कक्षा 10 गणित अध्याय 6 एनसीईआरटी समाधान – त्रिभुज

नसरत सलूशन कक्षा 10 गणित अध्याय 6 त्रिभुज एनसीईआरटी समाधान व्यायाम एक्सरसाइज प्रश्नावली अभ्यास 6.1, 6.2 और 6.3 के हल यहाँ दिए गए हैं जो कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए संशोधित किए गए हैं। कक्षा 10 गणित अध्याय 6 समाधान में पूर्ण अभ्यास समाधान और त्रिभुज के बारे में एक संक्षिप्त विवरण, त्रिभुज की समरूपता, सीबीएसई सिलेबस 2023-24 के अनुसार त्रिभुज की प्रमेय तथा उसको सिद्ध करना आदि अर्थात इस अध्याय से संबंधित सभी तथ्यों को नीचे दिया गया है। विद्यार्थी कक्षा 10 गणित समाधान ऐप ऑफलाइन प्रयोग के लिए मुफ्त डाउनलोड करें।

अध्याय 6 त्रिभुज समाधान कक्षा 10 गणित

दसवीं कक्षा के गणित के अध्याय 6 में दी गई प्रत्येक प्रश्नावली का हल यहाँ दिया गया है और इसका प्रयोग निशुल्क है। यह छात्रों को अध्याय 6 त्रिभुज और त्रिभुज पर आधारित प्रमेयों के बारे में ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा। विद्यार्थी यहाँ से सीबीएसई सत्र 2023-24 में अध्ययन हेतु कक्षा 10 अध्याय 6 की सभी प्रश्नावली के हल प्राप्त कर सकते हैं। अपने ज्ञान को साझा करने के लिए तिवारी अकादमी डिस्कशन मंच पर जाएँ। विशेषज्ञों और शिक्षकों के साथ सभी छात्रों के प्रश्नों पर चर्चा करने के लिए इस मंच को बनाया गया है। किसी भी असुविधा में, कृपया मदद के लिए हमसे संपर्क करें। हम आपकी कठिनाई को जल्द से जल्द हल करने का प्रयास करेंगे।

कक्षा 10 गणित प्रश्नावली 6.1 समाधान विडियो

कक्षा 10 गणित अध्याय 6 समाधान यूपी बोर्ड और राजकीय बोर्ड 2023-24

हाई स्कूल यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए पीडीएफ प्रारूप में वैकल्पिक अभ्यास सहित कक्षा 10 गणित अध्याय 6 के सभी अभ्यासों के लिए एनसीईआरटी समाधान यहाँ उपलब्ध हैं। ये समाधान प्रश्नों की कठिनाई को समझने तथा बोर्ड परीक्षाओं में भी उपयोगी हैं। 10वीं गणित पाठ 6 के हल हिंदी मीडियम और इंग्लिश मीडियम में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके लिए कोई शुल्क भी नहीं हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि उत्त्तर प्रदेश बोर्ड अपनी बोर्ड परीक्षाओं के लिए एनसीईआरटी पुस्तकों का उपयोग करता है, इसलिए यहाँ से कक्षा 10 गणित अध्याय 6 के लिए यूपी बोर्ड समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 10 की गणित के अध्याय 6 त्रिभुज की सभी प्रश्नावली के हल

10वीं गणित अध्याय 6 में कुल 3 प्रश्नावली हैं। प्रश्नावली 6.1 में समरूपता पर आधारभूत बाते ही जननी हैं लेकिन प्रश्नवाली 6.2 त्रिभुजों की समरूपता पर आधारित थेल्स प्रमेय पर आधारित हैं। इसमें कुल 10 प्रश्न हैं। ये सभी या तो थेल्स प्रमेय पर आधारित हैं या उसके विलोम प्रमेय पर हैं। प्रश्नावली 6.3 में त्रिभुजों की समरूपता की कसौटियों की जाँच करेंगे।

कक्षा 10 गणित प्रश्नावली 6.3 समाधान विडियो

कक्षा 10 गणित अध्याय 6 त्रिभुज किस ज्यामितीय तथ्य पर आधारित है?

कक्षा 10 गणित एनसीईआरटी पुस्तक का अध्याय 6 त्रिभुजों की समरूपता पर आधारित है। इस अध्याय में हम त्रिभुजों की सबरूपता के लिए प्रमेयों और सर्वसमिकाओं का अध्ययन करेंगे। साथ ही थेल्स और पाइथागोरस की प्रमेयों को सिद्ध करते हुए उसके अनुप्रयोगों की उपयोगिता को भी देखेंगे। इस अध्याय में कई प्रमेय तथा उनके विलोम हैं जिस पर पाठ के सभी प्रश्न आधारित हैं। सभी प्रमेयों की उपपत्ति जानने के बाद ही विद्यार्थी सभी प्रश्नों को आसानी से कर सकेगा।

10वीं कक्षा गणित के अध्याय 6 में से परीक्षा में कौन-कौन सी प्रमेय सिद्ध करने के लिए आ सकती हैं?

10वीं कक्षा गणित एनसीईआरटी किताब अध्याय 6 में से केवल 3 प्रमेय ही ऐसी हैं जो परीक्षा में सिद्ध करने के लिए पूंछी जा सकती हैं। ये प्रमेय निम्नलिखित हैं:
1. यदि किसी त्रिभुज की एक भुजा के समांतर अन्य दो भुजाओं को भिन्न-भिन्न बिंदुओं पर प्रतिच्छेद करने के लिए, एक रेखा खींची जाए, तो ये अन्य दो भुजाएँ एक ही अनुपात में विभाजित हो जाती हैं। (थेल्स प्रमेय)
2. दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात उनकी संगत भुजाओं के अनुपात के वर्ग के बराबर होता है। (क्षेत्रफल प्रमेय)
3. एक समकोण त्रिभुज में, कर्ण का वर्ग शेष दो भुजाओं के वर्गों के योग के बराबर होता है। (पाइथागोरस प्रमेय)

दसवीं कक्षा गणित के अध्याय 6 में कौन-कौन से प्रश्न परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण समझे जाते हैं?

दसवीं कक्षा गणित एनसीईआरटी पुस्तक का अध्याय 6 अपने आप में काफी बड़ा अध्याय है। इसमें कुल 3 प्रश्नावलियाँ अभ्यास के लिए दी गई हैं और प्रत्येक प्रश्नावली में कई प्रश्न हैं जिनके अभ्यास के लिए बहुत अधिक समय की अवश्यता होती है। यदि परीक्षा की तैयारी के लिए समय कम हो तो हमें कम से कम इस अध्याय के महत्वपूर्ण प्रश्नों को तो अवश्य कर लेना चाहिए। जैसे प्रश्नावली 6.2 के प्रश्न 9 और 10, प्रश्नावली 6.3 के प्रश्न 4, 13 और 14 अवश्य कर लेने चाहिए।

कक्षा 10 गणित अध्याय 6 में कौन से उदाहरण परीक्षाओं के लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं?

कक्षा 10 गणित एनसीईआरटी पुस्तक अध्याय 6 में कुल 9 उदाहरण पाठ को समझने के लिए दिए गए हैं। इन सभी उदाहरणों को करके और दी गई प्रत्येक प्रमेय की उपपत्ति को समझकर विद्यार्थी अध्याय की प्रश्नावलियों में दिए गए हर एक प्रश्न आसानी से हल कर सकता है। इन दिए गए उदाहरणों में उदाहरण संख्या 2, 4, 7 और 9 परीक्षाओं के लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं।