कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान अध्याय 3 – वायुमंडल और जलवायु

आज बारिश होने का अनुमान और किसी जगह की जलवायु बताने में क्या अंतर है? ‘समाज की समझ – भारत और उसके आगे’, भाग 1 के अध्याय 3 के प्रश्न-उत्तर इस अंतर को रोज़मर्रा की स्थितियों से समझाते हैं। इन एनसीईआरटी समाधानों में वायुमंडल का संघटन, उसकी परतें, वायुदाब और पवन से जुड़े सवाल हिंदी में समझाए गए हैं। भारतीय मानसून के सवालों में आप देखेंगे कि हवा की दिशा और नमी में बदलाव से अलग-अलग इलाकों में बरसात का समय क्यों बदलता है। तापमान और वर्षा के ग्राफ़, मौसम के अवलोकन और जलवायु परिवर्तन से जुड़े अभ्यास इन बातों को अपने आसपास के उदाहरणों से जोड़ते हैं।

वायुमंडल की परतों, मौसम और मानसून के प्रश्न उत्तर

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भाग 1 के पेज 41 के प्रश्न-उत्तर

पृष्ठ 41 – महत्त्वपूर्ण प्रश्न

1. वायुमंडल का संघटन क्या है?

उत्तर:
शुष्क हवा में लगभग 78% नाइट्रोजन और 21% ऑक्सीजन है। बाकी लगभग 1% में आर्गन, कार्बन डाइऑक्साइड और दूसरी गैसें हैं। हवा में जलवाष्प और धूल के कण भी होते हैं। जलवाष्प की मात्रा जगह और मौसम के साथ बदलती है।

2. वायुमंडल की विभिन्न परतें पृथ्वी को कैसे प्रभावित करती हैं?

उत्तर:

  • क्षोभमंडल में बादल बनते हैं, पवन चलती है और वर्षा होती है।
  • समतापमंडल की ओज़ोन परत सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों का बड़ा भाग सोख लेती है।
  • मध्यमंडल में अधिकतर छोटे उल्कापिंड जल जाते हैं।
  • बाह्य वायुमंडल का आयनमंडल कुछ रेडियो तरंगों को वापस पृथ्वी की ओर मोड़ देता है।
  • बहिर्मंडल में हवा बहुत विरल हो जाती है। वहाँ से वायुमंडल धीरे-धीरे अंतरिक्ष में मिल जाता है।

3. मानसून की क्रियाविधि क्या है?

उत्तर:
गर्मियों में ज़मीन समुद्र से जल्दी गर्म होती है। ज़मीन पर कम दाब बनता है और समुद्र से नमी भरी पवनें आने लगती हैं। भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की ये पवनें जून से सितंबर के बीच बहुत वर्षा लाती हैं। बाद में ज़मीन जल्दी ठंडी हो जाती है और पवन की दिशा बदलती है। उत्तर-पूर्व से चलने वाली पवनें बंगाल की खाड़ी के ऊपर से नमी लेकर तमिलनाडु के तट पर वर्षा करती हैं।

4. कार्बन उत्सर्जन प्रभाव को कैसे कम किया जा सकता है?

उत्तर:
पास की दूरी पैदल या साइकिल से तय करने और लंबी दूरी के लिए बस या मेट्रो लेने से ईंधन कम जलता है। घर में बत्ती-पंखा ज़रूरत पड़ने पर ही चलाने और सौर ऊर्जा अपनाने से उत्सर्जन घटता है। पेड़ों और वनों की रक्षा करना भी ज़रूरी है, क्योंकि पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड सोखते हैं।

पृष्ठ 41 – पाठ के बीच का प्रश्न

जब आप आकाश की ओर देखते हैं तो आपको क्या दिखाई देता है?

उत्तर:
दिन में मुझे नीला आसमान, धूप और कभी-कभी बादल दिखाई देते हैं। रात को चाँद और तारे दिखाई दे सकते हैं।

पृष्ठ 41 – आइए विचार करें

सोचिए कि यदि वायुमंडल न होता तो क्या होता? अपने मित्रों और शिक्षक के साथ अपने विचार साझा कीजिए।

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भाग 1 अध्याय 3 पेज 41 के प्रश्न 1 का चित्र

उत्तर:
साँस लेने के लिए ऑक्सीजन नहीं होती और बारिश भी नहीं होती। पृथ्वी दिन में बहुत गर्म और रात में बहुत ठंडी हो जाती। सूर्य की हानिकारक किरणें सीधे सतह पर पहुँचतीं। ऐसे में हमारे जैसे जीवों का रहना बहुत मुश्किल होता।




पृष्ठ 42 – पुनरावलोकन करें

पौधों के लिए नाइट्रोजन किस प्रकार उपयोगी है? स्मरण कीजिए कि आपने यह अपनी कक्षा 8 की विज्ञान की पाठ्यपुस्तक के अध्याय ‘अदृश्य जीव जगत- हमारी आँखों की क्षमता से परे’ में पढ़ा था।

उत्तर:
पौधों को बढ़ने और प्रोटीन बनाने के लिए नाइट्रोजन चाहिए। वे हवा की नाइट्रोजन सीधे नहीं ले पाते। मिट्टी में कुछ सूक्ष्मजीव उसे ऐसे यौगिकों में बदलते हैं जिन्हें पौधे अपनी जड़ों से ले सकते हैं।

पृष्ठ 45 – मौसम और जलवायु

‘क्या आज वर्षा होगी?’ ‘क्या आज धूप खिली रहेगी और मौसम साफ रहेगा?’

उत्तर:
ये आज के मौसम से जुड़े सवाल हैं। जवाब के लिए मैं अपने इलाके का मौसम पूर्वानुमान देखूँगा। अगर बारिश की संभावना होगी तो स्कूल जाते समय छाता रख लूँगा।

पृष्ठ 47 – आइए विचार करें

आपने देखा होगा कि कभी-कभी पवन इतना तीव्र होता है कि उसके विपरीत चलना कठिन हो जाता है। विचार कीजिए कि अन्य किन परिस्थितियों में तेज पवन ने आपके लिए समस्याएँ उत्पन्न की हैं?

उत्तर:
दिल्ली में धूल भरी आँधी चले तो आँखों में धूल पड़ती है और सड़क साफ़ नहीं दिखती। साइकिल चलाते समय संतुलन बिगड़ सकता है। तेज़ बारिश के साथ हवा चले तो छाता उलट जाता है और पेड़ों के पास से गुज़रना भी ठीक नहीं लगता।

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भाग 1 के पेज 48 के प्रश्न-उत्तर

पृष्ठ 48 – आइए पता लगाएँ

पवन की अन्य श्रेणियों का उनकी गति और सामान्य प्रभावों के आधार पर पता लगाइए और अपने निष्कर्ष कक्षा में साझा कीजिए।

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भाग 1 अध्याय 3 पेज 48 के प्रश्न 1 Table का चित्र

उत्तर:

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भाग 1 अध्याय 3 पेज 48 के प्रश्न 1 के उत्तर का चित्र

पृष्ठ 49 – आइए विश्लेषण करें

स्थानीय समाचार-पत्र से दो सप्ताह का मौसम-विवरण लिखकर उसमें होने वाले परिवर्तनों का अवलोकन कीजिए।

उत्तर:
मैंने दिल्ली के सफदरजंग का 1 से 14 अक्टूबर 2025 तक का मौसम चुना।

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भाग 1 अध्याय 3 पेज 49 के प्रश्न 1 के उत्तर का चित्र

2 से 5 अक्टूबर तक रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर था। 6 अक्टूबर से यह सामान्य से नीचे चला गया। 6 अक्टूबर की बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान भी 26.5°C तक गिर गया। 10 अक्टूबर की रात इन दो हफ़्तों में सामान्य से सबसे ज़्यादा ठंडी रही।

पृष्ठ 50 – आइए विचार करें

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में कुछ रागों को विशेष ऋतुओं से जोड़ा गया है। अपने वरिष्ठों और शिक्षकों की सहायता से पता कीजिए कि कौन-सा राग किस ऋतु से संबंधित हैं।

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भाग 1 अध्याय 3 पेज 50 के प्रश्न 1 का चित्र

उत्तर:

  • वसंत में राग बसंत और राग बहार गाए जाते हैं।
  • वर्षा ऋतु से राग मेघ और मल्हार जुड़े हैं। इनके नाम सुनकर ही मुझे बादलों और बारिश का ध्यान आता है।




कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भाग 1 के पेज 54 के प्रश्न-उत्तर

पृष्ठ 54 – आइए पता लगाएँ

मानसून आपके आस-पास के लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित करता है। अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।

उत्तर:
दिल्ली में मानसून आने पर गर्मी से राहत मिलती है और पार्कों में हरियाली लौट आती है। लेकिन तेज़ बारिश में कुछ सड़कों पर पानी भर जाता है। तब स्कूल पहुँचने में देर लगती है और पैदल चलना भी मुश्किल होता है। दिल्ली के आसपास के किसानों के लिए समय पर बारिश अच्छी है, मगर लगातार भारी बारिश खड़ी फसल को नुकसान पहुँचा सकती है।

पृष्ठ 55 – जलवायु परिवर्तन

ऐसे परिवर्तनों को कम करने के लिए कौन-कौन-से उपाय किए जा सकते हैं?

उत्तर:
हमें कोयला, पेट्रोल और डीज़ल का इस्तेमाल कम करना चाहिए। सौर और पवन ऊर्जा, सार्वजनिक परिवहन और बिजली की बचत इसके आसान रास्ते हैं। वनों को बचाने और कूड़ा कम करने से भी मदद मिलती है।

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भाग 1 के पेज 55 के प्रश्न-उत्तर

पृष्ठ 55 – आइए पता लगाएँ

मेरा कार्बन उत्सर्जन

चरण 1— मेरी दैनिक आदतें
अपने विषय में सबसे उपयुक्त विकल्प पर चिह्न लगाइए।

क. परिवहन
• मैं प्रायः पैदल चलता/चलती हूँ या साइकिल का उपयोग करता/करती हूँ। (न्यून प्रभाव)
• मैं सार्वजनिक परिवहन/साझा वाहन का उपयोग करता/करती हूँ। (मध्यम प्रभाव)
• मैं कम दूरी के लिए भी निजी कार से यात्रा करता/करती हूँ। (उच्च प्रभाव)
• मैं वर्ष में दो बार से अधिक हवाई यात्रा करता हूँ। (अत्यधिक प्रभाव)

ख. विद्युत उपयोग
• मैं सदैव विद्युत उपकरणों (बत्तियाँ, पंखे आदि) का उपयोग न होने पर उन्हें बंद कर देता हूँ। (न्यून प्रभाव)
• मैं कभी-कभी विद्युत उपकरणों को बंद करना भूल जाता/जाती हूँ। (मध्यम प्रभाव)
• मैं प्रायः विद्युत उपकरणों को चालू ही छोड़ देता/देती हूँ। (उच्च प्रभाव)

ग. जल का उपयोग
• मैं जल का उपयोग समझदारी से करता/करती हूँ, जैसे— नहाने के लिए केवल एक बाल्टी जल (निम्न प्रभाव)
• मैं कभी-कभी जल का अपव्यय करता/करती हूँ (नल खुला छोड़ देना/स्नान के लिए अधिक बाल्टियाँ भरना/लंबे समय तक फव्वारे में नहाना)। (मध्यम प्रभाव)
• मैं शायद ही कभी जल बचाने के विषय में सोचता/सोचती हूँ। (उच्च प्रभाव)

घ. अपशिष्ट और प्लास्टिक
• मैं पुनरुपयोग करता/करती हूँ, पुनर्चक्रण करता/करती हूँ और केवल एक ही बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक से बचता/बचती हूँ। (न्यून प्रभाव)
• मैं कभी-कभी एक ही बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक (बोतलें/बैग/स्ट्रॉ) का प्रयोग करता/करती हूँ। (मध्यम प्रभाव)
• मैं प्रायः प्लास्टिक फेंक देता/देती हूँ और पुनर्चक्रण नहीं करता/करती हूँ। (उच्च प्रभाव)
उत्तर:
क. मैं अक्सर बस या मेट्रो लेता हूँ।
ख. कभी-कभी कमरे से निकलते समय पंखा बंद करना भूल जाता हूँ।
ग. नहाने के लिए एक बाल्टी पानी लेता हूँ।
घ. बाहर कभी-कभी प्लास्टिक की बोतल या थैली ले लेता हूँ।

चरण 2— स्वयं को अंक दीजिए
• न्यून प्रभाव विकल्प = 1 अंक
• मध्यम प्रभाव विकल्प = 2 अंक
• उच्च प्रभाव विकल्प = 3 अंक
• अत्यधिक प्रभाव विकल्प = 4
अब अपने कुल अंकों को जोड़िए— ______ अंक
उत्तर:
2 + 2 + 1 + 2 = 7 अंक।

चरण 3— मेरी जलवायु प्रतिज्ञा
उन दो सरल परिवर्तनों पर विचार कीजिए जिन्हें अपनाकर आप अपने अंक कम कर सकते हैं और उन्हें नीचे लिखिए।
उत्तर:
1. कमरे से निकलते समय बत्ती और पंखा बंद करूँगा।
2. स्कूल और बाज़ार जाते समय अपनी पानी की बोतल और कपड़े का थैला रखूँगा।




पृष्ठ 58 – कक्षा में विचार-विमर्श

मानवीय गतिविधियों की तुलना में प्राकृतिक कारक बाढ़ के कारणों के लिए कितने अधिक उत्तरदायी हैं?

उत्तर:
लगातार भारी बारिश और नदियों में उफान बाढ़ के सीधे कारण थे। लेकिन बाढ़ के मैदानों में निर्माण और कमज़ोर तटबंधों ने पानी फैलने पर नुकसान बढ़ाया। ठीक-ठीक अनुपात बताना मुश्किल है, पर दोनों तरह के कारणों का असर साफ़ दिखाई देता है।

क्या आपको लगता है कि बेहतर नियोजन से क्षति को कम किया जा सकता था? यदि हाँ, तो कैसे?

उत्तर:
हाँ। बरसात से पहले तटबंधों की जाँच और मरम्मत, नालों की सफ़ाई और बाढ़ के मैदान में निर्माण पर रोक से नुकसान घट सकता था। समय पर चेतावनी मिलने से परिवार ऊँची जगह या राहत शिविर तक पहुँच सकते थे और पशुओं को भी सुरक्षित ले जा सकते थे।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार बाढ़ प्रबंधन के लिए क्या दिशानिर्देश हैं?

उत्तर:

  • बाढ़ की चेतावनी सुनें और प्रशासन के कहने पर ऊँची, सुरक्षित जगह जाएँ।
  • टॉर्च, दवाइयाँ, ज़रूरी कागज़ और पीने का पानी तैयार रखें।
  • बहते पानी में पैदल या गाड़ी से न उतरें। पानी भरी जगह में बिजली के तारों और उपकरणों से दूर रहें।
  • पानी उतरने के बाद साफ़ पेयजल इस्तेमाल करें और घर लौटने के लिए स्थानीय सूचना का इंतज़ार करें।

आपदा प्रबंधन में विद्यार्थियों/युवाओं की क्या भूमिका हो सकती है?

उत्तर:
हम स्कूल की आपदा मॉक ड्रिल में भाग ले सकते हैं और घर पर बचने के रास्ते तय कर सकते हैं। बाढ़ के समय सही चेतावनी पहुँचाना और छोटे बच्चों व बुज़ुर्गों को सुरक्षित जगह तक पहुँचने में बड़ों की मदद करना उपयोगी है। राहत सामग्री बाँटने में भी शिक्षकों या राहत दल के साथ हाथ बँटा सकते हैं।

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भाग 1 के पेज 59 के प्रश्न-उत्तर

पृष्ठ 59 – प्रश्न और क्रियाकलाप

1. वायुमंडल क्या है? इसके संघटन को एक वृत्त आरेख की सहायता से समझाइए।

उत्तर:
पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए गैसों के आवरण को वायुमंडल कहते हैं। वृत्त में शुष्क हवा का संघटन दिखाया गया है। जलवाष्प और धूल की मात्रा जगह और समय के साथ बदलती है।

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भाग 1 अध्याय 3 पेज 59 के प्रश्न 1 के उत्तर का चित्र




2. वायुमंडल की संरचना का एक नामांकित आरेख बनाइए।

उत्तर:

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भाग 1 अध्याय 3 पेज 59 के प्रश्न 2 के उत्तर का चित्र

3. भारत की चार मुख्य ऋतुएँ कौन-सी हैं?

उत्तर:

  1. शीत ऋतु — दिसंबर से अप्रैल की शुरुआत तक।
  2. ग्रीष्म ऋतु — अप्रैल से जून तक।
  3. वर्षा ऋतु (दक्षिण-पश्चिम मानसून) — जून से सितंबर तक।
  4. पश्च-मानसून ऋतु (लौटता मानसून) — अक्टूबर से दिसंबर तक।

इनके शुरू और खत्म होने का समय हर जगह बिल्कुल एक जैसा नहीं होता।

4. आप वायुमंडलीय दाब का अनुभव क्यों नहीं करते हैं?

उत्तर:
हवा शरीर पर चारों ओर से दबाव डालती है। शरीर के भीतर का दबाव बाहर के दबाव को संतुलित करता है, इसलिए सामान्य हालत में हमें यह महसूस नहीं होता। ऊँचाई तेज़ी से बदलने पर कानों में दबाव महसूस हो सकता है।

5. वायुमंडल की किस परत में वायुयान उड़ते हैं और क्यों?

उत्तर:
बहुत-से जेट विमान समतापमंडल के निचले भाग के पास उड़ते हैं। वहाँ हवा ज़्यादा स्थिर होती है। ज़्यादातर बादल और आँधी-तूफ़ान नीचे क्षोभमंडल में होते हैं, इसलिए ऊपर उड़ान अपेक्षाकृत आराम से होती है।

6. निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-

अ. क्षोभमंडल और समतापमंडल
ब. दक्षिण-पश्चिम मानसून और उत्तर पूर्व मानसून
उत्तर:

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भाग 1 अध्याय 3 पेज 59 के प्रश्न 6 के उत्तर का चित्र




7. स्वयं कीजिए— सारणी 3.3 में 10 प्रतिनिधि केंद्रों के औसत मासिक तापमान और वर्षा की मात्रा दी गई है। इन आँकड़ों का स्वयं अध्ययन कीजिए और इन्हें ‘तापमान और वर्षा’ के लेखाचित्रों (ग्राफ) में बदलिए। दृश्य रूपों से आपको उनकी समानताओं और भिन्नताओं को एक दृष्टि में समझने में सहायता मिलेगी। ऐसा एक लेखाचित्र (चित्र 3.14) पहले से ही तैयार है। इसे ध्यान से देखिए क्या आप हमारी विविध जलवायु स्थितियों के बारे में कुछ सामान्य निष्कर्ष निकाल सकते हैं।

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भाग 1 अध्याय 3 पेज 60 के प्रश्न 7 Table का चित्र
कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भाग 1 अध्याय 3 पेज 61 के प्रश्न 7 का चित्र

उत्तर:

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भाग 1 अध्याय 3 पेज 59 के प्रश्न 7 के उत्तर का चित्र
कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भाग 1 अध्याय 3 पेज 59 के प्रश्न 7 के उत्तर का चित्र 2

जहाँ सारणी में वर्षा की मात्रा नहीं लिखी थी, वहाँ मैंने ग्राफ़ में ‘–’ रखा है।

  • मुंबई, दिल्ली और नागपुर में बरसात का बड़ा हिस्सा जून से सितंबर के बीच होता है। चेन्नई में सबसे ऊँचे वर्षा के स्तंभ अक्टूबर और नवंबर के हैं।
  • तिरुवनंतपुरम में तापमान की रेखा लगभग समतल है। दिल्ली और जोधपुर में गर्मी-सर्दी का अंतर बड़ा है। लेह में जनवरी का तापमान शून्य से भी काफ़ी नीचे है।

7.1. अब सारणी 3.3 को पुनः देखिए। 10 केंद्रों को भूमध्य रेखा से उनकी दूरी के अनुसार पुनः व्यवस्थित कीजिए।

उत्तर:
सबसे पास से सबसे दूर का क्रम है-

  1. तिरुवनंतपुरम — 8°29′ उत्तर
  2. बेंगलुरु — 12°58′ उत्तर
  3. चेन्नई — 13°4′ उत्तर
  4. मुंबई — 19° उत्तर
  5. नागपुर — 21°9′ उत्तर
  6. कोलकाता — 22°34′ उत्तर
  7. शिलांग — 24°34′ उत्तर
  8. जोधपुर — 26°18′ उत्तर
  9. दिल्ली — 29° उत्तर
  10. लेह — 34° उत्तर

7.2. पता लगाइए-

अ. सबसे चरम जलवायु वाले दो केंद्र
ब. प्रत्यावर्ती मानसून से प्रभावित दो केंद्र
स. (i) फरवरी (ii) जून माह में दो सबसे गर्म केंद्र
उत्तर:
अ. लेह और जोधपुर। सबसे गर्म और सबसे ठंडे महीने के औसत तापमान का अंतर लेह में 25.7°C और जोधपुर में 19.0°C है। दिल्ली का अंतर 18.9°C है, जो जोधपुर के बहुत करीब है।
ब. चेन्नई और तिरुवनंतपुरम। दोनों में अक्टूबर और नवंबर में अच्छी वर्षा होती है।
स. (i) फरवरी — तिरुवनंतपुरम (27.3°C) और चेन्नई (25.7°C)। (ii) जून — जोधपुर (33.9°C) और दिल्ली (33.3°C)।

7.3. अब पता लगाइए-

अ. शिलांग में कोलकाता से अधिक वर्षा क्यों होती है?
ब. दिल्ली में जोधपुर से अधिक वर्षा क्यों होती है?
उत्तर:
अ. बंगाल की खाड़ी से आई नम हवा मेघालय की पहाड़ियों से टकराकर ऊपर उठती है। ऊपर जाकर हवा ठंडी होती है और वर्षा होती है। कोलकाता मैदानी इलाके में है, इसलिए वहाँ पहाड़ियों वाला असर नहीं पड़ता।
ब. बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवा पश्चिम की ओर बढ़ते-बढ़ते नमी खोती जाती है। जोधपुर दिल्ली से अधिक पश्चिम में है। अरब सागर की मानसूनी पवनों के लगभग समानांतर अरावली की दिशा होने से जोधपुर के इलाके में पर्वतीय वर्षा भी कम होती है।

7.4. अब सोचिए, क्यों-

अ. तिरुवनंतपुरम की जलवायु सम है?
ब. चेन्नई में वर्षा अधिकतर तब होती है जब देश के अधिकांश भागों में मानसून समाप्त हो चुका होता है?
स. लेह में लगभग पूरे वर्ष मध्यम वर्षा होती है?
उत्तर:
अ. तिरुवनंतपुरम समुद्र के पास और भूमध्य रेखा के काफ़ी करीब है। समुद्र धीरे गर्म और धीरे ठंडा होता है, इसलिए वहाँ महीनों के तापमान में बहुत कम फर्क पड़ता है।
ब. अक्टूबर-नवंबर में उत्तर-पूर्वी पवनें बंगाल की खाड़ी पार करके नमी लेती हैं। ये पवनें चेन्नई और आसपास के तट पर वर्षा करती हैं। तब देश के अधिकतर हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून जा चुका होता है।
स. लेह में अधिकतर महीनों में थोड़ी-सी ही वर्षा या हिमपात होता है। पूरे वर्ष का कुल आँकड़ा केवल 8.5 सेमी है। लेह हिमालय के वर्षाछाया क्षेत्र में है, इसलिए वहाँ बहुत कम नमी पहुँचती है।

7.5. इन भिन्नताओं के बावजूद क्या आप कोई ठोस प्रमाण देख सकते हैं जिससे यह निष्कर्ष निकाला जा सके कि मानसून पूरे देश की समग्र जलवायु एकता में योगदान देने वाला एक मजबूत ढाँचा प्रदान करता है?

उत्तर:
हाँ। मुंबई, नागपुर, दिल्ली और शिलांग एक-दूसरे से दूर हैं, फिर भी इन सभी की अधिकतर वर्षा जून से सितंबर के बीच होती है। चेन्नई में अधिक बारिश लौटते मानसून में होती है। वर्षा की मात्रा और समय अलग हैं, लेकिन इन जगहों में बारिश का चक्र मानसूनी पवनों के बदलने से जुड़ा है।

8. भारत के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के निवासियों के घरों तथा वस्त्रों के चित्रों का संग्रह कीजिए। परीक्षण कीजिए कि क्या ये उन क्षेत्रों की जलवायु परिस्थितियों या धरातलीय बनावट के साथ कोई संबंध दर्शाते हैं।

उत्तर:

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान भाग 1 अध्याय 3 पेज 61 के प्रश्न 8 के उत्तर का चित्र
  1. राजस्थान — गर्म और शुष्क इलाके में मोटी दीवारें दिन की गर्मी को घर के अंदर पहुँचने से रोकती हैं। ढीले सूती कपड़े धूप और गर्मी में आराम देते हैं।
  2. असम — बाढ़ वाले इलाकों में खंभों पर बने घर का फ़र्श ज़मीन से ऊपर रहता है। ढलानदार छत से बारिश का पानी जल्दी बह जाता है। उमस के मौसम में हल्के सूती वस्त्र सुविधाजनक रहते हैं।

वर्षा के ग्राफ़ से मानसून समझें

मासिक वर्षा के ग्राफ़ को पढ़ते समय पहले महीनों के नाम और वर्षा की इकाई देखें। फिर सबसे ऊँचे स्तंभ का महीना पहचानें। दिल्ली और चेन्नई के ग्राफ़ साथ रखकर देखें कि दोनों शहरों में ज़्यादा वर्षा एक ही समय होती है या अलग महीनों में। उसका कारण लिखने के लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून और उत्तर-पूर्वी मानसूनी पवनों से मिलने वाली नमी पर ध्यान दें। ऐसी तुलना में उत्तर में दो शहरों के नाम, उनके बरसात वाले महीने और उनके बीच अंतर का कारण लिखना उपयोगी है। तापमान के ग्राफ़ पर भी यही तरीका अपनाएँ और सबसे गर्म महीना पहचानें। कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान की अध्यायवार सामग्री पर अपनी पुस्तक मिलाकर भूगोल के दूसरे प्रश्नों की दोहराई जारी रखें।




मौसम की जानकारी को विज्ञान और गणित से जोड़ें

मौसम को समझने के लिए अपने शहर का तापमान रोज़ एक ही समय पर लिखें। साथ में बादल, बारिश या तेज़ हवा का छोटा-सा विवरण जोड़ें। कुछ दिनों बाद सबसे अधिक और सबसे कम तापमान के बीच का अंतर निकालें। यह अभ्यास बताता है कि मौसम थोड़े समय में कैसे बदलता है। किसी जगह की जलवायु समझने के लिए लंबे समय के औसत देखे जाते हैं। अगर वायुमंडल, जलवाष्प या बादल बनने की प्रक्रिया में कोई बात अटकती है, तो उसे विज्ञान में फिर से पढ़ें। तापमान की रेखा और वर्षा के स्तंभ ठीक से पढ़ने के लिए गणित का ग्राफ़ अभ्यास काम आएगा। इन विषयों के लिए कक्षा और विषय के अनुसार एनसीईआरटी समाधान हिंदी या अंग्रेज़ी माध्यम में देखें।