कक्षा 6 भूगोल अध्याय 6 एनसीईआरटी समाधान – हमारा देश: भारत

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल अध्याय 6 हमारा देश: भारत के प्रश्न उत्तर, रिक्त स्थानों की पूर्ति, मिलान करना आदि सभी प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थी यहाँ से मुफ़्त में प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल का पाठ 6 भारत के प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करता है। इस अध्याय का पूरा विविरण विडियो और पीडीएफ के माध्यम से तिवारी अकादमी वेबसाइट और ऐप से प्राप्त किया जा सकता है। किसी भी समाधान को प्राप्त करने के लिए लॉग इन अथवा पंजीकरण की कोई आवश्यकता नहीं है।

कक्षा 6 भूगोल अध्याय 6 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 6 के लिए निशुल्क ऐप

iconicon

हमारा देश: भारत

भारत एक बहुत बड़े भौगोलिक विस्तार वाला देश है। उत्तर में यह हिमालय के ऊँचे शिखरों से घिरा है। पश्चिम में अरब सागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण में हिंद महासागर भारतीय प्रायद्वीप के तटों पर लहराते हैं। भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किमी. है। उत्तर में लद्‌दाख से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक इसका विस्तार लगभग 3,200 किमी. है तथा पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में कच्छ तक इसका विस्तार लगभग 2,900 किमी. तक है।

विश्व के मानचित्र में भारत की है भौगोलिक स्थिति क्या है?

भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। कर्क रेखा ( 23⁰30’ उ. ) देश के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है। दक्षिण से उत्तर की ओर भारत की मुख्य भूमि का विस्तार 8⁰4’ उ. तथा 37⁰6’ उ. अक्षांशों के बीच है। पश्चिम से लेकर पूर्व तक भारत का विस्तार 68⁰7’ पू. तथा 97⁰25’ पू. देशांतरों के बीच है।

भारत का मानक समय किस प्रकार निर्धारित किया गया है?

प्रत्येक 1⁰ देशांतर के लिए स्थानीय समय में 4 मिनट का अंतर होता है। पश्चिम में गुजरात की अपेक्षा पूर्व के अरुणाचल प्रदेश में सूर्योदय लगभग दो घंटे पहले होता है। 82⁰30’ पू. देशांतर के स्थानीय समय को भारत का मानक समय माना गया है। इस याम्योत्तर को भारत का मानक याम्योत्तर भी कहा जाता है।

भारत का भौतिक विभाजन

भारत को बनावट के आधार पर निम्नलिखित भागों में बाँट सकते हैं: जैसे- पर्वत, पठार, मैदान, तट तथा द्वीपसमूह। उत्तर में बर्फ से ढका हिमालय संतरी का कार्य करता है। हिमालय के दक्षिण में भारत का उत्तरी मैदान स्थित हैं। ये मैदान समतल तथा सपाट हैं। ये मैदान सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र तथा इनकी सहायक नदियों के द्वारा लाए गए जलोढ़ निक्षेपों से बने हैं। भारत के पश्चिमी भाग में महामरुस्थल स्थित है। यह शुष्क, गर्म तथा रेतीला स्थल है। यहाँ वनस्पति की मात्रा बहुत कम है। उत्तरी मैदानों के दक्षिण में प्रायद्वीपीय पठार स्थित है। इसकी आकृति त्रिभुजाकार है। इसका धरातल काफी उँचा-नीचा है। इस क्षेत्र में बहुत-सी पहाड़ी शृंखलाएँ तथा घाटियाँ स्थित हैं। इसके उत्तर-पश्चिम में अरावली पर्वत शृंखला स्थित है, जो विश्व की सबसे पुरानी पर्वत शृंखला है। विंध्य एवं सतपुड़ा भी महत्त्वपूर्ण शृंखलाएँ हैं।

प्रवाल द्वीप किसे कहते हैं?

प्रवाल छोटे समुद्री जंतुओं के कंकाल हैं जिसे पॉलिप कहा जाता है। जब जीवित पॉलिप मरते हैं तब उनका कंकाल बच जाता है। अन्य पॉलिप की वृद्धि इन ठोस कंकालों के ऊपर होती है, जो बढ़ते-बढ़ते काफी ऊँचे होते जाते हैं तथा इस प्रकार प्रवाल द्वीपों का निर्माण करते हैं।

डेल्टा किसे कहते हैं?

नदियाँ जहां पर समुद्र में मिलती हैं उसे डेल्टा कहते हैं। महानदी, गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं। ये नदियाँ अपने मुहाने पर उपजाऊ डेल्टा का निर्माण करती हैं। बंगाल की खाड़ी में गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदियों के मुहाने पर सुंदरबन डेल्टा स्थित है।

भारत में कौन से द्वीपसमूह हैं?

भारत में दो द्वीपसमूह हैं। लक्षद्वीप द्वीपसमूह अरब सागर में स्थित हैं। ये केरल के तट से कुछ दूर स्थित प्रवाल द्वीप हैं। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह भारत से दक्षिण-पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी में स्थित हैं।

कक्षा 6 भूगोल अध्याय 6 हमारा देश: भारत
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल अध्याय 6
कक्षा 6 भूगोल अध्याय 6