कक्षा 9 गणित अध्याय 6 एनसीईआरटी समाधान – रेखाएँ और कोण

कक्षा 9 गणित अध्याय 6 रेखाएँ और कोण एनसीईआरटी समाधान एक्सरसाइज प्रश्नावली 6.1 और 6.2 के हल पीडीएफ और विडियो के रूप सीबीएसई सत्र 2023-24 के लिए मुफ्त डाउनलोड करें। ये समाधान यूपी और एमपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी हैं। अन्य राजकीय बोर्ड जो कक्षा 9 गणित एनसीईआरटी किताब 2023-24 का प्रयोग कर रहें हैं वे भी इन समाधानों का लाभ निशुल्क उठा सकते हैं। कक्षा 9 गणित एक्सर्साइज़ 6.1 और 6.2 के हल परीक्षा के प्रत्येक अभ्यास व्यायाम में मदद करते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 गणित अध्याय 6

नवीं कक्षा गणित अध्याय 6 के बारे में

इस अध्याय में हम संरेख व असंरेख बिन्दुओं, कोण, कोण को बनाने वाली भुजाएँ और उसके शीर्ष पर आधारित प्रश्न करेंगे। अध्याय में विभिन्न प्रकार के कोणों, जैसे न्यून कोण, समकोण, अधिक कोण, ऋजु कोण और प्रतिवर्ती कोण, का ज्ञान भी जरूरी है। क्योंकि कक्षा 9 गणित के अध्याय 6 में इनका बहुतायत प्रयोग हुआ है। पूरक और संपूरक कोणों के साथ साथ हमें आसन्न कोणों का ज्ञान भी होना चाहिए। 9वीं कक्षा गणित के अध्याय 6 में रखिक युग्म और शीर्षाभिमुख कोणों पर आधारित कई प्रश्न दिए गए हैं। यदि किसी प्रश्न में कोई परेशानी हो तो प्रश्न मंच पर आकार अपना सवाल पूंछें। यहाँ पर आप और विद्यार्थियों द्वारा पूंछे प्रश्नों में भी सहयोग करके उनकी मदद कर सकते हैं।

कक्षा 9 गणित अध्याय 6 प्रश्नावली 6.1 समाधान विडियो

कक्षा 9 गणित अध्याय 6 की प्रश्नावली 6.1 और 6.2 के हल

कक्षा 9 गणित प्रश्नावली 6.1 (एक्सर्साइज़ 6.1) में कुल छः प्रश्न हैं। सभी प्रश्न सरल हैं और शीर्षाभिमुख कोणों और रैखिक युग्म पर आधारित हैं। प्रश्नावली 6.1 के प्रश्न संख्या 5 में अधिक अभ्यास की आवश्यकता पड़ती है। 9वीं गणित प्रश्नावली 6.2 समांतर रेखाओं और तिर्यक रेखा के गुणधर्मों पर आधारित है। इसमें भी छः प्रश्न हैं और ये प्रश्न समांतर रेखाओं के अंतःकोणों और बाह्य कोणों के गुणों पर आधारित हैं। प्रश्न संख्या 6 का अभ्यास करते समय हमें परावर्तन के गुणधर्मों का भी ध्यान रखना है। त्रिभुज कोण योग गुण पर आधारित कक्षा 9 गणित की प्रश्नावली 6.3 अब पाठ्यक्रम में नहीं है। ऑफलाइन पढ़ने के लिए कक्षा 9 गणित ऑफलाइन ऐप का प्रयोग करें जो प्ले स्टोर पर निशुल्क उपलब्ध है।

कक्षा 9 गणित अध्याय 6 प्रश्नावली 6.2 समाधान विडियो
कक्षा 9 गणित अध्याय 6 में कितनी प्रश्नावली हैं और इसके महत्वपूर्ण प्रश्न कौन कौन से हैं?

नवीं कक्षा गणित के अध्याय 6 में कुल 2 प्रश्नावलियाँ अभ्यास के लिए दी गई हैं। प्रश्नावली 6.1 में प्रश्न संख्या 5 और 6, प्रश्नावली 6.2 में प्रश्न संख्या 5 अधिक महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि ये प्रश्न स्कूल की कक्षा परीक्षाओं, तिमाही, छमाही या वार्षिक परीक्षा में अक्सर पूंछे जाते हैं।

परीक्षा की दृष्टि से, कक्षा 9 गणित के अध्याय 6 में कौन कौन से उदाहरण महत्वपूर्ण हैं।

कक्षा 9 के अध्याय 6 में दिए गए उदाहरणों में से उदाहरण 2, 5 और 7 अधिक महत्वपूर्ण हैं। इन तीनों उदाहरणों में अधिक अभ्यास की भी आवश्यकता होती है। इन प्रश्नों को एनसीईआरटी किताब में दिए गए तरीके से या अलग तरीके से भी किया जा सकता है अर्थात इन प्रश्नों को करने के एक से अधिक तरीके हैं।

9वीं कक्षा के अध्याय 6 रेखाएँ और कोण को अच्छी तरह से अभ्यास करने में कितना समय समान्यतः लग जाता है?

नवीं कक्षा के अध्याय में कुल 2 प्रश्नावली हैं और प्रत्येक प्रश्नावली में छः-छः प्रश्न हैं। यदि हम प्रतिदिन एक से डेढ़ घंटे अभ्यास करें तो अध्याय 6 को हम तीन या चार दिन में उदाहरण सहित कर सकते हैं।