्थी यहाँ से सत्र 2026-27 के लिए निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 6 संस्कृत पाठ्यपुस्तक दीपकम् का पाँचवाँ पाठ “संख्यागणना ननु सरला” संस्कृत में गिनती सीखने का सबसे रोचक और व्यावहारिक पाठ है। पाठ का शीर्षक ही बताता है कि संस्कृत में संख्याएँ गिनना वास्तव में सरल है।
पाठ की शुरुआत एक रोचक कक्षा-दृश्य से होती है जिसमें शिक्षक छात्रों से संस्कृत में गिनती करने को कहता है। पाठ में 1 से 50 तक की संख्याएँ संस्कृत में दी गई हैं — एकम्, द्वे, त्रीणि से लेकर पञ्चाशत् तक। इसके साथ ही डॉ. जनार्दन हेगडे द्वारा रचित संख्यागीत भी दिया गया है जिसमें एक, दो, तीन, चार, पाँच, छह, सात, आठ, नौ और दस से जुड़ी प्राकृतिक और सांस्कृतिक जानकारियाँ श्लोकों के माध्यम से दी गई हैं — जैसे एकः सूर्यः, द्वे नयने, त्रीणि वचनानि, चतुर्मुखः ब्रह्मा, पञ्चाङ्गुलयः, षण्मुखः देवः, सप्त ऋषयः, अष्ट दिग्गजाः, नव ग्रहाः और दश दिशाः।
योग्यताविस्तरः भाग में संख्याप्रसिद्धि के अंतर्गत 1 से 10 तक प्रत्येक संख्या का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व समझाया गया है। पाठ में कुल सात अभ्यास हैं जिनमें एकपद उत्तर, मिलान, उपस्थिति-पत्र, चित्र आधारित संख्या-लेखन और संख्यागीत जैसी विविध गतिविधियाँ हैं। सत्र 2026-27 के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार इस पाठ के सभी अभ्यास-प्रश्नों के हल यहाँ हिंदी में उपलब्ध हैं।
एनसीईआरटी कक्षा 6 संस्कृत दीपकम् अध्याय 5 के प्रश्न उत्तर
वयम् अभ्यासं कुर्मः
१. पाठस्य आधारेण अधोलिखितानां प्रश्नानाम् एकपदेन उत्तराणि लिखन्तु –

उत्तर:

२. उदाहरणानुगुणं शब्दानां पुरतः उचितां संख्यां लिखन्तु –

उत्तर:

३. उदाहरणानुसारं संख्यां संख्यापदं च लिखन्तु –

उत्तर:

४. अधः प्रदत्तेन पदेन सह संख्यां योजयन्तु –

उत्तर:

५. उपस्थितिपत्रं पश्यन्तु। संख्यां वदन्तु लिखन्तु च –

उत्तर:

६. चित्रं पश्यन्तु, संख्याः वदन्तु, द्वितीयचित्रे अङ्कैः च ताः संख्याः लिखन्तु –

उत्तर:

७. चित्रं पश्यन्तु, संख्याः वदन्तु, द्वितीयचित्रे शब्दैः च ताः संख्याः लिखन्तु –

उत्तर:

कक्षा 6 संस्कृत दीपकम् पाठ 5 – अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न
क्या कक्षा 6 संस्कृत दीपकम् पाठ 5 में संख्याएँ परीक्षा में आती हैं?
हाँ, यह पाठ परीक्षा की दृष्टि से बहुत स्कोरिंग है। संख्याओं से रिक्त स्थान, मिलान और एकपद उत्तर के प्रश्न लगभग हर परीक्षा में आते हैं क्योंकि उत्तर निश्चित होते हैं और याद करना आसान होता है।
क्या बच्चे को 1 से 50 तक सभी संस्कृत संख्याएँ याद करनी होंगी?
सीबीएसई परीक्षा में आमतौर पर 1 से 20 तक की संख्याएँ सबसे अधिक पूछी जाती हैं। 21 से 50 तक की संख्याएँ नियम समझकर लिखी जा सकती हैं। पाठ की तालिका को रोज़ 5 मिनट पढ़ने से एक सप्ताह में सभी संख्याएँ याद हो जाती हैं।
इस पाठ का संख्यागीत क्या परीक्षा में आता है — क्या इसे रटना पड़ेगा?
संख्यागीत और संख्याप्रसिद्धि दोनों से परीक्षा में प्रश्न आते हैं जैसे “सप्त ऋषियों के नाम लिखें” या “नवग्रहाः कौन हैं।” इन्हें रटने की ज़रूरत नहीं — संख्यागीत को लय में गाकर याद करना सबसे आसान तरीका है।
क्या यह पाठ हिंदी माध्यम के उन बच्चों के लिए कठिन है जिन्होंने पहले कभी संस्कृत नहीं पढ़ी?
नहीं, यह पाठ दीपकम् के सबसे सरल पाठों में से एक है। संख्याएँ याद करना किसी भी भाषा में रटने का काम होता है और संस्कृत की संख्याओं में नियमबद्धता होने से ये जल्दी समझ आ जाती हैं। पाठ में दिया गया संख्यागीत इसे और मज़ेदार बनाता है।
दीपकम् पाठ 5 के अभ्यास करने में कितना समय लगेगा?
यदि संख्याओं की तालिका पहले से याद हो तो पाठ के सातों अभ्यास एक घंटे में पूरे किए जा सकते हैं। संख्यागीत और संख्याप्रसिद्धि को अलग से 15-20 मिनट देना चाहिए। परियोजना कार्य के लिए लूडो बोर्ड भरना बच्चों को खेल की तरह लगता है।
क्या इस पाठ के पीडीएफ और वीडियो समाधान यहाँ मिलेंगे?
हाँ, दीपकम् पाठ 5 के सभी अभ्यास प्रश्नों के हल, शब्दार्थ और संख्याप्रसिद्धि की व्याख्या पीडीएफ में निःशुल्क उपलब्ध है। किसी भी प्रश्न को हल करने में कठिनाई हो तो वीडियो स्पष्टीकरण भी उपलब्ध है।
