कक्षा 12 गणित अध्याय 1 एनसीईआरटी समाधान – संबंध एवं फलन

कक्षा 12 गणित अध्याय 1 के लिए एनसीईआरटी समाधान पाठ 1 संबंध एवं फलन अभ्यास के लिए प्रश्नावली व्यायाम एक्सरसाइज 1.1, 1.2 तथा विविध प्रश्नावली 1 के सभी प्रश्न उत्तर तथा अन्य सवाल जवाब यहाँ दिए गए हैं। 12वीं कक्षा गणित अध्याय 1 के सलूशन शैक्षणिक सत्र 2024-25 एक अनुसार संशोधित किए गए हैं। ऑफलाइन पढने के लिए विद्यार्थी कक्षा 12 गणित ऑफलाइन ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, जो प्ले स्टोर पर निशुल्क उपलब्ध है।

कक्षा 12 गणित अध्याय 1 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 1.1 के हल

दो समुच्चयों के बीच संबंध

किसी अरिक्त समुच्चय A से अरिक्त समुच्चय B में संबंध R कार्तीय गुणन A х B का एक उप-समुच्चय होता है। समुच्चय A से समुच्चय B में संबंध R के क्रमित युग्मों के सभी प्रथम घटकों के समुच्चय को संबंध R का प्रांत कहते हैं। समुच्चय A से समुच्चय B में संबंध R के क्रमित युग्मों के सभी द्वितीय घटकों के समुच्चय को संबंध R का परिसर कहते हैं। संपूर्ण समुच्चय B संबंध R का सह-प्रांत कहलाता है। नोट कीजिए कि परिसर सदैव सह-प्रांत का एक उप-समुच्चय होता है।

कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 1.2 के हल

तुल्यता-संबंध

किसी तुल्यता-संबंध का एक महत्वपूर्ण गुण यह है कि वह सबंद्ध समुच्चय को युगलत: असंयुक्त उप-समुच्चयों में विभाजित कर देता है जिन्हें तुल्यता-वर्ग कहते हैं तथा जिनका संग्रह समुच्चय का विभाजन कहलाता है। नोट कीजिए कि सभी तुल्यता-वर्गों के सम्मिलन से संपूर्ण समुच्चय प्राप्त होता है।

कक्षा 12 गणित अध्याय 1 के सवाल जवाब

कक्षा 12 गणित के अध्याय 1 में कुल 3 प्रश्नावलियां हैं, जिनमें से एक विविध प्रश्नावली है। परीक्षा की दृष्टि से विविध अभ्यास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सभी प्रश्नावलियों को एक बार करने के बाद विविध प्रश्नावली के प्रत्येक प्रश्न का अध्ययन अति-आवश्यक है। विविध प्रश्नावली के प्रश्नों के साथ साथ, प्रश्नावली के प्रारभ होने से पहले दिए गए उदहारण बोर्ड परीक्षा में कई बार पूंछे जा चुके हैं। इन उदाहरणों को करने के बाद प्रश्नावली को करने में भी विशेष मदद मिलती हैं।

सार्वत्रिक संबंध

किसी समुच्चय A पर परिभाषित संबंध R एक सार्वत्रिक संबंध कहलाता है, यदि A का प्रत्येक अवयव A के सभी अवयव से संबंधित हैं, अर्थात्‌ R = A x A

कक्षा 12 गणित विविध प्रश्नावली 1 के हल
कक्षा 12 गणित अध्याय 1 में कुल कितनी प्रश्नावली हैं?

कक्षा 12 गणित एनसीईआरटी पुस्तक के अध्याय 1 में विविध प्रश्नावली को मिलकर कुल 3 प्रश्नावली अभ्यास के लिए दी गई हैं। प्रश्नावली 1.1 और 1.2 अपेक्षकृत अधिक सरल हैं परन्तु इन प्रश्नावलियों पर आधारित विविध प्रश्नावली के प्रश्न कुछ कठिन हैं।

क्या कक्षा 12 गणित का अध्याय 1 सीबीएसई प्रथम सत्र परीक्षा में पूंछा जाएगा?

सीबीएसई सिलेबस 2024-25 के अनुसार, कक्षा 12 गणित एनसीईआरटी पुस्तक का अध्याय 1 के प्रश्न प्रथम सत्र परीक्षा में पूंछे जाएँगे। एनसीईआरटी पुस्तक भाग 1 के सभी अध्याय सीबीएसई परीक्षा सत्र 1, 2 के लिए हैं।

कक्षा 12 गणित अध्याय 1 के कौन-कौन से प्रश्न महत्वपूर्ण हैं?

कक्षा 12 गणित की प्रश्नावली 1.1 में लगभग सभी प्रश्न एक जैसे हैं। प्रश्न संख्या 9, 11, 12, 13 परीक्षा में अक्सर पूंछे जाते हैं। प्रश्नावली 1.2 में प्रश्न संख्या 5, 8 और 10 विशेष हैं, 12वीं गणित अध्याय 1 की विविध प्रश्नावली के लगभग सभी प्रश्न महत्वपूर्ण हैं।

कक्षा 12 गणित एनसीईआरटी पुस्तक के कौन-कौन से उदहारण अक्सर परीक्षा में पूंछे जाते हैं?

एनसीईआरटी पुस्तक में दिए गए लगभग सभी उदहारण परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण होते हैं। परन्तु इन उदाहरणों में कुछ ऐसे भी हैं जो स्कूल परीक्षा के साथ साथ सीबीएसई बोर्ड परिक्षाओं में अक्सर पूंछे जाते हैं। इसी प्रकार कक्षा 12 की गणित अध्याय 1 में उदहारण 3, 6, 12, 17, 23, 25 तथा विविध प्रश्नावली के सभी उदहारण मुख्य हैं।