कक्षा 6 गणित अध्याय 2 एनसीईआरटी समाधान – पूर्ण संख्याएँ

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित अध्याय 2 पूर्ण संख्याएँ की प्रश्नावली (एक्सरसाइज) 2.1 के हल अंग्रेजी तथा हिंदी मीडियम में सीबीएसई सत्र 2023-24 के लिए नीचे दिए गए हैं। 6ठी कक्षा के विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2023-24 के पाठ्यक्रम के अनुसार बने इस समाधान को मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं। पाठ 2 के प्रत्येक व्यायाम को सरल भाषा में विस्तार से समझाया गया गया है ताकि वर्ग 6 गणित के छात्रों को इसे समझने में कोई परेशानी न हो। जो विद्यार्थी मोबाइल के माध्यम से पढ़ते हैं वे प्ले स्टोर से कक्षा 6 गणित हिंदी मीडियम समाधान ऐप डाउनलोड करके ऑफलाइन पढ़ सकते हैं।

कक्षा 6 गणित अध्याय 2 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 6 गणित अध्याय 2 पर बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न उत्तर

Q1

38 तथा 68 के बीच पूर्ण संख्याओं की संख्या है:

[A]. 28
[B]. 29
[C]. 30
[D]. 31
Q2

999 की पूर्ववर्ती तथा परवर्ती संख्याओं का गुणनफल सदैव होता है:

[A]. 1998
[B]. 999000
[C]. 998000
[D]. 989000
Q3

किसी शून्येत्तर पूर्ण संख्या व उसके परवर्ती संख्या का गुणनफल सदैव होता है:

[A]. एक अभाज्य संख्या
[B]. एक विसम संख्या
[C]. 3 से विभाज्य
[D]. एक सम संख्या
Q4

एक पूर्ण संख्या 25 में जोड़ी जाती है तथा वही संख्या फिर 25 से घटाई जाती है। इस प्रकार दोनों संख्याओं का योग होगा:

[A]. 0
[B]. 50
[C]. 25
[D]. 75

पूर्ण संख्याएँ तथा उनके गुण

पूर्ण संख्या प्राकृत संख्याएं 0 के साथ मिलकर पूर्ण संख्याओं का संग्रह बनाती है। जैसे: 0, 1, 2, 3, …… आदि।
पूर्ण संख्याओं के गुण
पूर्ण संख्या योग तथा गुणन के अंतगर्त संवृत होती है। अर्थात किन्ही दो पूर्ण संख्याओं को जोड़ने या गुना करने पर प्राप्त परिणाम भी एक पूर्ण संख्या होगी। तथा पूर्ण संख्याएं व्यकलन (घटाने) तथा विभाजन के अंतर्गत संवृत नहीं होती है। अर्थात किन्ही दो पूर्ण संख्याओं को घटाने तथा विभाजन करने पर आवश्यक नहीं है कि परिणाम एक पूर्णांक हो।
उदाहरण:

    • (i) 3 + 7 = 10 (पूर्णांक)
    • (ii) 2 x 9 = 18 (पूर्णांक)
    • (iii) 8 – 4 = -4 (पूर्णांक नहीं है)
    • (iv) 5 ÷ 2 = 2.5 (पूर्णांक नहीं है)

कक्षा 6 गणित अध्याय 2 के अतिरिक्त प्रश्नों के हल

निम्नलिखित चार संख्याओं का योग ज्ञात कीजिये: (i) 32 की परवर्ती संख्या (ii) 49 की पूर्ववर्ती संख्या (iii) 56 की पूर्ववर्ती की पूर्ववर्ती संख्या (iv) 67 की परवर्ती की परवर्ती संख्या

(i) 32 की परवर्ती संख्या 33
(ii) 49 की पूर्ववर्ती संख्या 48
(iii) 56 की पूर्ववर्ती की पूर्ववर्ती संख्या 54
(iv) 67 की परवर्ती की परवर्ती संख्या 69
चारों संख्याओं का योग
33 + 48 + 54 + 69 = 204

एक बर्तन में 13 लीटर 200 ml फलों का रस है यह रस 60 ml धारिता वाले कितने गिलासों में भरा जा सकता है?

13 लीटर 200 ml
= 13 x 1000 + 200
= 13000 + 200
= 13200 ml
60 ml धारिता वाले गिलासों में भरनें पर, गिलासों की संख्या
= 13200 ÷ 60 = 220

पूर्ण संख्याओं में प्रतिरूप

प्रतिरूपों को देखने से संख्याओं के सरलीकरण प्रक्रियाओं में सहायता मिलाती है।
जैसे:

    1. 123 + 9 = 123 + 10 – 1 = 133 – 1 = 132
    2. 123 – 9 = 123 – 10 + 1 = 113 + 1 = 114
    3. 84 × 9 = 84 × (10 – 1)
    4. 84 × 99 = 84 × (100 – 1)

कक्षा 6 गणित अध्याय 2 के मुख्य प्रश्नों के हल

किसी टैक्सी-ड्राइवर ने अपनी गाड़ी की पेट्रोल टंकी में सोमवार को 40 लीटर पेट्रोल भरवाया। अगले दिन, उसने टंकी में 50 लीटर पेट्रोल भरवाया। यदि पेट्रोल का मूल्य ₹ 44 प्रति लीटर था, तो उसने पेट्रोल पर कुल कितना व्यय किया?

सोमवार को भरवाया गया पेट्रोल = 40 लीटर
अगले दिन भरवाया गया पेट्रोल = 50 लीटर
कुल भरवाया गया पेट्रोल = 90 लीटर
अब, 1 लीटर पेट्रोल का मूल्य = ₹ 44
इसलिए, 90 लीटर पेट्रोल का मूल्य
= 44 x 90 = 44 x (100 – 10) = 44 x 100 – 44 x 10 = 4400 – 440 = ₹ 3960
अतः, उसने पेट्रोल पर कुल ₹ 3960 व्यय किया।

उपयुक्त क्रम में लगाकर योग ज्ञात कीजिए: 837 + 208 + 363

837 + 208 + 363 = (837 + 363) + 208 = 1200 + 208 = 1408

कोई दूधवाला एक होटल को सुबह 32 लीटर दूध देता है और शाम को 68 लीटर दूध देता है। यदि दूध का मूल्य ₹15 प्रति लीटर है, तो दूधवाले को प्रतिदिन कितनी धनराशि प्राप्त होगी?

सुबह के समय दिया गया दूध = 32 लीटर
शाम के समय दिया गया दूध = 68 लीटर
कुल दूध = 32 + 68 = 100 लीटर
अब, 1 लीटर दूध से प्राप्त धनराशि = ₹15
इसलिए, 100 लीटर दूध से प्राप्त धनराशि = 15 x 100 = ₹1500
अतः, दूधवाले को प्रतिदिन ₹1500 प्राप्त होंगे।