एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 6.2

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 6.2 क्रमचय और संचय के अभ्यास के प्रश्नों के हल शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए छात्र यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 11 गणित की प्रश्नावली 6.2 के सवाल जवाब पीडीएफ और विडियो के माध्यम से दिए गए हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 6.2

क्रमचय, जब सभी वस्तुएँ भिन्न-भिन्न हैं

प्रमेय:
n विभिन्न वस्तुओं में से एक समय में r वस्तुओं को लेकर बनाए गए क्रमचयों की संख्या को प्रतीक ⁿPᵣ से निरूपित करते हैं, जहाँ 0 < r ≤ n तथा किसी भी क्रमचय में वस्तुओं की पुनरावृत्ति की अनुमति नहीं है, ⁿPᵣ = n (n – 1) (n – 2). . .(n – r + 1).
उपपत्ति
क्रमचयों की संख्या, r रिक्त स्थानों को ……… उत्तरोत्तर n वस्तुओं से भरने के तरीकों की संख्या के बराबर है। पहला स्थान n तरीकों से भरा जा सकता है। इसके बाद दूसरा स्थान (n – 1) तरीकों से भरा जा सकता है। इसके उपरांत तीसरा स्थान (n – 2)तरीकों से भरा जा सकता है ——— और r वाँ स्थान {n – (r – 1)}, तरीकों से भरा जा सकता है। अतः r रिक्त स्थानों को उत्तरोत्तर भरने के तरीकों की संख्या
= n(n – 1) (n – 2) . . . (n – (r – 1)) ;k n ( n – 1) (n – 2) … (n – r + 1)
ⁿPᵣ के लिए यह एक बोझिल व्यंजक है और हमें एक ऐसे संकेतन की आवश्यकता है, जिसकी सहायता से इस व्यंजक के विस्तार को घटाया जा सके। प्रतीक n! (जिसे n क्रमगुणित पढ़ते हैं) इसमें हमारी सहायता करता है।

क्रमगुणित संकेतन

संकेतन n! प्रथम n प्राकृत संख्याओं के गुणनफल को व्यक्त करता है अर्थात् 1 × 2 × 3 × …. × (n – 1) × n को n! द्वारा निरूपित किया जाता है। हम इस प्रतीक को “n क्रमगुणित पढ़ते हैं। इस प्रकार 1 × 2 × 3 × 4 …… × (n – 1) × n = n!

अभ्यास 6.2 के लिए प्रश्न

मान निकालिए
(i) 5!
(ii) 7!
(iii) 7! – 5!
हल:
(i) 5! = 1 × 2 × 3 × 4 × 5 = 120
(ii) 7! = 1 × 2 × 3 × 4 × 5 × 6 ×7 = 5040
(iii) 7! – 5! = 5040 – 120 = 4920

अतिरिक्त प्रश्नों के हल

परिकलन कीजिए
(i) 7!/5!
(ii) 12!/(10!) (2!)
हल:
(i) 7!/5! = (7 × 6 × 5!)/5! = 7 × 6 = 42
(ii) 12!/(10!) (2!) = (12 × 11 × 10!)/(10!) (2)
= (12 × 11)/2 = 66

महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके हल

मान निकालिए n!/r!(n – r)!, जहाँ n = 5 तथा r = 2
हल:
हमें निम्नलिखित का मान निकालना है
n!/r!(n – r)! = 5!/2!(5 – 2)!
= 5!/2!3! = (5 × 4 × 3!)/2!3!
= (5 × 4)/2 = 10

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 6.2