कक्षा 8 गणित अध्याय 2 एनसीईआरटी समाधान – एक चर वाले रैखिक समीकरण

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित अध्याय 2 एक चर वाले रैखिक समीकरण की एक्सरसाइज प्रश्नावली 2.1 तथा प्रश्नावली 2.2 के सभी प्रश्न उत्तर हल सहित यहाँ से प्राप्त करें। विद्यार्थियों की मदद के लिए सभी प्रश्नों को आसान भाषा में हल किया है ताकि प्रत्येक छात्र इसे समझ सके। 8वीं गणित के अध्याय 2 के सभी सवाल जवाब शैक्षणिक सत्र 2023-24 के अनुसार बनाए गए हैं। यदि किसी विद्यार्थी को कोई त्रुटि मिलती है तो हमें अवश्य बताएँ ताकि हम उसे दूर कर सकें। आठवीं कक्षा गणित के समाधान तिवारी अकादमी कक्षा 8 गणित ऐप से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

कक्षा 8 गणित अध्याय 2 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 8 गणित अध्याय 2 पर बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न उत्तर

Q1

एक पद को समीकरण के एक पक्ष से दूसरे पक्ष में ले जाना कहलाता है:

[A]. स्थानापन्न
[B]. सहचारिता
[C]. वितरणता
[D]. क्रम विनिमेयता
Q2

एक चर वाले रैखिक समीकरण में होता है:

[A]. एक चर वाला केवल एक पद
[B]. घातांक 1 के साथ केवल एक चर
[C]. केवल अचर पद
[D]. किसी भी घातांक के साथ केवल एक चर
Q3

एक चर वाली रैखिक समीकरण का होता है/के होते हैं:

[A]. केवल एक हल
[B]. कोई हल नहीं
[C]. दो से अधिक हल
[D]. दो हल
Q4

7 के तीन क्रमागत गुणजों का योग 357 है। तब, इनमें सबसे छोटा गुणज है:

[A]. 112
[B]. 126
[C]. 119
[D]. 116

रखिक समीकरण के गुणधर्म

एक बीजीय समीकरण चरों से संबद्ध एक समिका होती है। इसमें एक समता का चिन्ह होता है। समता चिन्ह के बायीं ओर का व्यंजक वाम पक्ष कहलाता है तथा समता चिन्ह के दायीं ओर का व्यंजक दक्षिण पक्ष कहलाता है। किसी समीकरण में, चरों के कुछ विशिष्ट मानों के लिए, बायाँ पक्ष और दायाँ पक्ष के व्यंजकों के मान बराबर होते हैं। चरों के ये मान उस समीकरण के हल कहलाते हैं। किसी समीकरण में चरों के घातांक अनिवार्यत: ऋणेतर पूर्णांक होते हैं। वे समीकरण जिनमें समीकरण को बनाने वाले व्यंजकों में केवल एक चर हो तथा समीकरण में उस चर का अधिकतम घातांक 1 हो, एक चर वाला रैखिक समीकरण कहलाता है। एक रैखिक समीकरण में, समता चिन्ह के दोनों पक्षों में रैखिक व्यंजक हो सकते हैं। किसी समीकरण को हल करने के लिए हम उस समीकरण के दोनों पक्षों में एक ही गणितीय संक्रिया करते हैं, जिससे वाम पक्ष तथा दक्षिण पक्ष के मध्य संतुलन भंग न हो। ख किसी समीकरण में, पदों को समीकरण के एक पक्ष से दूसरे पक्ष में स्थानांतरित किया जा सकता है।

8वीं गणित पाठ 2 पर आधारित रिक्त स्थानों को भरिए:
    1. एक चर वाली एक रैखिक समीकरण में, उस चर का ______ ऋणेतर पूर्णांकीय घातांक 1 होता है।
    2. चर का वह मान, जिससे एक समीकरण के दोनों पक्ष बराबर हो जाएँ, उस समीकरण का ______ कहलाता है।
    3. समीकरण के एक पद को दूसरे पक्ष में उसका ______ बदलकर स्थानांतरित किया जा सकता है।
    4. जब किसी संख्या को 8 से भाग दिया जाता है, तो परिणाम -3 प्राप्त होता है। वह संख्या ______ है।
    5. 18 वर्ष बाद, स्वर्णिम अपनी वर्तमान आयु की चार गुनी आयु की होगी। उसकी वर्तमान आयु ______ है।

उत्तर:

    1. अधिकतम
    2. हल
    3. चिह्न
    4. -24
    5. 6 वर्ष

शिक्षा से संबंधित किसी भी सहायता के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। फोन नंबर वैबसाइट पर उपलब्ध हैं। आप हमें मैसेज या व्हाट्सऐप के जरिए भी अपना संदेश भेज सकते हैं।