कक्षा 6 गणित अध्याय 5 एनसीईआरटी समाधान – प्रारंभिक आकारों को समझना

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित अध्याय 5 प्रारंभिक आकारों को समझना की प्रश्नावली (एक्सरसाइज) 5.1, 5.2, 5.3, 5.4, 5.5, 5.6, 5.7 और 5.8 के प्रश्नों के हल हिन्दी माध्यम में यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 6 गणित के ये सभी समाधान निशुल्क हैं और किसी प्रकार के लॉगिन अथवा पंजीकरण की भी कोई अवश्यकता नहीं है। वर्ग 6 गणित पाठ 5 के सभी प्रश्न शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए संशोधित किए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर को पुनः सरल विधि से बनाया गया है। 6वीं कक्षा गणित के ये समाधान कोई भी विद्यार्थी आसानी से समझ सकता है। मोबाइल में पढ़ने के लिए कक्षा 6 गणित समाधान ऐप डाउनलोड करें।

कक्षा 6 गणित अध्याय 5 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 6 गणित अध्याय 5 पर बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न उत्तर

Q1

एक त्रिभुज के विकर्णों की संख्या है:

[A]. 0
[B]. 1
[C]. 2
[D]. 3
Q2

एक सप्तभुज के विकर्णों की संख्या है:

[A]. 7
[B]. 14
[C]. 21
[D]. 42
Q3

यदि एक साइकिल के पहिए में 48 तीलियाँ हों, तो दो क्रमागत तीलियों के बीच का कोण है:

[A]. 1.5
[B]. 3.5
[C]. 5.5
[D]. 7.5

ज्यामितीय आकारों की माप

रेखाखंडों का मापना
रेखाखंड एक रेखा का एक निश्चित भाग होता है। इससे रेखाखंड को मापना संभव हो जाता है। प्रत्येक रेखाखंड का यह माप एक अद्वितीय संख्या है, जो उसकी लंबाई कहलाती है।
समकोण
जब किन्ही दो किरणों के मध्य झुकाव (कोण) 90 अंश होता है बनने वाले इस कोण को समकोण कहते है। उदाहरण के लिए जब घड़ी की घंटे की सुई 3 पर हो और मिनट की सुई 12 पर हो तो दोनों के बीच 90⁰ का कोण होता है जिसे समकोण भी कहते हैं।

ऋजुकोण
जिस कोण की माप 180° के बराबर हैं उसे ऋजुकोण कहते हैं।
न्यूनकोण
90 डिग्री (90°) से छोटे कोण को न्यूनकोण कहते है।
अधिक कोण
यदि कोई कोण एक समकोण से बड़ा और एक ऋजुकोण से छोटा है, तो वह एक अधिक कोण कहलाता है।

प्रतिवर्ती कोण
एक प्रतिवर्ती कोण एक ऋजुकोण से बड़ा होता है और एक संपूर्ण कोण से छोटा होता है।
कोण का माप
किसी कोण की माप को डिगरी (अंश माप) कहते हैं। एक संपूर्ण घूर्णन को 360 बराबर भागों में विभाजित किया जाता है। प्रत्येक भाग एक अंश कहलाता है। हम तीन सौ साठ अंश कहने के लिए 360⁰ लिखते हैं।

भुजाओं के आधार पर त्रिभुजों का नामकरण
    1. विषमबाहु त्रिभुज: एक त्रिभुज जिसकी तीनों भुजाएँ बराबर नहीं हों, विषमबाहु त्रिभुज कहलाता है।
    2. समद्विबाहु त्रिभुज: एक त्रिभुज जिसकी दो भुजाएँ बराबर हों, एक समद्विबाहु त्रिभुज कहलाता है।
    3. समबाहु त्रिभुज: त्रिभुज जिसकी तीनों भुजाएँ बराबर हों, समबाहु त्रिभुज कहलाता है।
कोणों के आधार पर त्रिभुजों का नामकरण
    1. न्यूनकोण त्रिभुज: यदि त्रिभुज का प्रत्येक कोण 90⁰ से कम हो, तो वह एक न्यूनकोण त्रिभुज कहलाता है।
    2. समकोण त्रिभुज: यदि इसका कोई कोण समकोण हो, तो वह त्रिभुज एक समकोण त्रिभुज कहलाता है।
    3. अधिक कोण त्रिभुज: यदि इसका कोई कोण 90⁰ से अधिक हो, तो वह त्रिभुज एक अधिक कोण त्रिभुज कहलाता है।

कक्षा 6 गणित अध्याय 5 के मुख्य प्रश्नों के हल

एक घड़ी की सुई कहाँ रुक जाएगी, यदि वह 12 से प्रारंभ करे और घड़ी की दिशा में 1/2 घूर्णन करे?

6 पर

घड़ी की घंटे वाली सुई कहाँ रुकेगी, यदि वह प्रारंभ करे 6 से और 1 समकोण घूम जाए?

9 पर

आप किस दिशा में देख रहे होंगे यदि आप प्रारंभ में पूर्व की ओर देख रहे हों और घड़ी की दिशा में 1/2 घूर्णन करें?

पश्चिम

आप कितने समकोण घूम जाएँगे, यदि आप प्रारंभ में पश्चिम की ओर देख रहे हों और पश्चिम की ओर घूम जाएँ?

चार समकोण

घड़ी की घंटे की सुई द्वारा घुमे गए समकोणों की संख्या ज्ञात कीजिए, जब वह 3 से 6 तक पहुँचती है।

एक समकोण

कुछ विशेष प्रकार के चतुर्भुज
    1. आयत: यह चतुर्भुज एक आयत है। आयत का एक और गुण जो आप स्पष्ट रूप से यहाँ देख सकते हैं कि इसकी सम्मुख भुजाएँ बराबर होती हैं।
    2. वर्ग: चार भुजाओं से घिरी बंद आकृति जिसकी चारों भुजाएं बराबर हों तथा चारों कोण समकोण यानी 90 डिग्री के हों, ऐसी आकृति को वर्ग कहा जाता है।
    3. समान्तर चतुर्भुज: ऐसी चतुर्भुजीय आकृति जिसमें आमने सामने की भुजाएं समान्तर होती हैं तो वह चतुर्भुज समान्तर चतुर्भुज कहलता है।
    4. समचतुर्भुज: ऐसा समचतुर्भुज जिसकी चारों भुजाएं बराबर हों विपरीत कोण बराबर हों तथा विकर्ण बराबर नहीं होते हैं।
    5. समलम्ब: जिस चतुर्भुज की सम्मुख भुजाओं का केवल एक युग्म समान्तर होता है, समलम्ब चतुर्भुज कहलाता है।
    6. त्रिविमीय आकार: त्रिविमीय आकार में गोला, शंकु, बेलन, घन, घनाभ तथा पिरामिड आदि आकृतियाँ आती हैं।